अगर आप बिहार के रहने वाले हैं और अपना करैक्टर सर्टिफिकेट बनवाना चाहते हैं तो अब आप बड़े ही आसानी से ऑनलाइन करैक्टर सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं। अब आपको कही जाने की जरूरत नहीं हैं क्योकि आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से यह सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बिहार करैक्टर सर्टिफिकेट से सम्बंधित सारी जानकारिया प्रदान करने जा रहे है।
Contents
Bihar Character Certificate 2022
करैक्टर सर्टिफिकेट (Character Certificate) या चरित्र प्रमाण पत्र एक बहुत ही जरुरी दस्तावेज होता हैं जो हमे समय-समय पर कही जगहों पर देना होता हैं। यदि आप कही जॉब लेने जा रहे हो, पासपोर्ट बनवाने में, सरकारी नौकरी के लिए, शस्त्र लाइसेंस, बैंक अथवा सरकारी संस्थाओं से ऋण के लिए, स्कूल व कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए, और भी कई जगह चरित्र प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ जाती हैं।
यह प्रमाण पत्र इस बात का सबूत होता है की आपके ऊपर किसी भी प्रकार का मुकदमा, दिवालिया या अपराध का कोई केस नहीं हैं। यह आपके साफ-सुथरे चरित्र को दर्शाता हैं। अगर आपने भी इस दस्तावेज को अभी तक नहीं बनवाया हैं तो आप भी इसे जल्द से बनवाले।
चरित्र प्रमाण पत्र की आवश्यकता क्यों होती हैं?
करैक्टर सर्टिफिकेट या चरित्र प्रमाण पत्र की आवश्यकता कई कारणों के लिए पड़ सकती हैं। चलिए जानते हैं विस्तार से:
- पासपोर्ट बनवाने के लिए
- शस्त्र लाइसेंस के लिए
- सार्वजनिक उपक्रमों से सम्बंधित विभिन्न प्रकार के लाइसेंस, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी इत्यादि के लाइसेंस प्राप्त करने के लिए
- विभिन्न सरकारी विभागों/निगमों/निकायों में संविदा/ठेका पर काम के लिए
- बैंक अथवा सरकारी संस्थाओं से ऋण लेने के लिए
- सरकारी सेवा में स्थाई/अनुबंध के आधार पर नौकरी के लिए
- स्कूल अथवा कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए
- इसके अलावा कई कारणों में चरित्र प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ सकती हैं।
Bihar Character Certificate ऑनलाइन कैसे बनाएं?
अगर अभी तक अपने भी बिहार चरित्र प्रमाण पत्र नहीं बनवाया हैं तो आप घर बैठे इस दस्तावेज को बनवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं करैक्टर सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको क्या करना होगा।

- सबसे पहले आपको करैक्टर सर्टिफिकेट बनवाने के लिए Service Plus Bihar की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- जैसे ही आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जायेगे तो आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- अब आपको “लोक सेवाओं का अधिकार की सेवाएँ” वाले सेक्शन में गृह विभाग का ऑप्शन दिखाई देगा, आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- जैसे ही आप गृह विभाग वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपको “आचरण प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन” का ऑप्शन दिखाई देगा जिसपर आपको क्लिक करना हैं।

- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर आचरण प्रमाण-पत्र हेतु आवेदन पत्र (Character Cetificate Form) खुल जाएगा।
- अब आपको इस करैक्टर सर्टिफिकेट ऑनलाइन फॉर्म को बड़े ही अच्छे से भरना हैं।
- इसके बाद आपको स्वयं शपथ पत्र को पढ़ कर I Agree पर क्लिक करना हैं।
- अब आपको Captcha भरना हैं और सबमिट पर क्लिक कर देना हैं।
- अब आपके द्वारा भरी गयी सारी जानकारियों को चेक कर लेना हैं और “Attach Annexure” पर क्लिक करना हैं।
- अब आपको मांगे गए डॉक्यूमेंट को अपलोड करना हैं और Save Annexure पर क्लिक करना हैं।
- इसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना हैं।
इस तरह से आप Bihar Character सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
करैक्टर सर्टिफिकेट बनवाने का अगर आप सोच रहे हैं तो यह सुनिश्चित करले की आपके पास निचे दिए गए दस्तावेज हो:
- आधार कार्ड
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- वोटर आयडी कार्ड
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट
- बैंक पासबुक
- जन्म प्रमाण पत्र
- ड्राइविंग लाइसेंसएजुकेशन क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो
हम आशा करते हैं यह आर्टिकल आपके लिए Bihar Character सर्टिफिकेट बनवाने में मदद करेगा। अगर आप बिहार करैक्टर सर्टिफिकेट के लिए आवेदन देने में कठनाईयो का सामना कर रहे हैं तो निचे दिए गए कमेंट सेक्शन के मध्य से हमे बताइये हम जल्द से जल्द आपकी मदद करेंगे। इसके अलावा बिहार से सम्बंधित कई अन्य जानकारिया भी आप पूरिजनकारी पर प्राप्त कर सकते हैं।