झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट 2022: लाभार्थी सूची में ऑनलाइन, देखे अपना नाम

झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट 2022 | Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana | झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट योजना | झारखंड राज्य के किसानो की कर्ज माफ़ी

झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट 2022: झारखंड राज्य सरकार के द्वारा राज्य के किसानो के लिए झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट योजना का आंरभ किया गया है। राज्य के किसान इस योजना के तहत अपना कर्ज माफ़ करवाना चाहते है तो उन्हें इस लिस्ट में अपने नाम की जाँच करना होगी। उसके बाद ही किसान इस योजना का लाभ उठा पाएंगे।

झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट 2022 के लिए राज्य के छोटे वा सीमान्त किसानो को चुना जाएगा। यदि आप भी झारखंड राज्य के किसान है तो यह खबर आप ही के लिए इसलिए हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़े ताकि आप जान सके के झारखंड किसान कर्ज माफ़ी लिस्ट में अपना नाम किस तरह देखे।

Contents

जानिए क्या है झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट 2022

झारखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के द्वारा 15 अगस्त 2020 को झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट को आरंभ किया गया था। जिसका मुख्य उद्देश्य झारखण्ड राज्य के किसानो का कर्ज माफ़ करना होगा। झारखंड में करीब 5 लाख से अधिक किसान कर्ज में डूबे हुए है, जिनके द्वारा ज्यादातर कर्ज किसान क्रेडिट के द्वारा लिया गया है। इसीलिए झारखंड सरकार के द्वारा किसानो के कर्ज माफ़ी के लिए बजट में दो हजार करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है। इस योजना का मुख्य लक्ष्य कर्ज में डूबे राज्य के किसानो को बाहर निकलना है।

यह भी पढ़े:- Jharkhand Fasal Rahat Yojana ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

इन किसानो का किसान कर्ज माफी लिस्ट में किया गया चयन

झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट योजना को राज्य के किसानो के द्वारा लिया कर्ज माफ़ करने के लिए आंरभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से उन किसानो का कर्ज माफ़ किया जाएगा जिन्होंने 31 मार्च 2020 से पहले कर्ज लिया होगा, योजना के अंतर्गत झारखंड राज्य सरकार के द्वारा 50,000 रूपए तक का किसानो का कर्ज माफ़ कर दिया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी सूचि तैयार की जा रही है जिसमे अब तक करीब 17,000 किसानो का चयन किया जा चूका है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानो को सीएससी में अपना आधार लिंक करवाना होगा। जिसके लिए एक रूपए का मनी टोकन जमा करना होगा।

झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट 2022:

योजना का नामझारखंड किसान कर्ज माफी योजना
किनके द्वारा आरंभ की गईझारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा
मुख्य उद्देश्यराज्य के किसानो की कर्ज माफ़ी
लाभार्थीराज्य के छोटे वा सीमान्त किसान
आधिकारिक वेबसाइटजल्द जारी की जाएगी

रांची के इतने किसानो का किया गया चयन

रांची के 5256 किसानो को अब तक स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी के द्वारा चुना गया है, जिनकी सूचि जिले को उपलब्ध करवा दी गई है। चुने गए सभी किसानो को सीएससी में जाकर अपना आधार लिंक करवाना होगा, वा एक रूपए का टोकन मनी जमा करना होगा। इसके अलावा सूचि में शामिल सभी किसानो तक कर्ज माफ़ी की खबर पहुंचाने के निर्देश प्रखंड पदाधिकारियों के द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी को दे दिए गए है। जिससे किसान अपनी कर्ज माफ़ी की प्रक्रिया को समय पर पूरा कर पाए। झारखण्ड सरकार के द्वारा सभी कृषि मित्रो को यह निर्देश दिए गए है के वह किसानो को इस योजना के बारे में जानकारी देकर जागरूक करे।

