Free Silai Machine Yojana Online Registration | फ्री सिलाई मशीन योजना आवेदन फॉर्म | Pradhan Mantri Silai Machine Scheme | फ्री सिलाई मशीन योजना पंजीकरण | Free Silai Machine Yojana In Hindi
Free Silai Machine Yojna 2022: भारत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा देश में रहने वाली महिलाओ को रोजगार प्रदान करने हेतु फ्री सिलाई मशीन योजना 2022 का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से केंद्र सरकार देश में रहने वाली गरीब व श्रमिक महिलाओ को फ्री में सिलाई मशीन वितरित करेगी। जिसके माध्यम से महिलाये घर बैठे ही खुद का रोजगार आरंभ कर सकेंगी।
यदि आप Pradhanmantri Free Silai Machine Yojana 2022 से जुडी पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो आपको हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए, इस लेख में हमने योजना से जुडी छोटी से छोटी जानकरी को बहुत ही आसान भाषा में समझाया है। इस लेख में आप फ्री सिलाई मशीन योजना क्या है, योजना की विशेषताएं व लाभ, योजना की पात्रता, योजना का मुख्य उद्देश्य, योजना के अंतर्गत लगने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज व आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानेंगे। तो आइए इस लेख के माध्यम से Pradhanmantri Free Silai Machine Yojana के बारे में जानते है।
प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना क्या है?
केंद्र सरकार के द्वारा जारी की गई Pradhanmantri Free Silai Machine 2022 का लाभ शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाओ और श्रमिक महिलाओ को प्रदान किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार के द्वारा प्रत्येक राज्य में करीब 50000 से अधिक महिलाओ को फ्री में सिलाई मशीन प्रदान की जाएगी। जिससे वह खुद का रोजगार कर सकेंगी व अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण अच्छे से कर सकेंगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु लाभार्थी महिलाओ की न्यूनतम आयु 20 वर्ष व अधिकतम आयु 40 वर्ष होना चाहिए। तब ही वह योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगी।
Pradhan Mantri Silai Machine Scheme 2022 Detail’s
योजना का नाम | प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना |
किनके द्वारा आरंभ की गई | भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा आरंभ की गई |
योजना का मुख्य उद्देश्य | देश के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाओ को फ्री में सिलाई मशीन वितरित करना |
योजना से जुड़े लाभार्थी | ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाएं |
वर्ष | 2022 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | www.india.gov.in |
फ्री सिलाई मशीन योजना 2022 का मुख्य उद्देश्य
भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा आरंभ की गई Pradhan Mantri Silai Machine Scheme 2022 का मुख्य उद्देश्य देश में रहने वाली आर्थिक रूप से कमज़ोर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओ को मुफ्त में सिलाई मशीन प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से महिलाएं घर बैठे ही खुद का रोजगार आरंभ कर सकेंगी व घर में होने वाले खर्चो में अपना योगदान दे सकेंगी। साथ ही योजना के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में भी सुधर आएगा जिससे वह आत्मनिर्भर व सशक्त बनेंगी।
यह भी पढ़े:- उज्ज्वला योजना लिस्ट
फ्री सिलाई मशीन योजना इन राज्यों में आरंभ हो चुकी है
अब तक इस योजना को कुछ ही राज्यों में लागू किया जा चूका है, जिनका विवरण आप निचे देख सकते है। बाकी बचे राज्यों में भी इस योजना को जल्द लागू किया जाएगा।
बिहार | छत्तीसगढ़ |
मध्य प्रदेश | राजस्थान |
कर्नाटक | उत्तर प्रदेश |
महाराष्ट्र | गुजरात |
हरियाणा |
हरियाणा में किया गया फ्री सिलाई मशीन योजना को आरंभ
हरियाणा राज्य में फ्री सिलाई मशीन योजना का शुभारंभ हरियाणा के श्रम विभाग के द्वारा किया गया है। इस योजना के माध्यम से श्रम विभाग के द्वारा पंजीकृत महिलाओ को सिलाई मशीन खरीदने हेतु 3500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ BOCW पंजीकृत उन महिलाओ को प्रदान किया जाएगा जिनके पास न्यूनतम 1 वर्ष की सदस्यता है। इस योजना का लाभ लाभार्थी महिलाये सिर्फ एक बार ही प्राप्त कर सकेंगी। लाभ प्राप्त करने हेतु महिलाओ को श्रम विभाग हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। इस योजना के माध्यम से राज्य में रहने वाली महिलाये आत्मनिर्भर व सशक्त बनेंगी व खुद का रोजगार उनके पास होगा।
फ्री सिलाई मशीन योजना से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश
- लाभार्थी फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ केवल एक बार ही प्राप्त कर सकता है।
- हरियाणा राज्य की उन महिलाओ को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा जो BOCW बोर्ड में पंजीकृत होंगी।
