Khelo India Youth Games 2022 Online Registration | Khelo India Youth Game Entry Form | Khelo India Youth Game Schedule | Khelo India Youth Games In Hindi
Khelo India Youth Games 2022: भारत सरकार के द्वारा कॉलेज व स्कूली बच्चो को खेलो की और आकर्षित करने हेतु खेलो इंडिया यूथ गेम को आरंभ किया गया था। जिसके माध्यम से इच्छुक कॉलेज व स्कूल के बच्चे इस प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। सरकार के द्वारा युवाओ के बीच खेलो को बढ़ावा देने के लिए इस प्रतियोगिता को 2018 के बाद से प्रतिवर्ष जनवरी महीने में आयोजित किया जाता है।
यदि आप Khelo India Youth Games 2022 से जुडी पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो आपको हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए, इस लेख में हमने प्रतियोगिता से जुडी छोटी से छोटी जानकरी को बहुत ही आसान भाषा में समझाया है। इस लेख में आप खेलो इंडिया यूथ गेम क्या है, प्रतियोगिता की विशेषताएं व लाभ, प्रतियोगिता की पात्रता, प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य, प्रतियोगिता के अंतर्गत लगने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज व आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानेंगे। तो आइए इस लेख के माध्यम से Khelo India Youth Games के बारे में जानते है।
Contents
खेलो इंडिया यूथ गेम क्या है?
खेलो इंडिया यूथ गेम की शुरुआत वर्ष 2018 में खेल मंत्री कर्नल राजयवर्धन सिंह राठौड़ जी के द्वारा की गई थी। इस प्रतियोगिता का पहला संस्करण नई दिल्ली के इंदिरा गाँधी इंडोर स्टेडियम में 31 जनवरी 2018 में किया गया था। दूसरा संस्करण 9 जनवरी से 20 जनवरी 2019 तक पुणे,महाराष्ट्र में आयोजित किया गया व खेलो इंडिया यूथ गेम का तीसरा संस्करण गुवाहाटी में 18 जनवरी से 30 जनवरी 2020 तक आयोजित किया गया था।
वही इस प्रतियोगिता के चौथे संस्करण का आयोजन 2021 टोक्यो ओलम्पिक के बाद पंचकूला किया गया था जिसकी मेजबानी हरियाणा राज्य के द्वारा की गई थी। वही इस वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 13 जून 2022 तक किया जाएगा। जिसकी ओपनिंग सेरेमनी पंचकूला के सेक्टर 36 ताऊ देवी लाल स्टेडियम में 4 जून की शाम 7:00 बजे की जाएगी। इस खेल प्रतियोगिता में 25 तरह की खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमे करीब 8500 से ज्यादा खिलाडी हिस्सा लेंगे।
Khelo India Youth Games 2022 Schedule
गेम का नाम | आयोजित करने की तिथि | आयोजित करने का स्थान |
फुटबॉल लीग | 4 से 10 जून 2022 | पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ |
फुटबॉल सेमीफाइनल | 11 से 13 जून 2022 | पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम |
बैडमिंटन | 4 से 7 जून 2022 | पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम |
टेबल टेनिस | 9 से 13 जून 2022 | पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम |
कबड्डी | 3 से 7 जून 2022 | पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम |
हैंडबाल | 9 से 13 जून 2022 | पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम |
रेसलिंग | 4 से 8 जून 2022 | पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम |
बास्केटबॉल | 9 से 13 जून 2022 | पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम |
वॉलीबॉल | 3 से 7 जून 2022 | पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम |
बॉक्सिंग व खो-खो | 9 से 13 जून 2022 | पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम |
पारंपरिक खेलों के मुकाबले | 4 से 7 जून 2022 | पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम |
वेटलिफ्टिंग | 5 से 9 जून 2022 | पंचकूला सेक्टर 14 के सरकारी कॉलेज |
टेनिस | 7 से 11 जून 2022 | पंचकूला के जिमखाना क्लब सेक्टर 6 |
जूडो | 9 से 12 जून 2022 | पंचकूला के रेड बिशप हाल |
जिम्नास्टिक्स | 5 से 7 जून 2022 | अंबाला |
स्विमिंग | 8 से 12 जून 2022 | अंबाला |
साइकिलिंग | 5 से 7 जून 2022 | दिल्ली |
साइकिलिंग रोड इवेंट | 10 से 12 जून 2022 | पंचकूला |
शूटिंग | 6 से 9 जून 2022 | डॉक्टर करनी सिंह शूटिंग रेंज दिल्ली |
आर्चरी | 10 से 12 जून 2022 | पंजाब यूनिवर्सिटी |
खेलो इंडिया यूथ गेम 2022 आयोजन
Khelo India Youth Game 2022 का आयोजन 4 जून से 13 जून 2022 तक किया जाएगा। इस आयोजन में 25 तरह के अलग अलग खेलो की प्रतियोगिताएं होंगी। जिसमे 8500 से अधिक खिलाडी हिस्सा लेंगे। इन सभी गेमों का पूरा प्रसारण Star Sports पर किया जाएगा। जिसको पुरे देश के लोग घर बैठे आसानी से देख पाएंगे। भारत सरकार के द्वारा इस प्रतियोगिता पर 250 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। साथ ही इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को 545 स्वर्ण, 545 रजत एवं 776 कांस्य पदक प्रदान किए जाएंगे।
यह भी पढ़े:- PM WANI Yojana: फ्री वाई-फाई वाणी योजना रजिस्ट्रेशन?
