Gharkul Yojana: जानिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लाभार्थी सूचि, Gharkul Yojana List, रमाई आवास योजना सूची

Gharkul Yojana Online Registration | Gharkul Ramai Awas Yojana 2022 | Gharkul Yojana Online List Download | Gharkul Yojana In Hindi

Gharkul Yojana: जैसा की हम सभी जानते है हमारे देश में कई ऐसे गरीब नागरिक है जिनके पास अपना सर छुपाने तक के लिए जगह नहीं है, जिसकी वजह से कई नागरिक फूटपाथ पर या सेलटर रूम में अपनी रात बिताते है, इस प्रकार की समस्या मुंबई मे बहुत ज्यादा है, इस समस्या को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार के द्वारा राज्य में रहने वाले नागरिको के लिए घरकुल योजना को आरंभ किया गया है, इस योजना के माध्यम से राज्य में रहने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व नव बौद्ध वर्ग के नागरिको को आवास प्रदान किये जाएंगे।

यदि आप Gharkul Yojana से जुडी पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो आपको हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए, इस लेख में हमने योजना से जुडी छोटी से छोटी जानकरी को बहुत ही आसान भाषा में समझाया है। इस लेख में आप घरकुल रमई आवास योजना क्या है, योजना की विशेषताएं व लाभ, योजना की पात्रता, योजना का मुख्य उद्देश्य, योजना के अंतर्गत लगने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज व आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानेंगे। तो आइए इस लेख के माध्यम से Gharkul Yojana के बारे में जानते है।

Contents

घरकुल योजना क्या है?

घरकुल योजना को महाराष्ट्र सरकार के द्वारा राज्य में रहने वाले नागरिको को आवास प्रदान करने हेतु आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार के द्वारा राज्य में रहने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व नव बौद्ध वर्ग के नागरिको को घर उपलब्ध कराए जाएंगे। घरकुल योजना के माध्यम से अब तक करीब 1.5 लाख से ज्यादा नागरिको को आवास प्रदान किये जा चुके है। इसके अलावा करीब 51 लाख घर नागरिको को प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिको को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।

यह भी पढ़े:- Aaple Sarkar Portal

Gharkul Yojana 2022 Detail’s

योजना का नामघरकुल योजना
किनके द्वारा आरंभ की गईमहाराष्ट्र सरकार के द्वारा आरंभ की गई
योजना का मुख्य उद्देश्यराज्य में रहने वाले नागरिको को
आवास प्रदान करना।
योजना से जुड़े लाभार्थीराज्य में रहने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित
जनजाति व नव बौद्ध वर्ग के नागरिक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करे

घरकुल रमाई आवास योजना का मुख्य उद्देश्य

महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा आरंभ की गई Gharkul Yojana 2022 का मुख्य उद्देश्य राज्य में रहने वाले उन नागरिको को आवास प्रदान करना है। जो आर्थिक रूप से कमजोर है, व अपना घर नहीं बना सकते है। इस योजना का लाभ राज्य में रहने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, व नव बौद्ध वर्ग के गरीब नागरिक उठा सकेंगे। इस योजना के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार के द्वारा राज्य के नागरिको व राज्य को प्रगति की और ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

करीब 113000 से अधिक आवासों का निर्माण किया जाएगा

घरकुल रमाई आवास योजना के अंतर्गत शहरी इलाकों में 22676 व ग्रामीण इलाकों में 113571 आवासो के निर्माण हेतु महाराष्ट्र सरकार के द्वारा मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इस बात की जानकारी सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता मंत्री धनंजय मुंडे के द्वारा 29 नवंबर 2021 को प्रदान की गई है। साथ ही इस संबंध में सामाजिक न्याय विभाग के द्वारा शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। सरकार के द्वारा यह मंजूरी आर्थिक वर्ष 2021-22 के लिए प्रदान की गई है। इस योजना का लाभ राज्य में रहने वाले अनुसूचित जाती, अनुसूचित जनजाति व नवबौद्ध घटक के नागरिक उठा सकेंगे। इसके अलावा भविष्य में आवास निर्माण का लक्ष्य भी बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़े:- Mahabhumi: Maharastra

योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

राज्य में रहने वाले इच्छुक लाभार्थी यदि इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो उन्हें पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। बता दे के इस योजना का लाभ राज्य में रहने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति और नव बौद्ध वर्ग के नागरिक ही उठा सकेंगे। आवेदन करने के पश्चात लाभार्थियों का चयन ग्राम पंचायत के द्वारा किया जाएगा। उसके पश्चात ग्राम पंचायत द्वारा तैयार सूचि को नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित किया जाएगा।

योजना मंजूरी की जिलेवार सूची

जिले का नामशहरी इलाका ग्रामीण इलाका
औरंगाबाद756530116
अमरावती321021978
पुणे57928720
नागपुर298711677
लातूर277024274
नाशिक34614864
मुंबई861942

Gharkul yojana के लाभ व विशेषताएं

  • घरकुल योजना को महाराष्ट्र सरकार के द्वारा राज्य में रहने वाले नागरिको को आवास प्रदान करने हेतु आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार के द्वारा राज्य में रहने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व नव बौद्ध वर्ग के नागरिको को घर उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • घरकुल योजना के माध्यम से अब तक करीब 1.5 लाख से ज्यादा नागरिको को आवास प्रदान किये जा चुके है। इसके अलावा करीब 51 लाख घर नागरिको को प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार के द्वारा राज्य के नागरिको व राज्य को प्रगति की और ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
  • जो नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है, वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन आसानी से कर सकते है।
  • इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से गरीब नागरिको के पास अपना खुद का आवास होगा।

घरकुल योजना की पात्रता व दस्तावेज़

  • आवेदनकर्ता महाराष्ट्र राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, या नव बौद्ध वर्ग से होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता के पास अपना आधार कार्ड होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता के पास अपना निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता के पास अपना पहचान पत्र होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता के पास अपना जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता के पास अपना पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता के पास अपना मोबाइल नंबर होना चाहिए।

घरकुल योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

यदि आप भी Gharkul Yojana मे अपना रजिस्ट्रेशन करना चाहते है, तो वह निचे दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करके अपना रजिस्ट्रेशन आसानी से कर सकेंगे।

  • सबसे पहले आवेदनकर्ता को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • होम पेज पर आपको रमई आवास योजना का विकल्प दिखाई देगा आपको उस लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • इस पेज पर आपको एक एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा जिसमे मांगी गई सभी जानकारी को आपको दर्ज करना होगा। जैसे नाम, पता, आधार नंबर जैसी जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करने के पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको Login करना होगा, लॉगिन करने के लिए आपको होम पेज पर जाना होगा व Login के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपना UsernamePaasword डालकर लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपका आवेदन पूर्ण हो जाएगा।

Leave a Comment