Kisan Suryoday Yojana | Application Form And Eligibility | किसान सूर्योदय योजना ऑनलाइन आवेदन | गुजरात किसान सूर्योदय योजना के फायदे
जैसा की हम सब जानते ही हैं की भारत के प्रधान मंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने 24 अक्टूबर 2020 को गुजरात में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से तीन प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया हैं। ये तीन परियोजनाएं इस प्रकार हैं।
- किसान सूर्योदय योजना
- गिरनार में रोपवे
- यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर (पीडियाट्रिक हार्ट हॉस्पिटल)
हम आपको Kisan Suryoday Yojana बारे में में बतायेगे ताकि आप इस योजना को लाभ पा सके। तो आइये गुजरात किसान सूर्योदय योजना के बारे में हम विस्तार से जानते हैं ताकि आप भी इस योजना के बारे में सब कुछ जान सके।
Contents
किसान सूर्योदय योजना क्या हैं?

Kisan Suryoday Yojana Gujarat के किसानो के लिए एक बहुत ही लाभकारी योजनाओ में से एक हैं। जैसा की हम सब जानते ही हैं की किसानो भाइयो को खेती करने के लिए पानी की आवश्यकता होती हैं और पानी के लिए बिजली की। सही टाइम पे उचित मात्रा में बिजली ना मिलने के कारण किसानो को बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
दिन में सही से बिजली ना होने के कारण किसानो को अपने खेतो में कड़ी ठण्ड के बिच खेतो में सिचाई करना पड़ती थी। अब इस योजना के आने के बाद गुजरात के किसानो को एक बहुत ही बड़ी रहत मिलने वाली हैं क्योकि अब सरकार किसानों को सुबह 5 बजे से रात के 9 बजे तक बिजली की सप्लाई करेगी।
यहाँ भी पढ़े: PM Kisan Yojana का लाभ कैसे प्राप्त करे?
और इस टाइम पर तीन फेज बिजली मिलेगी जिससे किसान सही से अपने खेतो की सिचाई कर पाएंगे। गुजरात सरकार द्वारा ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए 3500 करोड़ रुपये का बजट बनाया हैं। जिसके अंतर्गत 220 केवी सबस्टेशन के अलावा 3490 सर्किट किलोमीटर लम्बी 66 किलोवाट क्षमता की 234 ट्रांसमिशन लाइन लगाई जायेगी जिससे किसानो को बहुत ही फायदा होगा।
फिलहाल Kisan Suryoday yojana 2020-21 के अंतर्गत राज्य सरकार ने 10 जिलों को चुना हैं और बाकी बचे जिलों को 2022-23 तक एक-एक करके शामिल किया जायेगा। किसान सूर्योदय योजना के पहले चरण में राज्य सरकार ने दाहोद, पाटन, महिसागर, पंचमहल, छोटा उदेपुर, खेड़ा, तापी, वलसाड, आनंद और गिर-सोमनाथ को शामिल किया हैं।
Kisan Suryoday Yojana Overview
योजना का नाम | किसान सूर्योदय योजना |
शुभारम्भ किसके द्वारा किया गया | पीएम मोदी और गुजरात सरकार द्वारा |
योजना का शुभारम्भ कब किया गया | 24 अक्टूबर 2020 |
लाभार्थी | गुजरात राज्य के किसान भाई |
उद्देश्य | गुजरात राज्य के किसानो के लिए उचित समय पर एवं उचित मात्रा में सिचाई के लिए बिजली प्रदान करना |
Kisan Suryoday Yojana Gujarat की विशेस्ताएं क्या हैं?
गुजरात किसान सूर्योदय योजना की विशेस्तए कुछ इस प्रकार हैं-
- राज्य सरकार ने इस योजना को पूरा करने के लिए ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित कर रही हैं जिनका कुछ बजट 3500 करोड़ रुपये हैं।
- Kisan Suryoday Yojna Gujarat के अंतर्गत 220 केवी सबस्टेशन के अलावा 3490 सर्किट किलोमीटर लम्बी 66 किलोवाट क्षमता की 234 ट्रांसमिशन लाइन लगाई जायेगी।
- भारत के प्रधान मंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से 24 अक्टूबर 2020 के तीन परियोजनाओं का उद्घाटन किया था जिसमे से यह योजना भी एक हैं।
- इस योजना के अंतर्गत सरकार ने अभी 10 जिलों को शामिल किया हैं जो इस प्रकार हैं दाहोद, पाटन, महिसागर, पंचमहल, छोटा उदेपुर, खेड़ा, तापी, वलसाड, आनंद और गिर-सोमनाथ। यह पहला चरण हैं अन्य चरण में बाकी जिलों को भी शामिल किया जायेगा।
- गुजरात सरकार 2022-23 तक बाकी बचे जिलों को भी इस योजना में शामिल करेगी।
- इस योजना के अंतर्गत किसानो को अब सिचाई के लिए सुबह 5 बजे से रात के 9 बजे तक बिजली की सप्लाई करेगी।
किसान सूर्योदय योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
अगर आप किसान हैं और गुजरात के निवासी हैं एवं Kisan Suryoday Yojana के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो हम आपको बता दे की इस योजना का शुभारम्भ अभी-अभी ही हुआ हैं और सरकार ने इसके आवेदन के लिए अभी कोई अधिकारी सूचना जारी नहीं की गयी हैं। जैसे ही गुजरात सरकार किसान सूर्योदय योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगती हैं हम आपको पूरी जानकारी पर जानकारी प्रदान कर देंगे। और उसके बाद आप आसानी से इस योजना के लिए अप्लाई भी कर पाएंगे।