Gobar Dhan Yojana | Gobar Dhan Yojana Application Form | गोबर-धन योजना 2022 | गोवर्धन योजना किस राज्य से संबंधित है? | GOBAR- Dhan Yojana 2022 | GOBAR-DHAN Full Form
GOBAR Dhan Yojana पर्यावरण और किसानो की आय बढ़ाने वाली एक बहुत ही लाभकारी योजना हैं। गोबर-धन योजना का सबसे पहले जिक्र भूतवपूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 1 फरवरी 2018 को बजट स्पीच में किया था। अन्तः GOBAR Dhan Portal की शुरुआत भी हो चुकी हैं। यह योजना बहुत ही फायदेमंद और महत्वपूर्ण योजनाओ में से एक हैं।
इस योजना के अंतर्गत देश के किसानो से गोबर और फसल अवशेषों को उचित दाम पर ख़रीदा जाएगा और इसके बदले कंपोस्ट, बायोगैस या बायो सीएनजी में परिवर्तित किया जायेगा। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको गोबर-धन योजना 2022 से जुडी पूरी जानकारिया शेयर करेंगे तो बने रहिये हमारे साथ अंत तक।
Contents
GOBAR Dhan Yojana

GOBAR Dhan Yojana के अंतर्गत GOBAR का फुल फॉर्म गैल्वनाइजिंग ऑर्गेनिक बायो-एग्रो रिसोर्सेज हैं। गोबर-धन योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा देश के प्रत्येक ज़िले का एक गांव चुना जायेगा और प्रत्येक ज़िले में एक क्लस्टर का निर्माण करते हुए लगभग 700 क्लस्टर्स स्थापित किये जायेगे।
GOBAR- Dhan योजना की वजह से किसानो की आय में भी वृद्धि होगी और गाँवो को स्वच्छ करने में भी इसका बड़ा योगदान रहेगा। इस योजना के अंतर्गत अंतर्गत देश के किसानो से गोबर एवं फसल से निकले अवशेषों को उचित दाम पर ख़रीदा जायेगा और इसके साथ ही पशुओ के मल अथवा खेतों के ठोस अपशिष्ट पदार्थ जैसे कि भूसा ,पत्ते इत्यादि को कंपोस्ट, बायोगैस या बायो सीएनजी में परिवर्तित किया जायेगा। अगर आप किसान हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप बड़े ही आसानी से पोर्टल पर जाकर आवेदन दे सकते हैं।
गोबर-धन योजना का उद्देश्य
भारत सरकार दिन पे दिन स्वच्छता की तरफ अपने कदम आगे बढ़ाते जा रही हैं। और स्वच्छता जरुरी भी या न बल्कि शहरो में बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी। GOBAR Dhan Yojana के माध्यम से केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ मिल करस्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के मिशन को पूरा करने में जुटी हुयी हैं।
इस योजना के अंतर्गत जैविक खाद, बायोगैस / बायो-CNG उत्पादन के लिये गाँवों के क्लस्टर्स बनाकर इनमें पशुओं का गोबर और ठोस अपशिष्टों के एकत्रीकरण और संग्रहण को बढ़ावा दिया जाएगा। जिससे किसानो को इसका उचित दाम भी दिया जाएगा। गोबर-धन योजना (गैल्वनाइजिंग ऑर्गेनिक बायो-एग्रो रिसोर्सेज धन योजना) के कारण ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता भी बढ़ेगी और किसानो की आय में वृद्धि भी होगी।
GOBAR Dhan Yojana Statistics
Application/DPR Received | 341 |
Application/DPR Awaiting Approval | 198 |
Number of villages where application/DPR Received | 320 |
Application/DPR Approved | 118 |
Application/DPR Approved by block | 170 |
Application/DPR Rejected | 14 |
Number of STAC Formed | 23 |
Total Number of Technical Agency Empanelled | 130 |
GOBAR Dhan Yojana के फायदे क्या हैं?
गैल्वनाइजिंग ऑर्गेनिक बायो-एग्रो रिसोर्सेज धन योजना के कई फायदे हैं तो चलिए जानते हैं इस योजना के फायदों के बारे में:-
- गोबरधन योजना के अंतर्गत किसानो से पशुओं के मल अथवा खेतों के ठोस अपशिष्ट पदार्थ जैसे कि भूसा , पत्ते इत्यादि लेकर उसे कंपोस्ट, बायोगैस या बायो सीएनजी बनाने के लिए उपयोग किया जायेगा।
- इसके बदले में किसानो को इसका उचित दाम भी दिया जाएगा जिससे किसानो की आर्थिक स्थति में भी सुधार आएगा।
- सरकार ने इस योजना के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल की भी शुरुआत की हैं ताकि किसानो को इस योजना का लाभ लेने में किसी भी तरीके की परेशानी न हो और आसानी से गोबर धन योजना के लिए आवेदन दे सके।
- इस योजना के कारण ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता में सुधार आएगा।
- केंद्र सरकार द्वारा किसानो की आय दुगनी करने वाले मिशन में भी सरकार को इससे मदद मिलेगी।
- अपशिष्ट पदार्थ जैसे कि भूसा, पत्ते इत्यादि का उपयोग सही तरीके होने से वायु प्रदुषण पर भी लगाम लगेगी।
Gobar Dhan Yojana के लिए दस्तावेज़ एवं पात्रता
गोबर धन योजना 2022 के लिए पात्रता एवं दस्तावेज कुछ इस प्रकार हैं:-
पात्रता
- आवेदन देने वाला ग्रामीण क्षेत्रो का होना चाहिए।
- किसान ही इस योजना के पात्र होंगे।
दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
गोबर धन योजना 2022 के लिए आवेदन कैसे दे?
अगर आप Gobar Dhan योजना के लिए आवेदन देना चाहते हैं तो आप बड़े ही आसानी से निचे बताये गए तरीके को फॉलो करके इस योजना के लिए आवेदन दे सकते हैं:-
- सबसे पहले आपको इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।

