Kisan Suvidha 2022: जानिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, उद्देश्य, विशेषताएं वा ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

Kisan Suvidha Online Application Status | किसान सुविधा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Kisan Suvidha Online Portal | Kisan Suvidha Online Registration | Kisan Suvidha In Hindi | Kisan Suvidha App Download

Kisan Suvidha 2022: राज्य वा केंद्र सरकारों के द्वारा देश के किसानो के लिए कई तरह की योजनाओ का संचालन किया जाता है, जिनके माध्यम से किसानो को आर्थिक वा सामाजिक प्रकार की सहायता प्रदान की जाती है। इन योजनाओ का लाभ किसान भाई आसानी से उठा सके इसलिए सरकार के द्वारा एक पोर्टल/ऐप लांच किया है। जिसके माध्यम से अब किसान भाई आसानी से खेती से जुडी समस्त प्रकार की जानकारी को हासिल कर सकेंगे।

यदि आप या आपसे जुड़े कोई किसान भाई है, जिन्हे Kisan Suvidha app से जुडी जानकारी नहीं तो आपको या उन्हें हमारे इस लेख को पढ़ना चाहिए, जिसमे हमने पोर्टल/ऐप से जुडी समस्त प्रकार की पूरी जानकारी दी है। जिनमे आप योजना का मुख्य उद्देश्य, योजना के लाभ व विशेषताएं, योजना की पात्रता, योजना में आवेदन हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज वा आवेदन प्रक्रिया को शामिल किया है।

Contents

Kisan Suvidha 2022 क्या है?

किसानो को खेती में होने वाली समस्याओ का निराकरण करने हेतु सरकार के द्वारा किसान सुविधा ऐप/पोर्टल लॉन्च किया गया है। जिसके माध्यम से किसानो को खेती में होने वाली समस्याओ का निराकरण किया जायेगा वा साथ ही खेती से जुडी जानकारिया भी प्रदान की जाएगी। इस ऐप पर किसान अपनी फसलों से जुडी कई प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे जिनमे मौसम, बाजार मूल्य, कृषि इनपुट, डीलरों की जानकारी, कीट और फसल रोगों की पहचान जैसी जानकारियां आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। जिससे फसलों की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकेगा। सरकार के द्वारा इस पोर्टल/ऐप को हिंदी वा इंग्लिश दोनों ही भाषा में लांच किया गया है।

देश में रहने वाले किसान भाई Kisan Suvidha ऐप/पोर्टल का उपयोग बिना किसी प्रकार का शुल्क दिए आसानी से कर सकेंगे। बता दे के इस पोर्टल पर डाटा जिला वा ब्लॉक स्तर पर राज्य द्वारा नियंत्रित किया जाता है। किसान सुविधा ऐप/पोर्टल को सेवादल सीडैक मुंबई के सहयोग से कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग की टीम के द्वारा विकसित किया गया है।

Kisan Suvidha 2022

पोर्टल का नामकिसान सुविधा
किनके द्वारा आरम्भ किया गयाभारत सरकार के द्वारा
योजना का मुख्य उद्देश्यदेश के किसानो को फसलों से सम्बंधित
जानकारी उपलब्ध कराना
योजना से जुड़े लाभार्थीदेश में रहने वाले किसान भाई
वर्ष2022
रजिस्ट्रेशन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटkisansuvidha.gov.in

किसान सुविधा 2022 का मुख्य उद्देश्य

किसानो को अपनी फसलों में होने वाली समस्याओ का निराकरण करना ही Kisan Suvidha 2022 का मुख्य उद्देश्य है। किसान सुविधा के माध्यम से किसानो को फसलों से जुडी समस्त प्रकार की जानकारी प्रदान की जाएगी। पोर्टल/ऐप के माध्यम से किसानो को कई प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराइ जाएगी जिससे वह जागरूक होंगे वा आने वाले टाइम में फसलों की गुणवत्ता में सुधार कर सकेंगे। साथ ही किसानो को कई तरह की सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा। जिनमे गोडाउन, मौसम की जानकारी, प्लांट की जानकारी, कोल्ड स्टोरेज जैसी सुविधाओं को शामिल किया गया है। इन सभी सुविधाओं का लाभ उठा कर किसान भाई सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगे वा अपने जीवन स्तर को भी सुधार सकेंगे।

यह भी पढ़े:- कृषि उड़ान योजना

किसान सुविधा पोर्टल/ऐप पर मिलने वाली सुविधाएं

इस पोर्टल/ऐप पर किसानो को कई तरह की सुविधाएं मिल जाएगी जिनके बारे में हम आपको निचे पूरी डिटेल में बता रहे है।

#1 डीलर्स- अब किसान भाइयो को डीलर से जुडी जानकारी प्राप्त करने में किसी तरह की समस्या नहीं आएगी क्योकि इस विकल्प के माध्यम से किसानो को डीलर से जुडी समस्त प्रकार की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। जिसमे डीलर का नाम, मोबाइल नंबर, पता जैसी जानकारी को शामिल किया गया है।

#2 मौसम अब पहले की तरह किसानो को मौसम से जुडी समस्याओ का समन अनहि करना होगा, क्योकि इस विकल्प के माध्यम से किसान भाई अब आसानी से मौसम से जुडी जानकारी को प्राप्त कर सकेंगे। अगले 5 दिनों का मौसम का अनुमान अब वह आसानी से लगा सकेंगे वा अपनी फसलों को होने वाले नुकसान से भी बचा पाएंगे।