खेलो इंडिया यूथ गेम 2022 का उद्देश्य
खेल मंत्रालय द्वारा खेलो इंडिया कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य भारत में खेल और खेल के विकास को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से कॉलेज व स्कूली छात्र/छात्राओं के हुनर को बढ़ावा देना है व उन्हें बीच खेल टीम भावना को विकशित करना है। जो की राष्ट्र के विकास के लिए खेल विकास बहुत महत्वपूर्ण है। साथ ही इस कार्यक्रम के माध्यम से उन सभी बच्चो को खेल की दुनिया में अपना करियर बनाने का मौका दिया जायेगा जो खेल क्षेत्र में रूचि रखते है।
खोले जाएंगे 1000 खेलो इंडिया केंद्र
खेल मंत्रालय के द्वारा अगले 4 साल में करीब 1000 खेलो इंडिया केंद्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके माध्यम से राज्य के प्रत्येक जिले में कम से कम एक खेल केंद्र खोला जा सकेगा। खेल मंत्रालय के द्वारा Khelo India Youth Game के अब तक देश में करीब 217 केंद्र खोले जा चुके हैं। साथ ही अब भारत सरकार के द्वारा पूर्वोत्तर, जम्मू कश्मीर, अंडमान निकोबार दीप समूह व लद्दाख के सब जिलो में 2 केंद्र खोलने का फैसला लिया गया है।
इस प्रतियोगिता के माध्यम से अलग अलग उम्र के बच्चो को अलग अलग केटेगिरी में शामिल किया जा सकेगा जैसे 17 वर्ष के उम्मीदवार अंडर 17 वर्ग में खेल सकते है। वही जिन उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष है वह अंडर 21 श्रेणी में खेल सकेंगे। इसप्रतियोगिता में जिन बच्चो का चयन होगा उन उम्मीदवारों को अपने खेल कौशल विकास के लिए प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए प्रदान किये जाएंगे व राष्ट्रीय आयोजन के लिए खुद को तैयार करना होगा। सरकार की और से यह वित्तीय सहायता चयन किये गए उम्मीदवार को 8 वर्षो तक प्रदान की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेना है वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर होना रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
इन राज्यों में वितरित की गई धनराशि
राज्यों के नाम | वितरित की गई धनराशि |
तेलंगाना | 0.10 करोड़ |
पुदुचेरी | 3.00 करोड़ |
तमिलनाडु | 4.00 करोड़ |
बिहार | 0.40 करोड़ |
नागालैंड | 5.30 करोड़ |
उत्तर प्रदेश | 43.43 करोड़ |
सिक्किम | 3.40 करोड़ |
त्रिपुरा | 0.70 करोड़ |
हिमाचल प्रदेश | 2.50 करोड़ |
कर्नाटक | 9.50 करोड़ |
राजस्थान | 11.36 करोड़ |
गुजरात | 3.00 करोड़ |
ओडिशा | 0.89 करोड़ |
महाराष्ट्र | 19.87 करोड़ |
हरियाणा | 6.59 करोड़ |
उत्तराखंड | 1.00 करोड़ |
मणिपुर | 9.30 करोड़ |
मेघालय | 0.70 करोड़ |
आसाम | 8.42 करोड़ |
केरल | 4.00 करोड़ |
जम्मू और कश्मीर | 15.84 करोड़ |
मध्य प्रदेश | 4.14 करोड़ |
अरुणाचल प्रदेश | 40.41 करोड़ |
खेलो इंडिया यूथ गेम की विशेषताएं व लाभ
- खेलो इंडिया यूथ गेम की शुरुआत वर्ष 2018 में खेल मंत्री कर्नल राजयवर्धन सिंह राठौड़ जी के द्वारा की गई थी।
- इस प्रतियोगिता का पहला संस्करण नई दिल्ली के इंदिरा गाँधी इंडोर स्टेडियम में 31 जनवरी 2018 में किया गया था। दूसरा संस्करण 9 जनवरी से 20 जनवरी 2019 तक पुणे,महाराष्ट्र में आयोजित किया गया व खेलो इंडिया यूथ गेम का तीसरा संस्करण गुवाहाटी में 18 जनवरी से 30 जनवरी 2020 तक आयोजित किया गया था।
- वही इस प्रतियोगिता के चौथे संस्करण का आयोजन 2021 टोक्यो ओलम्पिक के बाद पंचकूला किया गया था जिसकी मेजबानी हरियाणा राज्य के द्वारा की गई थी।
- इस वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 13 जून 2022 तक किया जाएगा। जिसकी ओपनिंग सेरेमनी पंचकूला के सेक्टर 36 ताऊ देवी लाल स्टेडियम में 4 जून की शाम 7:00 बजे की जाएगी।
- इस खेल प्रतियोगिता में 25 तरह की खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमे करीब 8500 से ज्यादा खिलाडी हिस्सा लेंगे।
