Maharashtra Rojgar Hami Yojana 2022: जानिए किस तरह करे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Maharashtra Rojgar Hami Yojana | महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना | Rojgar Hami Yojana List | Maharashtra Rojgar Hami Yojana Apply | Maharashtra Rojgar Hami Yojana Application Form

Maharashtra Rojgar Hami Yojana 2022: देश में रहने वाले नागरिको के लिए केंद्र सरकार वा राज्य सरकार के द्वारा समय समय पर कई तरह की योजनाओ को लागू किया जाता है। इन योजनाओ के द्वारा नागरिको को प्रशिक्षण से लेकर आर्थिक सहायता तक प्रदान की जाती है। जिसके माध्यम से नागरिक रोजगार प्राप्त कर सके।

साथ ही सरकार भी रोजगार के लिए कई तरह के अवसर देती है। ऐसे ही नागरिको को लाभ पहुचाने के लिए महाराष्ट्र सरकार के द्वारा एक योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का नाम महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना (MRHY) है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिको को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। इस लेख में आपको महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना से जुडी पूरी जानकारी दी जाएगी जैसे उद्देश्य, लाभ, विशेषताए, महत्वपूर्ण दस्तावेज, पात्रता, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि तो चलिए शुरू करते है।

Contents

महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना क्या है? | Maharashtra Rojgar Hami Yojana Kya Hain

हाराष्ट्र रोजगार हमी योजना क्या है?

महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना को महाराष्ट्र सरकार के द्वारा लागू किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे बेरोजगार नागरिको को रोजगार प्रदान करना है। इस योजना का लाभ वह सभी लोग उठा सकेंगे जो शारीरिक रूप से श्रम करने में सक्षम है। बता दे के इस अधिनियम को महाराष्ट्र सरकार के द्वारा सन 1977 में बेरोजगार नागरिको को रोजगार देने के लिए लागू किया गया था। इस अधिनियम के अंतर्गत 2 योजनाओ का संचालन किया जाता है, जिसमे से एक महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना भी है।

इस योजना के माध्यम से बेरोजगारों को 1 वर्ष की अवधि में 100 दिनों का रोजगार सरकार की और से दिया जाता है। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा वेज रेट फिक्स किया जाएगा। इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा सन 2008 में पुरे देश में महात्मा गाँधी अधिनियम के नाम से लागू कर दिया गया है।

जानिए महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना का उद्देश्य क्या है?

इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले सभी नागरिको को रोजगार प्रदान करना है। इस योजना के द्वारा नागरिको को 1 वर्ष में 100 दिनों का ग्यारंटी कृत रोजगार मुहैया कराया जाता है। जिससे वह अपनी जीवन में होने वाली दैनिक आवश्यकताओं को पूरा कर सकते है। Maharashtra Rojgar Hami Yojana से राज्य के नागरिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगे साथ ही उनके जीवन स्तर में भी सुधार होंगे। इस योजना के माध्यम से उन परिवारों को रोजगार दिया जायेगा जिनके पास आय का कोई साधन नहीं है।

यह भी जाने: Maharashtra RTE Admission

Maharashtra Rojgar Hami Yojana 2022

योजना का नाममहाराष्ट्र रोजगार हमी योजना
किनके द्वारा आरंभ की गईमहाराष्ट्र सरकार द्वारा
उद्देश्यरोजगार प्रदान करना
लाभार्थीमहाराष्ट्र के नागरिक
साल2022
आवेदन का प्रकारऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटmahaonline.gov.in

जानिए हमी योजना के लाभ वा विशेषताएं

  • महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना को महाराष्ट्र सरकार के द्वारा आरंभ किया गया है।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकोको रोजगार देना है।
  • इस योजना में लाभार्थी वह लोग बन सकते है जो शारीरिक रूप से श्रम करने में सक्षम है।
  • इस अधिनियम को महाराष्ट्र सरकार के द्वारा सन 1977 में बेरोजगार नागरिको को रोजगार देने के लिए लागू किया गया था।
  • इस अधिनियम के अंतर्गत 2 योजनाओ का संचालन किया जाता है, जिसमे से एक महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना भी है।
  • इस योजना के द्वारा नागरिको को 1 वर्ष में 100 दिनों का ग्यारंटी कृत रोजगार मुहैया कराया जाता है।
  • इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा वेज रेट फिक्स किया जाएगा।
  • इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा सन 2008 में पुरे देश में महात्मा गाँधी अधिनियम के नाम से लागू कर दिया गया है।

