Gram Darshan Portal Haryana: अब होगा ग्राम पंचायतों का संपूर्ण डिजिटिलीकरण – Purijankari

Gram Darshan Portal Haryana | Gram Darshan Portal Haryana Login | Gram Darshan Portal Registration | हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल ऑनलाइन आवेदन

Gram Darshan Portal Haryana: धीरे-धीरे हमारे भारत देश में हर चीज़ का डिजिटिलीकरण किया जा रहा है। जिसको राज्य सरकारे अपने अपने राज्य में लागू कर रही है, इन्ही राज्यों में हरियाणा राज्य भी जुड़ गया है जो अपने राज्य में हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल को आरंभ करने जा रहा है।

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल के माध्यम से ग्राम पंचायतों का संपूर्ण रिकॉर्ड डिजिटल स्टोर किया जाएगा। यदि आप भी हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल से जुडी सभी जानकारिया जानना चाहते है, तो आपको हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा। इस लेख में हमने पोर्टल से जुडी पूरी जानकरी आप तक पहुंचाने की कोशिश की है, जिसमे हमने हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल क्या है? इसको आरंभ करने का उद्देश्य, इससे होने वाले लाभ वा इसकी विशेषताएं आदि के बारे में जानकारी दी है।

हरियाणा सरकार के द्वारा 2 अक्टूबर 2020 को हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल को आरंभ किया गया है। इस पोर्टल पर हरियाणा राज्य के 6197 ग्राम पंचायतो का सम्पूर्ण रिकॉर्ड डिजिटल स्टोर किया जाएगा। साथ ही इस पोर्टल पर गांवो में पूरी हो चुकी योजनाओ का रिकॉर्ड भी उपलब्ध होगा वा ग्राम पंचायतो में करवाए जाने वाले कार्यो की जानकारी भी इसी पोर्टल पर फीड की जाएगी। देखा जाए तो अब हरियाणा राज्य की ग्राम पंचायत से जुडी किसी भी तरह की जानकारी आप दुनिया में कही भी बैठ कर Gram Darshan Portal Haryana के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

इस पोर्टल पर हरियाणा के गाँवों में रहने वाले नागरिक अपनी शिकायते दर्ज करवा सकते है, वा अपना सुझाव भी दे सकते है। इन सुझावों के आधार पर भविष्य की नीतियों को विकसित किया जा सकेगा। साथ ही हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल खट्टर के द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों से अपने-अपने विभाग के 5 कार्यों की प्राथमिकता तय करने के निर्देश दिए। जिनके द्वारा ग्रामीणों के द्वारा की गई शिकायतों वा सुझावों को प्राथमिकता दी जा सके।

यह भी पढ़े:- Meri Fasal Mera Byora Haryana रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

योजना का नामहरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल
किनके द्वारा लांच की गईहरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल खट्टर के द्वारा
मुख्य उद्देश्यहरियाणा ग्राम पंचायतों का संपूर्ण रिकॉर्ड डिजिटल स्टोर
लाभार्थीहरियाणा राज्य के ग्रामीण नागरिक
ऑफिसियल वेबसाइटgramdarshan.haryana.gov.in

आज चंडीगढ़ में वर्चुअल माध्यम से ‘ग्राम दर्शन’ पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल पर राज्य की 6197 ग्राम पंचायतों का संपूर्ण डाटा उपलब्‍ध होगा और हर गाँव की पूर्ण हो चुकी विकास परियोजनाओं की जानकारी उपलब्ध होगी व पंचायत में करवाए जाने वाले आवश्यक कार्यों की सूची भी मौजूद होगी। pic.twitter.com/AVuTZ9L6qt

— Manohar Lal (@mlkhattar) October 2, 2020

हरियाणा राज्य सरकार हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल के माध्यम से यह सुनिश्चित करेगी के सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाए आम नागरिको तक पहुंच पा भी रही है या नहीं। साथ ही इस पोर्टल के माध्यम से ग्रामीण नागरिक अपने गाँवों में होने वाले विकास कार्यो, योजनाओ वा परियोजनाओं के बारे में जानकारी पा सकेंगे। साथ ही अपनी मांगे भी सरकार को बता पाएंगे। इसके अलावा नागरिको को इस पोर्टल पर अन्य विभागों की विकास योजना से जुडी जानकारी वा दिशा निर्देश भी मिल जाएंगे।

यह भी पढ़े: परिवार पहचान पत्र ऑनलाइन आवेदन कैसे करे

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल का मुख्य उद्देश्य हरियाणा राज्य के सभी ग्रामीण जिलों की सभी जानकारी को डिजिटल स्टोर करना है। जिसके माध्यम से ग्रामीण नागरिकों तक सभी प्रकार की जानकारी पहुंचाई जाएगी। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को अपने गांव से जुडी जानकारी प्राप्त करने में किसी तरह की कोई समस्या न हो।

