Delhi Voter List: बता दे के अब दिल्ली के रहवासी अपना Voter List घर बैठे ऑनलाइन देख सकते है। इसके लिए मुख्य निर्वाचन आयोग के द्वारा पोर्टल जारी किया गया है, जिसमे दिल्ली के नागरिक मतदाता सूचि में अपना नाम मुख्य निर्वाचन आयोग दिल्ली की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते है। देखा जाए तो अब दिल्ली राज्य के नागरिक अपने वोटर आई डी कार्ड से जुड़े कार्य घर बैठे ही पूर्ण कर सकते है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको Delhi Voter List 2022 से जुडी हर जानकारी देने वाले है, जैसे आप दिल्ली वोटर लिस्ट में अपना नाम किस तरह से देख सकते है। और इससे जुडी सुविधाओं का लाभ किस तरह से ले सकते है, तो चलिए शुरू करते है।
Contents
दिल्ली वोटर लिस्ट 2022 किस तरह से होगी सहायक

यह तो हम सभी लोग जानते है कि वोटर आई डी कार्ड हम सभी कि लिए काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज है। और यह भारतीय होने की एक वैध पहचान है, इस दस्तावेज का प्रयोग हम भारत में अपनी पहचान दिखाने कि लिए करते है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिल्ली के द्वारा अब दिल्ली राज्य कि नागरिक घर बैठे वोटर आई डी कार्ड कि लिए आवेदन कर सकते है।
अब किसी भी नागरिक को सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने होंगे अब वह खुद ही ऑनलाइन आवेदन दे सकते है। इस सुविधा से अब किसी भी नागरिक को अपना वोटर कार्ड बनवाने के लिए किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना होगा। बता दे के Delhi Voter Card List से संबंधित प्रक्रिया वा जानकारी आप घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।
योजना का नाम | Delhi Voter List 2022 |
पोर्टल का नाम | मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिल्ली |
विभाग का नाम | दिल्ली चुनाव आयोग |
लाभार्थी | दिल्ली में रहने वाले लोग |
उद्देश्य | चुनाव मतदाता सूचि प्रदान करना |
ऑफिसियल वेबसाइट | ceodelhi.gov.in |
यह भी पढ़े:- MP Panchayat Chunav 2021 Seat List
दिल्ली वोटर लिस्ट 2022 के ऑनलाइन के लाभ
- वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए अब नागरिको को किसी सरकारी कार्यलय में जाने की जरुरत नहीं होगी। वह निर्वाचन आयोग के द्वारा जरिकी गई लिस्ट में अपना नाम देख सकते है।
- अब आप कही से भी अपना नाम वोटर लिस्ट में देख सकते है।
- वोटर लिस्ट ऑनलाइन होने से समय की बचत होगी। नागरिको को अब धक्के नहीं खाने होंगे।
- वोटर आई डी से जुडी किसी भी तरह की जानकारी अब आप मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिल्ली की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर देख पाएंगे।
मतदाता सूचि में किस तरह खोजे अपना नाम
दिल्ली राज्य के निवासी मतदाता सूचि में अपना नाम निचे दिए गए दिशा निर्देशों के द्वारा खोज सकते है।
- दिल्ली वोटर लिस्ट ऑनलाइन देखने के लिए आपको मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिल्ली की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट ओपन होने पर आपको होम पेज पर ही Check Your name in Electoral Roll का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक कर देना होगा।
- अब आपके सामने एक फॉर्म होगा जिस पर आपको दो ऑप्शन दिखेंगे जिसमे पहला ऑप्शन विवरण द्वारा खोज/Search by Details और दूसरा ऑप्शन पहचान-पत्र क्र. द्वारा खोज/Search by EPIC No. इन दोनों ऑप्शन में से आपको किसी एक पर क्लिक कर देना है।
- अगर आप विवरण द्वारा खोज/Search by Details के ऑप्शन पर क्लिक करते है तो आपको अपना नाम, उम्र, जन्म तिथि, पिता / पति का नाम, राज्य, जिला, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की जानकारी को दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी सही से भरने के बाद आपको कैप्चा कोड को भर कर सर्च के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने पूरी वोटर लिस्ट आ जाएगी जिसमे से आप अपना नाम आसानी से खोज सकते है
- इन सभी दिशा निर्देशों का पालन करके दिल्ली मतदाता सूचि में ऑनलाइन अपना नाम खोज सकते है।
वोटर लिस्ट में अपना नाम टेक्स्ट मैसेज के द्वारा चेक करे
- SMS <ECI> स्पेस (Space) <EPIC NO.> 1950 पर भेजे
- (EPIC NO.) आपका वोटर आइए डी नंबर को ही (EPIC NO.) कहते है।
- उदाहरण:- अपने मोबाइल में Text Message को खोले Recipient में 1950 नंबर डाले और अपने मैसेज में बड़े शब्दों में ECI लिखे स्पेस दे और अपना वोटर आई डी नंबर डाल कर भेज दे।
- बता दे के सभी कार्य दिवस पर सुबह के 8 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक राष्ट्रीय केंद्र का संचालन जारी होता है।
- इसके अलावा आप किसी तरह की मदद के लिए 1950 पर कॉल भी कर सकते है।
Delhi Voter List 2022 को डाउनलोड किस तरह से करे?
