CG E District Portal Online Registration | ऑनलाइन छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल | CG E District Portal Login | Chhattisgarh E District Online Registration | Chhattisgarh E District In Hindi
CG E District Registration: जैसा की हम सभी जानते है की किसी भी प्रकार के डॉक्यूमेंट बनवाने हेतु कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, कई बार सरकारी कार्यलयो के चक्कर लगाने के पश्चात भी डॉक्यूमेंट नहीं बन पाते है या डॉक्यूमेंट में किसी प्रकार की गलती हो जाती है,तो उस गलती को सुधरवाने हेतु फिर से चक्कर लगाने पड़ते है। इसी प्रकार की समस्या को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा Chhattisgarh E District Portal को शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य में में रहने वाले नागरिक किसी भी प्रकार के डॉक्यूमेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
यदि आप CG E District Portal से जुडी पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो आपको हमारे द्वारा लिखे गए इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा। जिसमे हमने पोर्टल से जुडी अधिक से अधिक जानकारी को आसान भाषा में बताया है। इस लेख में आप जानेंगे छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल क्या है?, पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया व पोर्टल पर लॉगिन कैसे करे इन सभी जानकारी को जानेंगे। तो आइये जानते है, CG E District Portal के बारे में।
Contents
छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल क्या है?
CG E District Portal chattisgadh राज्य सरकार के द्वारा आरंभ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य में रहने वाले नागरिक अपने सभी प्रकार के डॉक्यूमेंट बनवाने हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे जिससे अब उन्हें किसी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अब राज्य के नागरिक छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से या लोक सेवा केंद्र पर जाकर अपने किसी भी डॉक्यूमेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
साथ ही अपने आवेदन की स्थिति का भी पता लगा सकते है। इस पोर्टल के आरंभ होने से नागरिको का कीमती समय व पैसो की बचत होगी। राज्य के नागरिक इस पोर्टल पर अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, जन्म पंजीकरण व प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण व प्रमाण पत्र एवं मूल निवासी प्रमाण पत्र जैसे कई प्रमाण पत्र पाने ले लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
Chhattisgarh E District Portal Detail’s
पोर्टल का नाम | छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल |
किनके द्वारा आरंभ किया गया | छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा |
पोर्टल का मुख्य उद्देश्य | ऑनलाइन डॉक्यूमेंट के लिए आवेदन हेतु |
पोर्टल से जुड़े लाभार्थी | छत्तीसगढ़ राज्य में रहने वाले नागरिक |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
वर्ष | 2022 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | edistrict.cgstate.gov.in |
छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल का मुख्य उद्देश्य
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा आरंभ किये गए छत्तीसगढ़ e-district पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य में रहने वाले उन सभी नागरिको के डॉक्यूमेंट बनवाने की समस्याओ को ख़त्म करना है, जो पहले अपने डॉक्यूमेंट बनवाने हेतु सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगते थे। इस पोर्टल के माध्यम से अब राज्य के नागरिक आसानी से अपने डॉक्युमेंट बनवाने बनवाने के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते है व किये गए आवेदन पर नज़र भी रख सकेंगे।
यह भी पढ़े:- Mukhyamantri Gyan Protsahan Yojana
CG E District Portal के अंतर्गत मिलने वाली सेवाएं
पोर्टल पर विभिन्न प्रकार की सेवाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है, जो की आप निचे देख सकते है।
प्रमाण पत्र सेवाएं:- इस पोर्टल के माध्यम से आप सरकारी विभाग द्वारा जारी किए गए सभी प्रकार के प्रमाणपत्रों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है, जिनमे अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, जन्म पंजीकरण, विवाह पंजीकरण, विवाह प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र व आय प्रमाण पत्र को शामिल किया गया है। इन सभी प्रमाण पत्र पाने के लिए आप घर बैठे आसानी से पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते है।
लाइसेंस सेवाएं:- इस पोर्टल के माध्यम से आप अपने व्यवसाय से जुड़े सभी प्रकार के लाइसेंस बनवा सकते है जिनमे कीटनाशक का लाइसेंस, कृषि-उर्वरक लाइसेंस, वज़न और माप- निर्माता नया लाइसेंस, दुकान और स्थापना पंजीकरण लाइसेंस व ड्राइविंग लाइसेंस को शामिल किया गया है। इन सभी प्रकार के लाइसेंस पाने के लिए आप घर बैठे आसानी से पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते है। लाइसेंस बनवाने की प्रकिया में करीब एक महीने से देड़ महीने का समय लग सकता है।
राजस्व सेवाएं:- इस पोर्टल के माध्यम से आप राजस्व सेवाओं से जुड़े सभी प्रकार के लाइसेंस भी ऑनलाइन बनवा सकते हैं। इन लाइसेंस में छत्तीसगढ़ केरोसिन मर्चेंट लाइसेंस, कृषि भूमि / परिवर्तित आरबीसी, राहत सहायता प्राकृतिक आपदाएँ व कोर्ट ऑर्डर सर्टिफिकेट रेवेन्यू कोर्ट जैसी सेवाओं के लाइसेंस को शामिल किया गया है। इन सभी प्रकार के लाइसेंस पाने के लिए आप घर बैठे आसानी से पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते है। लाइसेंस बनवाने की प्रकिया में करीब 3 महीने का समय लग सकता है।
यह भी पढ़े:- (रजिस्ट्रेशन) छत्तीसगढ़ पढ़ई तुंहर दुआर पोर्टल
छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
यदि आप छत्तीसगढ़ e-district पोर्टल पर अपने किसी डॉक्यूमेंट के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको निचे दिए स्टेप को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले आवेदनकर्ता को छत्तीसगढ़ e-district पोर्टल पर आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा।