साथ ही इस पोर्टल पर सरकार के द्वारा जारी की गई अन्य योजनाओं की भी जानकारी होंगी, इसके अलावा हर ग्राम पंचायत की वेबसाइट पर सरपंच वा ग्राम सचिव से जुडी जानकारी होगी। इन जानकारियों को आम नागरिक जिनके पास परिवार पहचान पत्र है वह सिंगल क्लिक से आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। साथ ही इस पोर्टल के माध्यम से सरकार यह भी सुनिश्चित कर पायेगी के सरकार के द्वारा लागू की गई योजनाओ का लाभ लाभार्थियों तक पहुंच भी पा रहा है या नहीं।

हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल पर राज्य के ग्रामीण नागरिक अपने परिवार पहचान पत्र में स्थाई निवास के गांव से संबंधित ही शिकायत वा सुझावों को दर्ज करा सकते हैं। ग्रामीणों के द्वारा की गई शिकायते वा दिए गए सुझाव सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, विधायक एवं सांसदों को दिखाए जाएंगे। साथ ही ग्रामीणों के द्वारा दिए गए सुझाव वा मांगो से सम्बंधित जानकारी टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से ग्रामीण लोगो तक पहुचाई जाएगी।

ग्रामीण को अपनी शिकायत या सुझाव न्यूनतम 50 शब्दों में हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल कर सकता है। शिकायत वा सुझाव देने के लिए नागरिक के पास परिवार पहचान पत्र का होना जरुरी है, बिना परिवार पहचान पत्र के नागरिक शिकायत या सुझाव नहीं दे सकता है।

यह भी पढ़े:- Pashu Kisan Credit Card Yojana

  • इस पोर्टल पर हरियाणा राज्य के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतो का सम्पूर्ण रिकॉर्ड डिजिटल किया जाएगा।
  • हरियाणा सरकार के द्वारा 2 अक्टूबर 2020 को हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल को आरंभ किया गया है।
  • इस पोर्टल पर हरियाणा राज्य के 6197 ग्राम पंचायतो का सम्पूर्ण रिकॉर्ड डिजिटल स्टोर किया जाएगा।
  • पोर्टल पर गांवो में पूरी हो चुकी योजनाओ का रिकॉर्ड भी उपलब्ध होगा वा ग्राम पंचायतो में करवाए जाने वाले कार्यो की जानकारी भी इसी पोर्टल पर फीड की जाएगी।
  • अब हरियाणा राज्य की ग्राम पंचायत से जुडी किसी भी तरह की जानकारी आप दुनिया में कही भी बैठ कर Gram Darshan Portal Haryana के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।
  • ग्राम पंचायत की वेबसाइट पर सरपंच वा ग्राम सचिव से जुडी जानकारी होगी।
  • पोर्टल पर जानकारियों को आम नागरिक जिनके पास परिवार पहचान पत्र है वह सिंगल क्लिक से आसानी से प्राप्त कर पाएंगे।
  • पोर्टल के माध्यम से सरकार यह भी सुनिश्चित कर पायेगी के सरकार के द्वारा लागू की गई योजनाओ का लाभ लाभार्थियों तक पहुंच भी पा रहा है या नहीं।

  • होम पेज पर आपको अपने गाँव के हित में मांग/सुझाव/शिकायत देने के लिए यहाँ क्लिक करे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिस पर आपको अपना जिला, खंड वा ग्राम पंचयत का चयन करना होगा।
  • चयन प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात आपको आगे बढे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

  • अब आपको अपने परिवार पहचान पत्र की आईडी दर्द करना होगी, वा आगे बढे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपनी मांग/सुझाव/शिकायत को दर्ज करना होगा जिसको आप न्यूनतम 50 शब्दों में लिख सकते है, इसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इस तरह आप अपनी मांग/सुझाव/शिकायत को दर्ज करवा सकेंगे।
  • आवेदनकर्ता को सबसे पहले Gram Darshan Portal Haryana की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको जनप्रतिनिधि लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने कुछ ऑप्शन आएंगे उनमे से आपको अपने ऑप्शन का चयन करना होगा।
  • ऑप्शन का चयन करते ही आपके सामने एक नयी विंडो ओपन हो जाएगी।
  • यहाँ आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, वा सेंट OTP के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
  • अब आपको OTP को OTP BOX में दर्ज करना होगा वा लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
  • क्लिक करते ही आप जनप्रतिनिधि में लॉगिन हो जाएगा।

  • क्लिक करते ही आपके सामने कुछ ऑप्शन आएंगे उनमे से आपको अपने ऑप्शन का चयन करना होगा।
  • अब आपको अपना पासवर्ड वा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा वा लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
  • क्लिक करते ही आप विभाग लॉगिन में लॉगिन हो जाएगा।

Hi friends, we are a small team and we provide you with information related to government schemes and latest news. All the information we are collecting is from authentic sources. We hope you will like our content.