अगर आप भी Delhi Voter List 2022 को डाउनलोड करना चाहते है तो निचे दिए गए दिशा निर्देशों को पालन करे।
- Delhi Voter List 2022 को डाउनलोड करने के लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट ceodelhi.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसीरते पर जाने के बाद आपको Electoral Roll पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको यहाँ से अपनी भाषा को चुनना होगा।
- अगले पेज में आपके सामने सारे Assembly Constituency आजायेंगे जिसमे से आप अपना Assembly Constituency को चुन लीजिए।
- अगले पेज में आपको अपनी LOCALITY के अनुसार PART NUMBER पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको कैप्चा कोड को फिल करना होगा और Validity Capatcha Code पर क्लिक कर दे।
- अगले पेज पर आपका P.D.F खुल जायेगा जिसको आप आसानी से डाउनलोड कर सकते है।
Delhi Assembly Constituency List 2022
- नरेला
- बुराडी
- तिमारपुर
- आदर्श नगर
- बादली
- बवाना
- मुडका
- सुलतानपुर माजरा
- नागलोई जाट
- मंगोल पुरी
- रोहिणी
- शालीमार बाग
- शकुरबस्ती
- त्रिनगर
- वजीरपुर
- माडल टाउन
- सदरबाजार
- चांदनी चॊक
- बल्लीमारान
- मोती नगर
- मादीपुर
- हरी नगर
- विकासपुरी
- द्वारका
- मटियाला
- नजफगद
- नई दिल्ली
- पालम
- छत्तर पुर
- मालवीय नगर
- महरॊली
- ग्रेटर कॆलाश
- संगम विहार
- तुगलकाबाद
- बदरपुर
- त्रिलॊक पुरी
- कृष्णा नगर
- लक्ष्मी नगर
- पटपरगंज
- शाहदरा
- रोहतास नगर
- सीलम पुर
- करावल नगर
- मुस्तफाबाद
- घोण्डा
- बाबरपुर
Delhi Voter List 2022 में पूंछे जाने वाले कुछ सवाल
इस योजना का लाभ किस राज्य के लोग उठा सकते है?
बता दे के इस योजना का लाभ दिल्ली राज्य के नागरिक उठा सकते है।
क्या हम अपने मोबाइल से अपना वोटर लिस्ट में देख सकते है?
जी है आप टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से अपना नाम वोटर लिस्ट में देख सकते है। जिसको हमने ऊपर अपने आर्टिकल में पूरी डिटेल में बता है।
दिल्ली वोटर लिस्ट की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?
दिल्ली वोटर लिस्ट की ऑफिसियल वेबसाइट यह ceodelhi.gov.in है, यहाँ आप क्लिक करके डायरेक्ट वेबसाइट पर जा सकते है।
वोटर लिस्ट को डाउनलोड किस तरह से करे?
वोटर लिस्ट को डाउनलोड करना काफी आसान है आप दिल्ली वोटर लिस्ट की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर इस लिस्ट को डाउनलोड कर सकते है। जिसके बारे में हमने ऊपर डिटेल में बताया है।