यह भी जाने: मातोश्री ग्राम समृद्धी योजना

Maharashtra Rojgar Hami Yojana के अंतर्गत शामिल अधिकारी वा मंत्रालय

  • केंद्र रोजगार गारंटी परिषद
  • राज्य रोजगार गारंटी परिषद
  • ग्रामीण विकास मंत्रालय
  • कार्यक्रम अधिकारी
  • जूनियर इंजीनियर
  • मेंटर्स
  • तकनीकी सहायक
  • पंचायत विकास अधिकारी
  • ग्राम पंचायत
  • क्लर्क
  • ग्राम रोजगार सहायक

हमी योजना के अंतर्गत आने वाली श्रेणियां

श्रेणी ए: प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन से संबंधित सार्वजनिक कार्य

  1. वृक्षारोपण का कार्य करना
  2. सिंचाई तालाबों और सामान्य जल शायो से कीचड़ निकालने सहित पारंपरिक जल शायो का नवीकरण।
  3. जल प्रबंधन कार्य जैसे की विस्तृत जल ग्रहण क्षेत्र प्रसंस्करण, समतल करना, बांधों को समतल करना आदि।
  4. सूक्ष्म और लघु सिंचाई कार्य और सिंचाई नहरों और नालियों का निर्माण, निवीकरण और रखरखाव
  5. सामूहिक भूमि पर भूमि विकास कार्य करना
  6. भूजल स्तर को बढ़ाना और सुधारने के लिए जल संरक्षण और जल भंडारण के लिए निर्माण करना।

श्रेणी बी: कमजोर वर्ग के लिए

  1. भूमि विकास के साथ-साथ कुएं, खेत के तालाब और अन्य जल भंडारण संरचनाओं की खुदाई करना।
  2. खेती के लिए परती या बंजर भूमि विकसित करना।
  3. मुर्गी पालन संरचना, बकरी पालन संरचना, मवेशी शेड, मवेशियों के लिए चारा और पानी के लिए हल जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थापना करना।
  4. बागवानी, रेशम उत्पादन, नर्सरी और खेत में वनरोपण के माध्यम से आजीविका बढ़ाना।
  5. इंदिरा आवास योजना या राज्य और केंद्र सरकार की अन्य योजनाओं के तहत स्वीकृत मकानों के निर्माण।
  6. सार्वजनिक भूमि पर मौसमी जलशयो में मत्स्य पालन के साथ-साथ जलीय कृषि को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे की स्थापना।

श्रेणी सी: ग्रामीण बुनियादी ढांचा

  1. ग्रामीण स्वच्छता कार्य जैसे व्यक्तिगत घरेलू शौचालय, स्कूल शौचालय आंगनवाड़ी शौचालय आदि का निर्माण।
  2. आपातकालीन तैयारि यां सड़कों की बहाली या गांव और समूह स्तर पर बाढ़ नियंत्रण और सुरक्षा कार्य सहित अन्य आवश्यक सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण, निचले इलाके में जल निकासी व्यवस्था का प्रावधान, बाढ़ के पानी के चैनल को गहरा करना और मरम्मत करना, नाले का निर्माण।
  3. राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम 2013 के प्रावधानों के कार्यान्वयन के लिए खाद भंडारण भवनों का निर्माण।
  4. खेल के मैदान का निर्माण।
  5. कोई अन्य कार्य जो सरकार इस संबंध में अधिसूचित किया जाए।
  6. पक्की सड़क नेटवर्क से गांव की सड़कों को जोड़ना, गांव में किनारे नालियों और गड्ढे के साथ पक्की सड़कों के रास्ते का निर्माण करना।
  7. ग्राम पंचायत, महिला स्वयं सहायता समूह, यूनियन, चक्रवात शिविर, आंगनबाड़ी केंद्र, ग्राम बाजारों एवं कब्रिस्तान के लिए ग्राम एवं समूह स्तर पर भवनों का निर्माण।
  8. निर्माण सामग्री का उत्पादन करना।

