झारखण्ड फसल राहत योजना | पंजीकरण प्रक्रिया | Jharkhand Fasal Rahat Yojana ऑनलाइन आवेदन

Jharkhand Fasal Rahat Yojana Registration | झारखण्ड फसल राहत योजना ऑनलाइन आवेदन | Fasal Rahat Yojana Form | फसल राहत योजना जानकारी

भारत सरकार एवं राज्य सरकार किसानो की आय दुगनी करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। जैसा की हम सभी जानते ही हैं की कृषि करना इतना आसान नहीं हैं। इसके लिए मेहनत, पूंजी एवं समय देना पड़ता हैं पर अगर ये सारी चीजे देने के बाद भी प्राकतिक आपदा के कारण कई बार किसानो की फसल बर्बाद हो जाती हैं। कभी ओला वृष्टि के कारन तो कभी अधिक बारिस होने के कारण। इसी बात को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार ने Fasal Rahat Yojana की शुरुआत की हैं। जिसकी मदद से किसानो को बड़ी ही रहत मिलेगी।

तो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से झारखण्ड फसल राहत योजना से जुडी कई सारी जानकारिया आपके साथ साझा करेंगे ताकि आप आसानी से फसल राहत योजना का लाभ ले पाए। तो बने रहिये हमारे साथ अंत तक और अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आये तो हमे निचे कमेंट बॉक्स में बताये।

Contents

Jharkhand Fasal Rahat Yojana

Jharkhand Fasal Rahat Yojana

झारखण्ड फसल राहत योजना एक बहुत ही लाभदायक योजना हैं। Fasal Rahat Yojana Jharkhand के अंतर्गत अगर आप पंजीकृत हैं तो अगर प्राकृतिक आपदा के कारण आपकी फसल को नुकसान होता हैं तो ऐसी स्थति के अंतर्गत किसानो को नुकसान की राशि प्रदान की जाती हैं। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पंजीकृत होना होगा।

फसल राहत योजना झारखण्ड के कारण कई सारे किसानो को लाभ मिलेगा और वह प्राकृतिक आपदा के बाद भी अपनी फसल का मूल्य ले पाएंगे। इस योजना को  29th December 2020 को लांच किया जाएगा, पर सही तरह से लागू होने में 3 महीने लग सकते हैं।

यह भी जाने: मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना

Jharkhand Fasal Rahat Yojana Update

झारखंड सरकार अब इंश्योरेंस कंपनी के माध्यम से क्षतिपूर्ति प्रदान करके भरपाई नहीं करेगी। बल्कि अब सरकार खुद ही किसानो की प्राकतिक आपदा के कारण हुए निकसान की भरपाई करेगी। सरकार ने 100 करोड़ रुपये का बजट रखा हैं। जिसको कैबिनेट के द्वारा पास कर दिया गया हैं। झारखंड सरकार ने ऐसा इसलिए किया क्योकि सरकार को अधिक प्रीमियम देना पड़ती थी और बदले में बिमा कंपनियों द्वारा भुक्तान कम होता था।

झारखण्ड फसल राहत योजना का उद्देश्य क्या हैं?

झारखण्ड फसल राहत योजना, Jharkhand Fasal Rahat Yojana

Jharkhand Fasal Rahat Yojana का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदा के कारण किसानो की फसल के नुकसान के लिए आर्थिक रूप से मदद करना। ताकि किसान को अपनी मेहनत का हिस्सा मिल पाए। इससे किसानो की आर्थिक स्थति में सुधार आएगा और झारखंड के किसान सशक्त बनेगे।

Jharkhand Fasal Rahat Yojana के कारण किसानो की आय में भी वृद्धि होगी और सरकार का आय दुगनी करने के लक्ष्य में भी मदद मिलेगी। अब किसानो को प्राकतिक आपदा के कारण हुए नुकसान के लिए चिंता करने की जरुरत नहीं रहेगी।

यह भी जाने: Ration Card Jharkhand New List

इस योजना की विशेषताएं क्या हैं?

Jharkhand Fasal Rahat Yojana की कई सारी विशेस्ताएं हैं तो चलिए जानते हैं मुख्य विशेस्ताओ के बारे में:-

  • Jharkhand Fasal Rahat Yojana के अंतर्गत सरकार द्वारा प्राकृतिक आपदा के कारण किसानो की फसल का नुकसान होने पर सरकार द्वारा नुकसान की भरपाई की जायेगी।
  • योजना का लाभ लेने के लिए किसानो को पंजीकृत होना होगा।
  • अब से सरकार खुद ही फसल नुकसान की भरपाई करेगी न की कोई बिमा कंपनी।
  • झारखण्ड फसल राहत योजना का सही से कार्यान्वयन करने की लिए सरकार ने 100 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया हैं।

यह भी जाने: भू नक्शा झारखण्ड 2021

Fasal Rahat Yojana Jharkhand आवश्यक दस्तावेज एवं पात्रता

  • किसान झारखंड का स्थायी निवासी होना अनिवार्य हैं।
  • अगर आप पहले से किसी एग्रीकल्चर बिमा योजना का लाभ ले रहे हैं तो आप इस योजना के लिए पात्र नहीं माने जायेगे।
  • किसान का आईडी कार्ड
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • निवास प्रमाण पत्र
  • खेत का खाता नंबर/खसरा नंबर के पेपर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • फोन नंबर
  • आय प्रमाण पत्र

झारखण्ड फसल राहत योजना के लिए कैसे आवेदन करे?

अगर आप इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने चाहते हैं तो हम आपको बता दे की अभी इस योजना के लिए कोई ऑफिसियल पोर्टल की शुरुआत नहीं की हैं। बहुत जल्द ही झारखण्ड सरकार ऑनलाइन आवेदन के लिए ऑफिसियल वेबसाइट लांच करेगी। जैसे ही ऑफिसियल वेबसाइट लांच होती हैं तो हम आपको पूरिजनकारी पर सूचित कर देंगे। अगर आप अन्य योजनाओ के बारे में जानना चाहते हैं तो पूरिजनकारी पर पढ़ सकते हैं।

Leave a Comment