किसान रजिस्ट्रेशन बिहार (Kisan Registration Bihar) का शुभारंभ बिहार सरकार द्वारा राज्य के किसान भाइयो और बहनो के लिए कृषि से जुडी योजनाओ का लाभ देने की लिए शुरू किया गया हैं। DBT एग्रीकल्चर की ऑफिसियल वेबसाइट पर कृषि विभाग द्वारा बिहार किसान रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी हैं।
बिहार किसान पंजीकरण (Bihar Kisan registration) की प्रक्रिया जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान पूर्वक पढ़े क्योकि हम आपको बतायेगे की किसान रजिस्ट्रेशन बिहार (Bihar Farmer registration) के लिए क्या-क्या प्रक्रिया अपनाना हैं, कौन-कौन से दस्तावेज आपको इस योजना का लाभ उठाने में लगेंगे और इस योजना को पाने की क्या पात्रता हैं।
बिहार किसान पंजीकरण (DBT Agriculture Portal)
अगर आप बिहार से हैं और साथ ही किसान हैं तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं उसके लिए आपको सबसे पहले बिहार सरकार की और से शुरू की गयी DBT Agriculture की Official Website पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा तभी वह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
आप कभी भी Bihar Farmers Online Registration या किसान रजिस्ट्रेशन बिहार के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। क्योकि अभी इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की आखरी तारीख नहीं जारी की हैं। फिर भी आप जल्द से जल्द इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवा ले। और इस योजना का लाभ उठाये।
आप DBT के द्वारा इस योजना से मिलने वाली राशि को सीधे अपने बैंक अकाउंट में प् सकते हैं। पर उसके लिए आपको बिहार किसान पंजीकरण में रजिस्ट्रशन करवाना होगा। आप मैं से कुछ को DBT के बारे में शायद पता न हो तो हम आपको बता दे DBT Full Form Direct Benefit ट्रांसफर होता हैं। जिसका मतलब हैं योजना की राशि सीधे आपके बैंक कहते में आएगी।
आप इस योजना के लिए अपने घर से ही मोबाइल के द्वारा Bihar Kisan Registration कर सकते हैं। या इसके अलावा आपके आसपास के जन सेवा केंद्र ,लोक सेवा केंद्र और सहज केंद्र जाकर भी इस योजना में पंजीकरण आसानी से करवा सकते हैं। आगे आप खुद इस योजना में रजिस्ट्रशन करना चाहते है, तो हमने इस आर्टिकल में स्टेप बाय स्टेप बताया हैं आप उसको ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
बिहार किसान रजिस्ट्रशन (Bihar Farmers Registration) का उद्देश्या क्या हैं?
Bihar Farmers Registration के माध्यम से बिहार सरकार राज्य के सभी किसान भाइयो और बहनो को कृषि से जुडी सारी सुविधाओं को पहुंचना चाहती हैं। जिससे राज्य के किसान और बेहतर तरीके से खेती कर सके और उन्हें किसी चीज़ की कमी न हो। बिहार सरकार इस योजना से किसानो का भविष्य उज्जवल और आसान बनाना चाहती हैं।
DBT Agriculture पर पंजीकृत किसान को मिलने वाली योजनाओ की सूची
अगर आप इस योजना में पंजीकृत है तो आप एग्रीकल्चर पोर्टल की अलग-अलग योजनाओ का भी पूरा लाभ उठा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इससे जुडी अन्य योजना की सूची
• जल जीवन हरियाली
• प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
• कृषि इनपुट अनुदान योजना
• प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना
• डीजल अनुदान योजना
• जैविक खेती अनुदान योजना
• कृषि यांत्रिकरण योजना
• बीज अनुदान योजना
• कृषि इनपुट रबी योजना
बिहार किसान योजना में पंजीकृत किसानो की संख्या
अगर आप पीएम किसान योजना और बिहार राज्य में चल रही अन्य योजनाओ के लिए आवेदनों के बारे में (12 अक्टूबर 2019 तक) के आकड़ो को देख सकते हैं। इसकी सूचि निचे दी गयी हैं आप ऐसे पढ़ सकते हैं।
विवरण | योजनाओ में पंजीकृत किसानों की संख्या | आवेदन की स्थिति |
पंजीकृत किसान | 1,51,30,962 | |
पीएम किसान सम्मान निधि योजना | 1,07,46,262 | चालू हैं। |
बीज सब्सिडी पंजीकरण | 2,18,663 | चालू हैं। |
सूखा प्रभावित ब्लॉकों के लिए इनपुट सब्सिडी | 16,29,782 | बंद हैं। |
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना | 18,408 | चालू हैं। |
डीजल सब्सिडी (खरीफ) | 11,64,938 | बंद हैं। |
कृषि यंत्रीकरण योजना | 2,39,438 | चालू हैं। |
डीजल सब्सिडी (रबी) | 22,92,535 | बंद हैं। |
जैविक खेती सब्सिडी | 22,721 | बंद हैं। |
Bihar Kisan Registration के लिए दस्तावेज और पात्रता
• इस योजना का लाभ वही उठा सकते हैं जो बिहार का स्थायी निवासी हो।
• बिहार राज्य के अंदर 2 हेक्टेयर तक खेती करने योग्य वाली भूमि के परिवार इस योजना के लिए योग्य होंगे।
• बिहार कृषि विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर ही आवेदन किये जा सकते हैं।
• आपको इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत करना होंगे जैसे की आधार कार्ड, आवेदक का बैंक खता विवरण, IFSC कोड, खाता नंबर, आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना अनिवरिया हैं और पासपोर्ट साइज की फोटो।
