e-Gram Swaraj Portal: जानिए ई ग्राम स्वराज पोर्टल के लाभ विशेषताएं व एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया – Purijankari

e-Gram Swaraj App Download | egramswaraj.gov.in | Online e-Gram Swaraj Portal Login | e-Gram Swaraj Portal In Hindi | e-Gram Swaraj Portal Online Registration

e-Gram Swaraj Portal: ई ग्राम स्वराज पोर्टल को 24 अप्रैल 2020 को भारत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा पंचायती राज दिवस के अवसर पर लांच किया गया था। प्रधानमंत्री के द्वारा देश-भर के सरपंचो से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के द्वारा इस पोर्टल को लांच किया गया था। पोर्टल के अलावा e-Gram Swaraj App को भी लांच किया गया था।

यदि आप e-Gram Swaraj Portal से के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आपको हमारे द्वारा लिखे गए इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा। इस लेख में आप ई ग्राम स्वराज पोर्टल क्या है?, ई ग्राम स्वराज पोर्टल से होने वाले लाभ, पोर्टल की विशेषताएं व ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया के विषय में जानेंगे। तो आइए जानते है e-Gram Swaraj Portal से जुडी समस्त जानकारी।

e-Gram Swaraj Portal क्या है?

देश भर में पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआई) में ई-शासन को मजबूत करने के लिए पंचायती राज मंत्रालय (भारत सरकार) ने यूज़र की सुगमता को बेहतर करने के लिए एक वेब आधारित पोर्टल, ई ग्राम स्वराज शुरू किया है। जिससे आसानी से पंचायत का लेखा जोखा रखा जा सकेगा। इसके अलावा ई ग्राम स्वराज का लक्ष्य विकेंद्रित प्लानिंग, प्रगति रिपोर्टिंग और कार्य-आधारित अकाउन्टिंग में बेहतर पारदर्शिता लाने का है।

यह भी पढ़े :- CSC Digital Seva, CSC Login,

साथ ही अब देश के नागरिको को ई ग्राम स्वराज ऑनलाइन पोर्टल पर पंचायतो की पूरी जानकारी प्राप्त हो सकेगी जिसमे पंचायतो के विकास कार्य से लेकर खंड तक की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। इसके अलावा e-Gram Swaraj App भी लांच किया गया है।

e-Gram Swaraj Portal Detail’s

पोर्टल का नामई ग्राम स्वराज पोर्टल
किनके द्वारा आरंभ की गईप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा
आरंभ की गई
पोर्टल का मुख्य उद्देश्यदेश के नागरिको तक पंचायतो से जुडी
जानकारी पहुँचाना
लाभार्थीदेश में रहने वाला प्रत्येक नागरिक
आरंभ करने की तिथि24 अप्रैल 2020
आधिकारिक वेबसाइटegramswaraj.gov.in

ई ग्राम स्वराज पोर्टल का मुख्य उद्देश्य

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा पंचायती राज दिवस के अवसर पर लांच किया गया ई ग्राम स्वराज पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देश में रहने वाले नागरिको तक पंचायतो से जुडी सभी जानकारी पहुँचाना है। जिसके माध्यम से देश में रहने वाले प्रत्येक नागरिक तक पंचायत से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

जानकारी प्राप्त करने हेतु नागरिको को ई ग्राम स्वराज पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा e-Gram Swaraj App भी लांच किया गया है। जिसको कोई भी आसानी से अपने एंड्राइड मोबाइल में Play Store से डाउनलोड करके आसानी से उपयोग कर पाएंगे।

e-Gram Swaraj Portal/App की विशेषताएं

  • इस पोर्टल के द्वारा आम नागरिक पंचायत राज मंत्रालय में होने वाले सभी कार्यो की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
  • पंचायत राज मंत्रालय से जुडी जानकारी प्राप्त करने हेतु भारत देश में रहने वाला कोई भी नागरिक पोर्टल पर अपना खता बना कर गाँवो से जुडी विकास कार्य प्रणाली से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकता है।
  • पोर्टल पर पंचायत प्रोफाइल, प्लानिंग & रिपोर्टिंग, अकॉउंटिंग, ऑडिट, फिजिकल प्रोसेस, स्टेट वाइज फाइनेंसियल प्रोसेस जैसी समस्त प्रकार के सभी विवरण देखे जा सकेंगे।
  • इसके अलावा पोर्टल पर अब नागरिक पंचायत सचिव व पंचो से जुडी जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।
  • सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने हेतु नागरिक ई ग्राम स्वराज पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है, इसके अलावा ऐप के माध्यम से भी यह जानकारी प्राप्त कर सकते है।
  • देखा जाए तो ई ग्राम स्वराज पोर्टल आने से ग्रामीण क्षेत्रों का डिजिटलीकरण आसानी से किया जा सकेगा।

