एकीकृत किसान पोर्टल 2022: जानिए ऑनलाइन पंजीकरण, रजिस्ट्रेशन वा लॉगिन प्रक्रिया

Ekikrit kisan portal Chhattisgarh | एकीकृत किसान पोर्टल ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया | Ekikrit kisan portal CG | एकीकृत किसान पोर्टल छत्तीसगढ़ | एकीकृत किसान पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | kisan.cg.nic.in Online Registration

एकीकृत किसान पोर्टल 2022: देश में रहने वाले किसानो को होने वाली समस्याओ के निराकरण के लिए भारत सरकार वा राज्य सरकारों के द्वारा कई तरह की योजनाओ को आरंभ किया जाता है, इन योजनाओ का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानो को अलग अलग वेबसाइट पर अपना पंजीयन कराना पड़ता है। जिससे किसानो को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओ को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल का आरंभ किया है। जिसमे किसानो को अब अलग-अलग योजनाओ का लाभ प्राप्त करने के लिए अलग-अलग पंजीकरण कराने की आवश्कयता नहीं पड़ेगी।

यदि आप भी एकीकृत किसान पोर्टल से जुडी समस्त जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आपको हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ना चाहिए जिसमे हमने पोर्टल से जुडी समस्त जानकारी को आसान भाषा में समझाया है। साथ ही हमने पोर्टल के मुख्य उद्देश्य, पोर्टल से होने वाले लाभ, पात्रता, पोर्टल से जुडी पूरी जानकारी दी है, तो चलिए जानते है एकीकृत किसान पोर्टल के बारे में।

Contents

Ekikrit kisan portal Chhattisgarh क्या है?

एकीकृत किसान पोर्टल का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा किया गया है। जिसके द्वारा अब राज्य में रहने वाले किसानो को विभिन्न प्रकार की योजनाओ के अंतर्गत अलग-अलग आवेदन करने की जरुरत नहीं होगी। एक बार किसानो को पंजीयन कराने के पश्चात किसानो के कल्याण के लिए आरंभ की गई सभी योजनाओ का लाभ उठा पाएंगे। जिससे बार-बार पंजीयन कराने की समस्या से छुटकारा मिलेगा वा किसानो का कीमती समय वा पैसा दोनों की बचत होगी।

साथ ही योजना प्रणाली में पारदर्शिता आएगी। साथ ही किसानो के द्वारा किये गए पंजीयन सरकार के द्वारा निर्धारित विभिन्न योजनाओं हेतु उपयोग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। जिससे सरकार को यह सुनिश्चित करने में आसानी होगी के राज्य में रहने वाले किसानो को जारी की गई योजनाओ का लाभ मिल पा रहा है या नहीं।

Ekikrit kisan portal Chhattisgarh 2022

योजना का नामएकीकृत किसान पोर्टल
किनके द्वारा आरंभ की गईछत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा
योजना से जुड़े लाभार्थीछत्तीसगढ़ राज्य में रहने वाले किसान
पोर्टल का मुख्य उद्देश्यराज्य के किसानों के लिए एक ही पोर्टल पर
पंजीकरण की सुविधा मुहैया करवाना।
वर्ष2022
राज्यछत्तीसगढ़
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटkisan.cg.nic.in

एकीकृत किसान पोर्टल का मुख्य उद्देश्य

एकीकृत किसान पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य में रहने वाले किसानों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं के अंतर्गत एक ही पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करवाने की सुविधा उपलब्ध करवाना है। जिससे अब राज्य में रहने वाले किसानो को विभिन्न प्रकार की योजनाओ का लाभ उठाने के लिए अलग-अलग वेबसाइट पर आवेदन करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़े:- छत्तीसगढ़ भगिनी प्रसूति सहायता योजना

अब किसान आसानी से एक बार पंजीकरण करवा कर विभिन्न प्रकार की योजनाओ का लाभ उठा पाएंगे। इस पोर्टल के माध्यम से आवेदनकर्ता का कीमती समय वा पैसा दोनों की बचत होगी वा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी। साथ ही सरकार के पास राज्य में रहने वाले सभी किसानो का डेटा आ जाएगा। जिसके द्वारा सरकार राज्य सरकारों को आगे विभिन्न प्रकार की योजनाओ को बनाने के उपयोग में लिया जा सकेगा।

एकीकृत किसान पोर्टल की विशेषताएं वा लाभ

  • राज्य में किसानो की समस्याओ को देखते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल का शुभारंभ किया गया है।
  • पोर्टल को राज्य में रहने वाले किसानो की समस्याओ को देखते हुए आरंभ किया गया है। अब किसानो को विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अलग-अलग पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • पोर्टल पर किसान अब आसानी से पंजीकरण करके सरकार के द्वारा जारी की गई योजनाओ का लाभ उठा पाएंगे।
  • इस प्रक्रिया के बाद किसानो के कीमती समय वा पैसो की बचत होगी वा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी।
  • पोर्टल के द्वारा किसान आसानी से अपना पंजीकरण कर सकेंगे।
  • पोर्टल के माध्यम से किसानो के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।
  • साथ ही राज्य में रहने वाले सभी लाभार्थी किसानो का डेटा सरकार के पास होगा, जिसके द्वारा सरकार को किसानो के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओ का संचालन करने में सहायता प्रदान करेगा।
  • पंजीकरण कराने हेतु आवेदन पत्र को पोर्टल पर RAEO के माध्यम से भरा जाएगा।