बिहार किसान पंजीकरण की प्रक्रिया (Bihar Kisan Registration)
अगर आप किसान हैं और किसान पंजीकरण योजना के लिए पंजीकरण करना चाहते है तो निचे दिए गए तरीके को अपनाये और कृषि से सम्बंधित सभी योजनाओ का लाभ उठाये। तो आइये जानते हैं बिहार किसान पंजीकरण की प्रक्रिया।
स्टेप 1: सर्वप्रथम आपको बिहार कृषि विभाग की Official Website पर जाना होगा। जैसे ही आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जायेगे आपके सामने बिहार कृषि विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट का होम पेज दिखाई देगा।
स्टेप 2: होम पेज पर आपको पंजीकरण/Registration का विकल्प दिखाई देगा। अब आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपको तीन और ऑप्शन दिखाई देंगे।
स्टेप 3: आपको तीन ऑप्शन में से “पंजीकरण करे” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 4: इसके बाद आप बायोमेट्रिक ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने फ्रंट पेज ओपन हो जायेगा। फिर आपको इस पेज पर आधार नंबर और नाम जो आधार कार्ड में लिखा हुआ हैं वही आपको यहाँ भरना हैं।
स्टेप 5: ये स्टेप करने के बाद आपको authentication पर क्लिक करना होगा और जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। इसको भरने के बाद आपको valid OTP वाले ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
स्टेप 5: जैसे ही आप सारी जानकारी भर देंगे आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा और इस पेज पर आपको तीन विकल्प देखेंगे जिसमे से आपको पंजीकरण वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप क्लिक करके आपके सामने रजिस्ट्रशन फॉर्म खुल हो जायेगा।
स्टेप 6: इस फॉर्म में आपको सारी जानकारी भरना हैं जैसे की नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार डिटेल इतियादी। इन सभी चीज़ो को भर कर आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना हैं।
इस तरह आप Bihar Kisan Registration कर सकते हैं। और ध्यान रहे की पंजीकरण नंबर कही पर नोट कर ले ताकि आगे के लिए सुरक्षित रहे।
पंजीकरण जानने की प्रक्रिया क्या हैं?
अगर आप पंजीकरण रिकॉर्ड को देखना कहते हैं, तो इस प्रक्रिया को अपना सकते हैं।
• सबसे पहले आपको बिहार एग्रीकल्चर की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना हैं।
• जैसे ही आपऑफिसियल वेबसाइट पर जायेगे आपको होम पेज दिखाए देगा आपको यहाँ पंजीकरण section पर क्लिक करना हैं। फिर उसमे से आपको पंजीकरण जाने वाले विकल्प पर क्लिक करना हैं।
• जैसे ही आप पंजीकरण जाने पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर और रजिस्ट्रशन आईडी में से किसी को चुनना होगा ।
• जैसे ही आप इस स्टेप को पूरी करेंगे और सबमिट पर क्लिक करेंगे आपके सामने पंजीकरण की पूरी जानकारी खुल जाएगी।
रजिस्ट्रेशन की रसीद कैसे प्राप्त करे?
अगर आप रजिस्ट्रेशन की रशीद प्राप्त करना चाहते हो तो निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो को फॉलो कर सकते हैं।
• सर्वप्रथम आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जाइये और पंजीकरण वाले विकल्प पर क्लिक कीजिये।
• जैसे ही आप पंजीकरण वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपको तीन ऑप्शन दिखाय देंगे जिसमे से आपको पावती प्रिंट करे वाले विकल्प पर क्लिक करना हैं। जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा।
• इस नए पेज पे आपको दो विकल्प दिखाई देंगे पंजीकरण पावती या आवेदन पावती आपको इसमें से किसी एक का चयन करे। उसके बाद आपको डाटा सेलेक्ट करना होगा और इसके बाद आपको आपकी आईडी भरना होगी।
• जब आप सारी जानकारी भर देंगे और सर्च रिकॉर्ड बटन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने पंजीकरण का रिकॉर्ड आजायेगा फिर आप पावती प्रिंट आसानी से क्र सकते हैं।
संपर्क डिटेल प्राप्त करने का तरीका
आप आसानी से contact detail प्राप्त कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं contact detail निकालने का तरीका।
• सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट खोलिये। आप जैसे ही वेबसाइट ओपन करेंगे तो आपको होम पेज दिखाई देगा और उस होम पेज पर आपको संपर्क करे ऑप्शन दिखाई देगा।
• जैसे ही आप सम्पर्क करे वाले सेक्शन पर क्लिक करेंगे तो आपको डीबीटी संपर्क नंबर ऑप्शन देखेगा।
• आपको DBT संपर्क वाले ऑप्शन पर क्लिक करना हैं। उसके बाद एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आप बहुत सारे नंबर देख सकते हैं और आपकी समस्या के मुताबिक नंबर का चयन क्र सकते हैं।
• ध्यान रहे की इन नंबर्स पर कॉल करने का समय सुबह 11 बजे से 5 बजे तक है और शनिवार और रविवार को छुट्टी रहती हैं।
• अगर आप लेंड लाइन नंबर – 0612223355 पर संपर्क कर रहे हैं तो सुबह 10 बजे से 6 बजे तक कर सकते हैं और शनिवार और रविवार को छुट्टी रहती हैं।
हम आशा करते हैं आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आप और किसी नयी योजना की जानकारी चाहते हेतु हमारे होम पेज पर जाकर देख सकते हैं।