#3 प्लांट सुरक्षा इस विकल्प में किसानो को अपनी फसलों की सुरक्षा से जुडी जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही फसलों में लगने वाले कीट दूर करने के तरीके भी बताये जाएंगे वा कीटनाशकों के प्रबंधन करने का उपाय भी दिया जाएगा।

#4 मार्केट प्राइस इस विकल्प में किसानो को अपनी फसलों के सही मूल्य की जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही दूसरे राज्यों की मार्केट प्राइज भी किसान इस विकल्प के माध्यम से आसानी से जान सकेंगे।

#5 एग्रो एडवाइजरीज इस विकल्प के माध्यम से किसान अपनी कृषि से जुड़े कृषि विशेषज्ञों की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। वा अपनी फसलों से सम्बंधित विशेषज्ञों से संपर्क करके उनसे राय प्राप्त कर सकेंगे।

#6 फोटो अपलोड किसानो को अपनी फसलों से जुडी समस्या का समाधान प्राप्त करने के लिए अब कही जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यदि उनकी फसलों में किसी प्रकार की समस्या है तो वह अपनी फसल का फोटो अपलोड करके विशेषज्ञो की राय जान सकते है।

#7 कोल्ड स्टोरेज एवं गोडाउन इस विकल्प में आपको अपने राज्य वा जिलों का चयन करना होगा उसके पश्चात आपको आपके जिले वा राज्य में उपलब्ध गोदाम एवं कोल्ड स्टोरेज की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

#8 सॉइल हेल्थ कार्ड इस विकल्प के माध्यम से किसान अपनी सॉइल हेल्थ से जुडी समस्त प्रकार की जानकारी को प्राप्त कर सकेंगे। उसके पश्चात अपने ही अपने खेतो के अनुसार सही कीटनाशकों का उपयोग कर सकेंगे।

#9 किसान कॉल सेंटर किसानो के लिए इस विकल्प में कॉल सेंटर का नंबर भी उपलब्ध कराया गया है। जिसके माध्यम से किसानो को होने वाली समस्याओ का समाधान किया जा सकेगा।

यह भी पढ़े:- Skill India Portal

किसान सुविधा ऐप के लाभ वा विशेषताएं

  • भारत सरकार के द्वारा किसानो की समस्याओ का निराकरण करने हेतु ऐप/पोर्टल को लॉन्च किया गया है।
  • इस ऐप/पोर्टल के माध्यम से किसान भाइयो को खेती से जुडी विभिन्न प्रकार की जानकारिया प्रदान की जाएगी।
  • साथ ही इस पोर्टल/ऐप के माध्यम से बाजार मूल्य, मौसम, कृषि इनपुट, डीलरों की जानकारी, कीट और फसल रोगों की पहचान और प्रबंधन आदि जैसे सभी जानकारियां किसानों को उपलब्ध करवाई जाएंगी।
  • जिनके माध्यम से आने वाले टाइम में फसलों की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकेगा।
  • किसान भाई इस पोर्टल/ऐप को हिंदी वा अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपयोग कर सकेंगे।
  • किसानो को किसान सुविधा पोर्टल/ऐप का उपयोग करने के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होगा।
  • इस पोर्टल पर डाटा जिला और ब्लॉक स्तर पर राज्य द्वारा नियंत्रित किया जाता है।
  • किसान सुविधा ऐप/पोर्टल को सेवादल सीडैक मुंबई के सहयोग से कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग की टीम द्वारा विकसित किया गया है।

यह भी पढ़े:- न्यूनतम समर्थन मूल्य

किसान सुविधा मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर में जाना होगा।
  • अब आपको सर्च बॉक्स में किसान सुविधा ऐप लिखना होगा।
  • लिखने के पश्चात आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपकी मोबाइल स्क्रीन पर कई सारे विकल्प आ जाएंगे।
  • आपको सबसे पहले वाले किसान सुविधा ऐप के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको इनस्टॉल के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही किसान सुविधा ऐप आपके मोबाइल में डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़े:- GOBAR Dhan Yojana

किसान सुविधा ऐप पर रजिस्टर करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदनकर्ता को अपने मोबाइल में किसान सुविधा ऐप डाउनलोड करके ओपन करना होगा।
  • ओपन होने के पश्चात आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  • अब फॉर्म में पूँछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को आपको दर्ज करना होगा।
  • जानकारी दर्ज करने के पश्चात मांगे गए सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही किसान सुविधा ऐप पर आपका रजिस्टर पूर्ण हो जाएगा।

यह भी पढ़े:- Rashtriya Krishi Vikas Yojana

किसान सुविधा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

यदि आप भारत देश के रहवासी है और पेशे से किसान है वा आप किसान सुविधा पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना चाहते है, तो आप निचे दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करने आसानी से अपना किसान सुविधा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

  • सबसे पहले आवेदनकर्ता को किसान सुविधा पोर्टल पर जाना होगा।
  • पोर्टल पर जाने के पश्चात आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • यहाँ आपको रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके शामे एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  • आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूँछी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • जानकारी दर्ज करने के पश्चात आपको मांगे गए सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपकी किसान सुविधा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

Leave a Comment