- लाभार्थियों को सिलाई मशीन की राशि, ट्रेडमार्क, सोर्स तथा खरीद की तिथि से संबंधित जानकारी प्रदान करनी होगी।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला न्यूनतम एक वर्ष से पंजीकृत होनी चाहिए।
Pradhan Mantri Silai Machine Scheme 2022 के लाभ
- प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाओ और श्रमिक महिलाओ को प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार के द्वारा प्रत्येक राज्य में करीब 50000 से अधिक महिलाओ को फ्री में सिलाई मशीन प्रदान की जाएगी।
- योजना के अंतर्गत महिलाओ को सिलाई मशीन खरीदने हेतु 3500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- जिससे वह खुद का रोजगार कर सकेंगी व अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण अच्छे से कर सकेंगी।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु लाभार्थी महिलाओ की न्यूनतम आयु 20 वर्ष व अधिकतम आयु 40 वर्ष होना चाहिए। तब ही वह योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगी।
- योजना के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में भी सुधर आएगा जिससे वह आत्मनिर्भर व सशक्त बनेंगी।
फ्री सिलाई मशीन योजना की पात्रता
- योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी महिलाओ की आयु 20 से 40 वर्ष होनी चाहिए।
- देश में रहने वाली वह महिलाये जो आर्थिक रूप से कमजोर है वही Pradhanmantri Free Silai Machine 2022 की पात्र कहलाएंगी।
- लाभार्थी श्रमिक महिलाओ के पति की वार्षिक आय 12 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- इसके अलावा देश में रहने वाली वह महिलाएं भी इस योजना का लाभ कर सकेंगी जिनके पति की मृत्यु हो चुकी है या वह विकलांग है।
यह भी पढ़े:- SMAM Kisan Yojna
पीएम सिलाई मशीन स्कीम 2022 के महत्वपूर्ण दस्तावेज़
- आवेदिका के पास अपना आधार कार्ड होना चाहिए।
- आवेदिका के पास अपना पहचान पत्र होना चाहिए।
- आवेदिका के पास अपना पहचान पत्र होना चाहिए।
- आवेदिका के पास अपना आय प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आवेदिका के पास सामुदायिक प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- यदि आवेदिका विकलांग है तो उसके पास अपना विकलांग चिकित्सा प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- यदि आवेदिका विधवा है तो उसका निराश्रित विधवा प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आवेदिका के पास अपना मोबाइल नंबर होना चाहिए।
- आवेदिका के पास अपना मोबाइल नंबर होना चाहिए।
यह भी पढ़े:- आयुष्मान भारत योजना
फ्री सिलाई मशीन योजना 2022 में आवेदन कैसे करने की प्रक्रिया
योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए निचे दिए गए आसान दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। इन दिशा निर्देशों का पालन करके आप आसानी से अपना आवेदन कर सकेंगे।
- सबसे पहले आवेदिका को भारत सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहाँ से आपको आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा, आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के पश्चात आपको फॉर्म में पूँछी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा जिसमे नाम ,पता ,मोबाइल नंबर ,आधार नंबर आदि भरना होगा।
- सभी जानकारी दर्ज करने के पश्चात आपको सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी को आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करना होंगे व कार्यलय में जमा करना होगा।
- अब आपके Application Form को कार्यालय के अधिकारी द्वारा सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन पूर्ण होने के पश्चात आपको निशुल्क सिलाई मशीन प्रदान की जाएगी।
हरियाणा फ्री सिलाई मशीन योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आवेदिका को हरियाणा फ्री सिलाई मशीन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा।
- होम पेज पर आपको ई सर्विसेज का विकल्प दिखाई देगा आपको उस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको BOCWW बोर्ड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
- यहाँ आपको सभी दिशा निर्देशों को पढ़कर डिक्लेरेशन पर टिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब यहाँ आपको अपनी फैमिली आईडी दर्ज करनी होगी।
- अब आपको क्लिक हियर टू फेच फैमिली डिटेल्स के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज ओपन हो जाएगा।
- यहाँ आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करना होगा।
- अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज को अपलोड करना होगा।
- इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको लॉगिन करना होगा।
- इसके पश्चात आपको हरियाणा फ्री सिलाई मशीन योजना के अंतर्गत आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करना होगा।
- इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप हरियाणा फ्री सिलाई मशीन योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।