यह भी पढ़े :- ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

e-Gram Swaraj Portal/App के लाभ

  • इ ग्राम स्वराज पोर्टल व एप्लीकेशन पंचायतो के सञ्चालन के लिए आरंभ किया गया है।
  • यह पोर्टल पंचायत में चलने वाले कार्यो की निगरानी आसानी से कर सकता है।
  • यह पोर्टल व ऐप के माध्यम से पंचायत के माध्यम से होने वाले कार्यो में सुधर आएगा साथ ही योजना को आसानी से नागरिको तक पहुंचाया भी जा सकेगा।
  • इ ग्राम स्वराज पोर्टल व ऐप के माध्यम से ग्राम पंचायतो की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है जिनमे सरपंच, पंच, पंचायत सचिव, पंचायत विकास योजना जैसी सभी जानकारी यहाँ आसानी से मिल जाएगी।
  • पंचायत की जानकारी पोर्टल के अलावा मोबाइल एप्लीकेशन का भी उपयोग करके उपयोगकर्ता आसानी से प्राप्त कर सकते है। एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर से आसानी से अपने मोबाइल में डाउनलोड की जा सकती है।
  • इस पोर्टल व ऐप के माध्यम से पंचायत के कार्यकलापों, पंचायत की गातीधियो, बजट आवंटन, योजना निर्माण जैसे सभी क्रियाकलापों पर आसानी से नज़र रखी जा सकेगी।

e-Gram Swaraj Portal पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले नागरिक को e-Gram Swaraj Portal की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहाँ आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • होम पेज पर ही आपको लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा आपको उस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक पॉपअप विंडो ओपन हो जाएगी जहा आपको अपना यूजरनेम, पासवर्ड व कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आप e-Gram Swaraj Portal की ऑफिसियल वेबसाइट पर लॉगिन हो जाएंगे।

यह भी पढ़े :- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान / योजना

e-Gram Swaraj App Download करने की प्रक्रिया

यदि आप भी e-Gram Swaraj App अपने एंड्राइड मोबाइल में Download करना चाहते है तो आप निचे दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करके आसानी से अपने मोबाइल में e-Gram Swaraj App को डाउनलोड लकर सकते है।

  • सर्वप्रथम आपको अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर को ओपन करना होगा, यहाँ आपको सर्च बार में e-Gram Swaraj App लिख कर सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपके मोबाइल में ई ग्राम स्वराज ऍप डाउनलोड होने के पश्चात आपको इस ऐप को ओपन करना होगा।

  • ओपन होते ही आपके सामने एक पेज ओपन हो जाएगा यहाँ आपको अपना यूजरनेम व पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के पश्चात आप आसानी से ई ग्राम स्वराज ऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे।

गवर्मेन्ट प्रोफाइल देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको e-Gram Swaraj Portal की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहाँ आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • होम पेज पर आपको पंचायत प्रोफाइल का लिंक दिखाई देगा आपको उस लिंक पर क्लिक करना होगा।

  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा। यहाँ आपको अपने राज्य व पंचायत स्तर का चयन करने के पश्चात कैप्चा सन्देश दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के पश्चात आपको देता प्राप्त करे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने गवर्मेन्ट प्रोफाइल से जुडी सभी प्रकार की जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

Contact us

हमारे द्वारा लिखे गए अपने इस लेख में हमने e-Gram Swaraj Portal से जुडी छोटी से छोटी जानकारी को आप तक पहुंचने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको अब भी किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप निचे कमेंट करके हमसे उस समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है। या निचे दी गई ईमेल आईडी पर अपनी समस्या को लिख कर मेल कर सकते है।

Email at egramswaraj[at]gov[dot]inMinistry of Panchayai RajGovernment of India11th Floor, J.P. Building,Kasturba Gandhi Marg, Connaught Place,

New Delhi-110001

Hi friends, we are a small team and we provide you with information related to government schemes and latest news. All the information we are collecting is from authentic sources. We hope you will like our content.