Gargi Puraskar Form 2022 | गार्गी पुरस्कार आवेदन फार्म | Gargi Puraskar 2022 official website | राजस्थान गार्गी पुरस्कार योजना 2022 पंजीकरण फार्म | Gargi Application Form Online
Gargi Puraskar Yojana राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी एक बहुत ही उत्तम योजना है जिसका लाभ लेने के लिए Gargi Puraskar Form को भर कर सबमिट करना होगा और आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम गार्गी पुरस्कार से सम्बंधित पूरी जानकारी साझा करने जा रहे है तो अगर आप इस योजना की पूरी जानकारी जानना चाहते है तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़े और योजना का लाभ उठाए बिना किसी कठिनाई के।
इस आर्टिकल के माध्यम से आप यह भी जान पाएंगे की Gargi Puraskar Yojana में आवेदन किस प्रकार से करना है और गार्गी पुरष्कार फॉर्म को किस प्रकार से सही तरीके से भरे ताकि आपका फॉर्म रद्द न किया जाए।
योजना का नाम | गार्गी पुरस्कार योजना |
किसके द्वारा सुरु किया गया | राजस्थान सरकार द्वारा |
लाभार्थी | दसवीं व बारवी कक्षा की छात्राए |
धनराशि | 3000/- व 5000/- |
ऑफिसियल वेबसाइट | http://rajsanskrit.nic.in/ |
Gargi Puraskar Yojana एक बहुत ही लाभकारी योजना हैं जिसके अंतर्गत राजस्थान सरकार द्वारा छात्राओं को माध्यमिक स्तर पर 10 वी कक्षा की परीक्षा में 75 % अंको या उससे अधिक अंको से उत्तीर्ण होने पर और इसके बाद अगली क्लास में प्रमोट होने पर राजस्थान सरकार द्वारा 3000 रूपये पुरुस्कार राशि प्रदान की जाती हैं। इसके अलावा अगर कक्षा 12वीं में 75 % अंक प्राप्त करने वाले विधार्थियो को 5000 रूपये पुरुस्कार राशि प्रदान की जाती हैं। पुरस्कार राशि उन्ही को मिलेगी जो 11वीं तथा 12वीं लेंगे। अगर कोई विद्यार्थी 10वीं कक्षा के बाद 11वीं कक्षा में प्रवेश नहीं लेता हैं तो उसे Gargi Puraskar Yojana का लाभ नहीं मिल पायेगा।
गार्गी पुरस्कार योजना के अंतर्गत जो भी छात्राए 10 वी कक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंको से उत्तीर्ण होंगे और फिर 11 वी कक्षा में प्रवेश लेंगी उन्हें राज्य सरकार द्वारा 3000/- रूपए पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे वही पे जो भी छात्राए 12 वी कक्षा में 75 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंको से उत्तीर्ण होंगी उन्हें राज्य सरकार द्वारा 5000/- रूपए पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। यह राशि छात्रों को तभी प्रदान किये जाएंगे जब वे अगली कक्षा या आगे की अपनी पढ़ाई को जारी रखेंगे अन्यथा उन्हें Gargi Puraskar Yojana से सम्बंधित कोई पुरस्कार नहीं प्रदान किया जाएगा।
और इस पुरस्कार के अंतर्गत Gargi Puraskar Form को भरना अनिवार्य होगा तभी आपको लिस्ट में शामिल किया जाएगा और आपको आपका पुरस्कार भी प्राप्त होगा वही गार्गी पुरस्कार फॉर्म को भी सही से भरना होगा गलती होने पर भी आपके फॉर्म को रद्द किया जा सकता है इसलिए फॉर्म को अच्छे से पढ़ कर सबमिट करे।
* छात्राओ को इस स्कीम की मदद से प्रोत्साहन मिलेगा जिससे वह और आगे पढ़ाई करने की कोशिस करेंगे जिससे की राज्य और देश में शिक्षा का स्तर अच्छा होगा।
* कई घरो में जहा लोगो की आर्थिक स्तिथि सही नहीं है उनको इस धन राशि से भी काफी मदद मिलेगी और घर के लोग छात्राओ को पढ़ाने में ज्यादा ध्यान देंगे।
* Gargi Puraskar Scheme के अंतर्गत छात्राओ को दिए जाने वाला पुरस्कार चेक के माध्यम से दिया जाएगा तो उस पैसो को बैंक से निकलने के लिए उनका बैंक अकाउंट बनाना होगा जिससे उन्हें भविष्य में काफी सहायता मिलेगी।
* आवेदन करने वाली छात्रा राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।
* बैंक खता की जानकारी।
* पासपोर्ट साइज फोटो।
* मोबाइल नंबर।
* आवेदिका का आधार कार्ड।
* निवास प्रमाण पत्र।
* आवेदिका का रिजल्ट (75% से ऊपर)
निचे दिए हुए प्रोसीजर को फॉलो कर के आप बड़े ही आसानी से गार्गी पुरस्कार फॉर्म को ऑफलाइन भर सकते है बिना किसी परेशानी के।
* सर्वप्रथम आपको योजना से सम्बंधित ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा जो आप दिए हुए लिंक पर क्लिक कर के डायरेक्ट पहुंच सकते है।
* जैसे ही आप ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर जाओगे आपको काफी सारे विकल्प नज़र आएँगे उनमे से आपको एक विकल्प “Award” नाम से नज़र आएगा और आपको उस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
* जैसे हे आप लिंक पर क्लिक करेंगे आपके स्क्रीन पे Gargi Puraskar Form की पीडीऍफ़ खुल जाएगी और आपको आप्लिकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लेना होगा।
* फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद आपको पूछे गए सारे डिटेल्स को सही-सही भरना होगा फिर एक बार चेक करने के बाद सम्बंधित विभाग में जमा करा देना है।
Gargi Puraskar 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको निचे दिए गए तरीके को फॉलो करना होगा:-
- सर्वप्रथम आपको शाला दर्पण की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- जैसे ही आप शाला दर्पण पोर्टल पर जायेगे तो आपके सामने ऑफिसियल वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर आपको गार्गी पुरस्कार के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक और नया पेज ओपन होगा आपको इस पेज पर आवेदन करे वाले लिंक पर क्लिक करना हैं।
- जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमे आपको आपका नाम, माता का नाम, सत्र, रोल नंबर, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा आपका नाम, माता का नाम, सत्र, रोल नंबर, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
- सारी जानकारिया भरने के बाद आपको प्रमाणीकरण पर क्लिक करना हैं।
- क्लिक करते ही आपके सामने Gargi Puraskar रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- अब आपको इस Gargi Puraskar Form 2022 में पूछी गयी सारी जानकारिया भरनी होगी।
- अब आपको दस्तावेज अपलोड करना हैं।
- इसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना हैं।
- इस तरह आप बड़े ही आसानी से राजस्थान गार्गी पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अगर आप आवेदन प्रपत्र प्रिंट निकलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निचे दिए गए तरीके को फॉलो करना होगा:-
- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको छात्रा का नाम, मोबाइल नंबर, रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- सारी जानकारिया भरने के बाद आपको प्रिंट एप्लीकेशन के बटन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आवेदन प्रपत्र डाउनलोड हो जायेगा।
- अब आसानी से आवेदन प्रपत्र प्रिंट निकलवा सकते हैं।
आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर Gargi Puraskar Yojana 2022 से जुडी समस्याओ के लिए कॉल कर सकते हैं:-
Helpline Number – 0141-2704357