खलील अंसारी इस योजना के पहले लाभार्थी होंगे, जिससे इस योजना की शुरुआत हो चुकी है। कृषि विभाग द्वारा पाकुड़िया प्रखंड में रहने वाले खलील अंसारी का लोन माफ़ करने के लिए भेजा गया है। साथ ही रांची से चयन किये गए किसानो को सभी प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द पूरा करना होगा जिससे वह झारखंड किसान कर्ज माफी योजना का लाभ उठा सके।

किसानो का 50,000 हजार रूपए तक किया जाएगा कर्ज माफ़

झारखण्ड सरकार के द्वारा राज्य के छोटे वा सीमान्त किसानो को कर्ज माफ़ी के लिए चुना गया है, जिसमे सरकार के द्वारा 50,000 हजार रुपए का कर्जा माफ़ करने का निर्णय लिया गया है। यदि किसी किसान का 50,000 हजार से ज्यादा का कर्जा है तो ऐसी स्थिति में सरकार के द्वारा 50,000 हजार रूपए का कर्जा माफ़ कर दिया जाएगा वा जो शेष रकम होगी उसको किसान को चुकाना होगा।

यह भी पढ़े:- मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना झारखण्ड, आवेदन प्रक्रिया

झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट 2022: के लाभ

  • इस योजना के लिए सरकार के द्वारा राज्य के छोटे वा सीमान्त किसानो को चुना गया है।
  • इस योजना के अंतर्गत छोटे वा सीमान्त किसानो का 50,000 हजार रूपए का सरकार की और से कर्ज माफ़ किया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ वह किसान नहीं उठा पाएंगे जो आयकर दाता है।
  • इस योजना के द्वारा किसानो को आत्महत्या जैसे कदम उठाने से रोका जा सकेगा।
  • साथ ही किसानो को अब अपना मुख्य व्यवसाय को छोड़ कर किसी और व्यवसाय में नहीं जाना पड़ेगा।
  • किसानो के द्वारा अतिरिक्त ऋण की पूर्ति किये जाने पर बैंक किसान को ऋण देने में सक्षम होगा।

किसान कर्ज माफी लिस्ट का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदनकर्ता झारखण्ड राज्य का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदनकर्ता के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
  • आवेदनकर्ता के निवास प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
  • आवेदनकर्ता के वोटर कार्ड होना अनिवार्य है।
  • आवेदनकर्ता का बैंक अकाउंट विवरण।
  • आवेदनकर्ता का पासपोर्ट साइज फोटो।
  • आवेदनकर्ता का मोबाइल नंबर।

जानिए किस तरह से झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट ऑनलाइन देखे

  • सबसे पहले आपको झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट 2022 की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट का विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा यहाँ आपसे पूँछी गयी जानकारी को दर्ज करना होगा वा सर्च के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट आ जाएगी।
  • इस तरह आपके सामने बेनिफिशरी लिस्ट आ जाएगी।

बेनिफिशरी रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट 2022 की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज ओपन होगा जहा आपको बेनिफिशरी रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जहा आपको अपना आधार कार्ड का नंबर दर्ज करना होगा।
  • नंबर दर्ज करने के पश्चात आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके पश्चात आपके सामने पंजीयन फार्म खुल जाएगा।
  • फॉर्म में पूँछी गई सभी जानकारियों को दर्ज करना होगा।
  • साथ ही सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड कर देना होगा।
  • दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • इस तरह आप बेनिफिशरी रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।

जानिए लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट 2022 की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक कर देना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, जहा आपको कैटेगिरी का चयन करना होगा।
    • BANK,
    • CSC,
    • DC,
    • DNO,
    • PMU,
    • SNO
  • कैटेगिरी का चयन करने के पश्चात आपको अपना यूजर नेम वा पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आप आसानी से पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।

नोट:- कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख के द्वारा की गई बैठक में यह सामने आया कि झारखंड के किसानों के ऊपर लगभग आठ हजार करोड़ रुपए का कर्ज है और बजट में केवल दो हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ करने का प्रावधान है। इस स्थिति में ऐसा हो सकता है कि यह योजना किसानों को कर्ज मुक्त करने के लिए अगले साल भी चले।

Leave a Comment