E khata, E Dharti, Apna Khata Rajasthan, Online Jamabandi, खसरा भू नक्शा गिरधावरी रिपोर्ट,

अपना खाता राजस्थान (E Dharti) पोर्टल राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के किसानो के लिए ज़मींन से जुडी सारी जानकारियों और विवरणों को प्रदान करने के लिए शुरू कर दिया गया हैं। इस पोर्टल को अन्य नाम से भी जाना जाता हैं जैसे की इ भूमि (e-bhumi) पोर्टल, E Dharti पोर्टल इतियादी। अपना खता पोर्टल के माध्यम से राजस्थान के किसान अपनी खेती या किसी भी खेती का विवरण आसानी से ले सकते हैं।

Contents

Apna Khata Rajasthan (E khata) पोर्टल

आपको अब कही जाने के जरुरत नहीं हैं क्योकि यह पोर्टल आपको जरुरी सुविधाएं जैसे खसरा नक्शा, खतौनी, जमाबंदी नक़ल और गिरधावरी रिपोर्ट की जानकारी घर बैठे आसानी से पा सकते हैं। “अपना खाता राजस्थान” का मुख्या उददेश्य राज्य के किसानो को जमींन का पूरा ब्योरा देना हैं। ऐसा ही पोर्टल भारत के अन्य राज्य सरकार ने भी खोला हैं जेसे की उत्तरप्रदेश सरकार ने UP भूलेख के नाम से तो छत्तीसगढ़ सरकार ने CG भुइया के नाम से।

E Dharti पोर्टल एक बहुत ही लाभकारी पोर्टल हैं और अब आपको पटवारी के पास जाने की जरुरत नहीं हैं क्योकि अब आप भूमि से सम्बंधित सारे विवरण घर बैठे ही इ भूमि (E-bhumi) के माध्यम से देख सकते हैं।

राजस्थान अपना खाता वेबसाइट (apna khata raj nic) के माध्यम से अपना खाता नंबर डालकर आसानी से आपकी भूमि का पूरा विवरण देख सकते हैं।

यह भी देखे:- FF Reward Codes 

E Dharti Portal Rajasthan के लाभ के लाभ क्या हैं?

इ धरती पोर्टल राजस्थान ( Apna Khata राजस्थान) के लाभ कुछ इस प्रकार हैं:

• राजस्थान अपना पोर्टल के माध्यम से भूमि का सारा विवरण देख सकते हैं जैसे की खसरा नक्शा, खतौनी, जमाबंदी नक़ल, गिरधावरी रिपोर्ट इतियादी। इसके लिए सिर्फ आपको खाता नंबर की आवशकता होगी।

• आपको अब पटवारी के पास जाने की जरूरत नहीं हैं और न ही समय गवाना हैं। आप घर बैठे ही आसानी से सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

• अब आप कही से भी इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। और ये सेवा राजस्थान के सभी लोगो के लिए हैं।

राजस्थान अपना खाता जमाबंदी नकल ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं?

आप आसानी से खाता जमाबंदी नकल निचे दिए गए तरीके से जान सकते हैं। तो आइये आसान भाषा में समझते हैं अपना खाता जमाबंदी नकल देखने का तरीका।

• सबसे पहले आपको apnakhata.raj.nic.in पर जाना होगा। जैसे ही आप इस ऑफिसियल वेबसाइट पर जायेगे आपके सामने होमपेज खुल जाएगा।


Apna Khata Dekhe

• होम पेज पर आपको “जिला चुनें” का ऑप्शन दिखाई देगा उसपर आपको क्लिक करके आप जिस जिले से आते हैं उसके चुनना होगा।


Apna Khata Dekhe

• आपका जिला चुनने के बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको आपकी तहसील चुनना होगी। इसके बाद आपके सामने एक और नया पेज खुल जायेगा।


Apna Khata Dekhe

• इस पेज पर आपको आपके गांव का नाम चुनना होगा

E Khata

• जैसे ही आप गाँव का विकल्प चुनेगे आपके सामने एक एक फॉर्म खुलेंगे उस फॉर्म में पूछी गयी सारी जानकारी आपको भरना होगी जैसे की आवेदक का नाम ,पता आदि भरनी होंगी

E Khata

• इसके बाद नकल जारी करने के लिए आपको विकल्प वाले सेक्शन में जाकर विकल्प का चयन करना होगा।

• अब आपको यहाँ बताना होगा की जमाबंदी नकल प्राप्त करने के लिए जरुरी जानकारी क्या देना चाहते हैं खाता संख्या, खसरा संख्या या फिर नाम या USN.

 • आप इसमें से विकल्प चुन सकते हैं। और इसके बाद जब सारी जानकारी भरा जायेगी तो आप आसानी से जमाबंदी नकल ऑनलाइन देख सकते है। और अगर आप पीडीऍफ़ फॉर्म में डाउनलोड करना चाहते है तो वो भी आसानी से कर सकते हैं।

अपना खाता राजस्थान

राजस्थान भू नक्शा या खसरा मैप ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करे?

Rajasthan Bhu Nakasha/Khasra Map  आप ऑनलाइन आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको निचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

• सबसे पहले आपको भू नक्शा आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जैसे ही आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जायेगे आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।

अपना खाता राजस्थान

• इस पेज पर आपको पूछी गयी सारी जानकारियों को भरना होगा।

• इस स्टेप के बाद अपने खसरा नंबर पर क्लिक करे जो मैप में दिखाया गया हैं। इसके बाद आपको नक्शा दिख जायेगा।

• इसके बाद आप आसानी से प्रिंट पर क्लिक करके नक़्शे को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

अपना खाता नामांतरण के लिए आवेदन कैसे करे?

अगर आप अपना खता नामांतरण के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

• सर्वप्रथम आपको अपना खाता राजस्थान की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना हैं और जैसे ही आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जयेगे आपके समने होम पेज ओपन हो जायेगा।

• होम पेज पर आपको  नामांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करे  का विकल्प दिखाई देगा। फिर आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।

अपना खाता राजस्थान

• उसके बाद आपको एक नया पेज दिखाई देगा। उस पेज पर आवेदन फॉर्म होगा जिसमे आपको पूछी गयी सारी जानकारी भरना होगी। उदाहरण के लिए नाम , मोबाइल नंबर ,पिता का नाम ,पता , जिला , गांव आदि।

हम आशा करते हैं आप सारी जानकारी आसानी से समझ चुके होंगे। अगर आपका कोई सवाल हैं तो आप हमे निचे दिए गए कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं। और अधिक जानकारी के लिए Apna Khata Rajasthan की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Leave a Comment