- होम पेज पर आपको नागरिक का विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।

- यदि आप पहली बार रजिस्ट्रेशन कर रहे है तो आपको Click Here for New Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन हो जाएगा।

- आवेदनकर्ता को फॉर्म में पूँछी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
- मांगी गई जानकारी को दर्ज करने के पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है।
- लॉगिन करने के पश्चात आवेदनकर्ता को ‘प्रमाण पत्र सेवा’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रमाण पत्र सेवाओं की लिस्ट दिखाई देगी।
- इस लिस्ट में आपको जो भी डॉक्यूमेंट बनवाना है आपको उस विकल्प पर क्लिक करके उससे जुडी जानकारी को दर्ज करना होगा।
- अब आपको मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- अपलोड करने के पश्चात आपकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
यह भी पढ़े:- एकीकृत किसान पोर्टल 2022: जानिए ऑनलाइन पंजीकरण, रजिस्ट्रेशन वा लॉगिन प्रक्रिया
CG E District Registration की स्थिति चैक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आवेदनकर्ता को छत्तीसगढ़ e-district पोर्टल पर आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा।
- होम पेज पर आपको आवेदन की स्थिति जांच करे का विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
- यहाँ आपको इंटर रजिस्ट्रेशन नंबर के विकल्प पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।
- नंबर दर्ज करने के पश्चात आपको खोजे के विकल्प पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर आपके आवेदन से जुडी सम्पूर्ण जानकारी होगी।
ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर प्रमाण पत्र सेवाओं की लिस्ट देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आवेदनकर्ता को छत्तीसगढ़ e-district पोर्टल पर आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा।
- होम पेज पर आपको सेवाएं का एक अलग सेक्शन दिखाई देगा आपको उसमे से प्रमाण पत्र सेवाएं के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमे आपको सभी सेवाओं की जानकारी देख सकेंगे।
Contact us
हमने अपने इस लेख के माध्यम से सम्पूर्ण जानकारी आप तक पंहुचा दी है फिर भी आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पद रहा है तो आप हेल्पलाइन नंबर कॉल कर सकते या या पोर्टल की ईमेल आईडी पर मेल के माध्यम से अपनी समस्या का समाधान कर सकते है।
- Helpline Number – (0771) 2533-350
- Email ID – [email protected]