- जैसे ही आप ऑफिसियल वेबसाइट पर पहुंचोगे तो आपके सामने ऑफिसियल वेबसाइट का होमपेज दिखाई देगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट के होमपेज पर आपको रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना हैं।

- रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको एप्लीकेशन फॉर्म दिखाई देगा।
- आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे पर्सनल डिटेल्स , एड्रेस डिटेल्स , रजिस्ट्रेशन डिटेल्स आदि भरनी होगी।
- जानकारिया भरा जाने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना हैं।
- अब आपका रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो चूका हैं। ध्यान रहे रजिस्ट्रेशन नंबर आपको संभल कर रखना हैं ताकि भविष्य में यह काम आ सकता हैं।
Gobar Dhan Yojana Login कैसे करे?
आप बड़े ही आसानी से Gobar Dhan Yojana Login कर सकते हैं इसके लिए आपको निचे बताये गए तरीके को फॉलो करना होगा:-
- लॉगिन करने के लिए सर्वप्रथम आपको गोबर धन योजना पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाते ही आपके सामने अधिकारी वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
- होमपेज पर आपको लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा आपको लॉगिन वाले ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।

- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको लॉगिन फॉर्म दिखाई देगा।
- आपको इस लॉगिन फॉर्म में यूजरनाम और पासवर्ड आदि भरना होगा और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
इस तरह आप बड़े ही आसानी से Gobar Dhan Yojana Login कर सकते हैं।
यूजर मैनुअल डाउनलोड कैसे करे?
निचे दी गयी प्रोसेस को अपना कर आप आसानी से यूजर मैनुअल डाउनलोड कर सकते हैं:-
- सबसे पहले आपको पेयजल और स्वच्छता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- जैसे ही आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जायेगे तो आपके सामने आधिकारिक वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको यूजर मैन्युअल का ऑप्शन दिखाई देगा।
- आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- क्लिक करते ही आपके सामने यूजर मैन्युअल खुल जाएगा। अब आप यहाँ से बड़े ही आसानी से यूजर मैनुअल डाउनलोड कर सकते हैं।