- इन सभी गेमों का पूरा प्रसारण Star Sports पर किया जाएगा। जिसको पुरे देश के लोग घर बैठे आसानी से देख पाएंगे।
- भारत सरकार के द्वारा इस प्रतियोगिता पर 250 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। साथ ही इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को 545 स्वर्ण, 545 रजत एवं 776 कांस्य पदक प्रदान किए जाएंगे।
- इस कार्यक्रम के माध्यम से कॉलेज व स्कूली छात्र/छात्राओं के हुनर को बढ़ावा देना है व उन्हें बीच खेल टीम भावना को विकशित करना है। जो की राष्ट्र के विकास के लिए खेल विकास बहुत महत्वपूर्ण है।
- इस कार्यक्रम के माध्यम से उन सभी बच्चो को खेल की दुनिया में अपना करियर बनाने का मौका दिया जायेगा जो खेल क्षेत्र में रूचि रखते है।
यह भी पढ़े:- Kanya Shiksha Pravesh Utsav
KIYG मेआवेदन हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज़ (पात्रता )
- जिन बच्चो की आयु 17 वर्ष से कम है वह अंडर 17 श्रेणी प्रतियोगिता में भाग ले सकते है, व जिनकी आयु 21 वर्ष से कम है और 17 वर्ष से अधिक है वह अंडर 21 श्रेणी प्रतियोगिता में भाग ले सकते है।
- आवेदनकर्ता किसी भी स्कूल का छात्र होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता के पास अपना आधार कार्ड होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता के पास बैंक अकाउंट पासबुक विवरण होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता के पास जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल बोनफाइट प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता के पास पहचान प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता के पास पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिए।
खेलो इंडिया यूथ गेम 2022 में आवेदन करने की प्रक्रिया
यदि आप भी Khelo India Youth Game 2022 मे अपना रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो वह निचे दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करके अपना रजिस्ट्रेशन आसानी से कर सकेंगे।
- सबसे पहले आवेदनकर्ता को खेल मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा।
- होम पेज पर आपको प्रासंगिक लिंक का विकल्प दिखाई देगा आपको उस लिंक पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमे आपको एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई देगा।
- इस फॉर्म में आपको मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा उसके पश्चात आपको अपनी फोटो अपलोड करना होगी व नियम व शर्तो को पढ़ कर टिक करना होगा।
- अब आपको क्रिएट प्रोफाइल के विकल्प पर क्लिक करना होगा,क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म का दूसरा पेज ओपन हो जाएगा, जिसमे आपको अपनी शैक्षिकता ,दस्तावेज़ और बैंक खाते का विवरण दर्ज करना होगा।
- अब आपको जारी रखे के विकल्प पर क्लिक करना होगा क्लिक करते ही आप फॉर्म के अंतिम पृष्ठ पर पहुँच जाएँगे यहाँ आपको अपनी कीटिंग डिटेल्स व जानकारी दर्ज करना होगी व विवरण जमा कर देना होगा।
- अब आप आसानी से उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड की सहायता से अपनी प्रोफाइल में लॉगिन कर सकेंगे।
यह भी पढ़े:- (SMILE Scheme) स्माइल योजना
Helpline Number
हमारे द्वारा लिखे गए इस लेख मे हमने Khelo India Youth Game से जुडी समस्त प्रकार की जानकारी को आप तक पहुंचाया है परन्तु अब भी आपको किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो आप अपनी समस्या का समाधान ईमेल लिख कर या हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते है।
- Toll-Free Number- 18002085155
- Landline Number- 011-40051166
- Email Id- [email protected]