किसान पोर्टल पर पंजीकरण करवाने की पात्रता

यदि आप भी एकीकृत किसान पोर्टल पर अपना पंजीयन करना चाहते है तो आपको पहले निचे दी गई जानकारी को अच्छे से पढ़ लेना चाहिए यदि आप निचे दी गई जानकारी में नहीं आते है तो ऐसी स्थिति में आप पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करा सकेंगे।

  • आवेदनकर्ता छत्तीसगढ़ का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदनकर्ता कृषि समस्त श्रेणी के भूस्वामी एवं वन पट्टा धारी कृषक होना चाहिए।
  • यदि आवेदनकर्ता खरीफ 2021 में धान उपार्जन के कृषकों को उनकी फसल/रब्बे में परिवर्तन नहीं होने पर पंजीयन की आवश्यकता नहीं।

यह भी पढ़े:- Rajiv Gandhi Gramin Bhumihin Krishi Majdur Nyay Yojana 2022

एकीकृत किसान पोर्टल पर आवेदन हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज

यदि आप भी एकीकृत किसान पोर्टल पर अपना पंजीयन करना चाहते है तो आपके पास निचे दिए गए आवश्यक दस्तावेज होना जरुरी है।

  • आवेदनकर्ता के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता के पास आय प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता के पास जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता के पास निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता के पास आयु का प्रमाण होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता के पास राशन कार्ड होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता के पास मोबाइल नंबर होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता के पास पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ होना चाहिए।

एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदनकर्ता को ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र को डाउनलोड करना होगा।
  • आवेदन पत्र डाउनलोड करने के पश्चात आपको उस का प्रिंट-आउट निकालना होगा।
  • अब आपको आवेदन पत्र में पूँछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करना होगा जिनमे कृषक का नाम, पिता का नाम, संबंध, वर्ग, विशेष जनजाति, मोबाइल नंबर, निवास ग्राम का नाम, विकासखंड, जिला, पता, ग्राम का नाम, पटवारी हल्का नंबर, ऋण पुस्तिका क्रमांक, कुल भारत रकबा वा बैंक खाते का विवरण आदि।
  • सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करने के पश्चात आपको आवेदन पत्र के साथ सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज अटैच करने होंगे।
  • अब आवेदन पत्र को RAEO के पास सत्यापन हेतु जमा करना होगा। वा आपको RAEO से ही प्रगति प्राप्त करनी होगी।
  • कृषकों के आवेदन फॉर्म को RAEO संबंधित समिति में पहुचाएगा।
  • इसके पश्चात ही समिति के द्वारा कृषको का पंजीयन या संशोधन किया जाएगा।
  • कृषकों को पंजीयन होने के पश्चात एसएमएस के माध्यम से सूचना प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़े:- Kaushalya Matritva Yojana 2022

एकीकृत किसान पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदनकर्ता को एकीकृत किसान पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर ही आपको लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक कर देना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा। जहा आपको अपनी यूजर आईडी वा पासवर्ड डाल कर कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आप पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे।

एकीकृत किसान पोर्टल रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदनकर्ता को एकीकृत किसान पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपको होम पेज पर ही रिपोर्ट का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक कर देना है।
  • अब आपको RAEO वा समिति की जानकारी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपने जिले, तहसील, पंजियत वा ग्राम का चयन करना होगा।
  • अब आपको देखे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने रिपोर्ट से सम्बंधित जानकारी होगी।

एकीकृत किसान पोर्टल से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदनकर्ता को एकीकृत किसान पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपको होम पेज पर ही आवेदन फॉर्म का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक कर देना है।
  • अब आपको RAEO वा समिति की जानकारी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एकीकृत किसान पोर्टल का आवेदन फॉर्म PDF फॉर्मेट में खुल कर आ जाएगा।
  • अब आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आवेदन फॉर्म डाउनलोड हो जाएगा इस तरह आप आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते है।

यह भी पढ़े:- छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना

दिशा निर्देश डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदनकर्ता को एकीकृत किसान पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर ही आपको दिशा निर्देश का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने कई सारे विकल्प आएंगे जिनमे राजीव गांधी किसान न्याय योजना, धान उपार्जन, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, कोदो, कुटकी, रागी उपार्जन इनमे से आपको अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने दिशा निर्देश से जुडी सभी जानकारी आ जाएगी।

यूजर मैन्युअल डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदनकर्ता को एकीकृत किसान पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको यूजर मैनुअल का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक कर देना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने कुछ विकल्प आ जाएंगे।
    • RAEO
    • समिति
  • आवेदनकर्ता को अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने पीडीएफ फॉर्मेट में यूजर मैनुअल आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही यूजर मैन्युअल डाउनलोड आपके कंप्यूटर में डाउनलोड हो जाएगा।

Leave a Comment