श्रेणी डी: राष्ट्रीय समूह स्व ग्रामीण अजीविका अभियान

  1. जैविक और कृषि उत्पादों के लिए स्थाई बुनियादी ढांचा निर्माण।
  2. स्वयं सहायता समूह अजीविका गतिविधियों के लिए साझा कार्यशाला निर्माण।

जानिए महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना मुख्य तथ्य

  • इस योजना के माध्यम से प्रत्येक वर्ष परिवार को 100 दिनों के लिए रोजगार गारंटी मुहैया कराई जाएगी।
  • कानून लागू करने की प्राथमिक जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होगी।
  • इस योजना में केंद्र सरकार द्वारा दिहाड़ी मजदूरी दर तय की जाएगी।
  • मजदूरी का भुगतान केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार किया जाएगा।
  • मजदूरी की दर पुरुषों वा महिलाओं के लिए सामान्य होगी।
  • काम पूरा होने के बाद अधिकतम 15 दिन के भीतर मजदूरी का भुगतान कर दिया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पंजीकृत मजदूरों को कम से कम लगातार 14 दिन तक काम करना होगा।
  • काम शुरू करने के लिए ग्राम पंचायत में न्यूनतम 10 मजदूरों की आवश्यकता होती है।
  • मजदूरी का आवंटन वेज पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट या बैंक अकाउंट में किया जाएगा।
  • गांव के 5 किलोमीटर क्षेत्र में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
  • ठेकेदारों को योजना के अंतर्गत काम पर नहीं रखा जा सकेगा।
  • इस योजना में तालुका और जिला स्तर पर कम से कम 60% काम अकुशल कर्मचारियों के लिए होगा।
  • Maharashtra Rojgar Hami Yojana 2022 से संबंधित समस्त जानकारी ग्राम पंचायत, कार्यालय एवं आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • इस योजना की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सोशल ऑडिट किया जाएगा।
  • साथ ही इस योजना के लाभार्थियों की शिकायत का निवारण भी किया जाएगा।

जानिए योजना के अंतर्गत मजदूरों को मिलेगी यह सुविधाएं

  • मजदूरों के लिए पीने का पानी, प्राथमिक उपचार एवं 6 साल से कम उम्र के बच्चों की देखभाल की सुविधा उपलब्ध किए जाएगी।
  • यदि मजदूरी करते वक़्त मजदूर या फिर उसके बच्चों को चोट लगती है तो ऐसी स्थिति में पूरा खर्च सरकार उठाया जाएगा। इसके अलावा श्रमिक को 50% वेतन भी प्रदान किया जाएगा। विकलांगता या मृत्यु की स्थिति में 50,000 की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।
  • यदि मजदूरों को यदि ग्रामीण इलाके से 5 किलोमीटर दूर काम प्रदान किया जाता है तो ऐसी स्थिति में मजदूरी दर को 10% बढ़ा दिया जाएगा।
  • यदि मजदूरों को रोजगार प्रदान नहीं किया जाता है, तो ऐसी स्थिति में दैनिक मजदूरी का 25% हिस्सा बेरोजगारी भत्ते के रूप में मजदूरों को प्रदान किया जाएगा।

यह भी जाने: Maharashtra Sharad Pawar Gramin Samridhi Yojana 

जानिए हमी योजना के अंतर्गत किये जाने वाले कार्य

  • ग्रामीण स्वच्छता संबंधी कार्य
  • मत्स्य पालन संबंधित कार्य
  • कृषि संबंधित कार्य
  • राजीव गांधी भवन
  • बाढ़ नियंत्रण, बाढ़ सुरक्षा कार्य, अर्द्ध भूमि कार्य
  • पारंपरिक जल पूर्ति योजनाओं का निवी करण और तालाबों से गाद हटाना
  • सिंचाई नहर कार्य
  • जल संरक्षण और जल संरक्षण कार्य
  • पेयजल संबंधित कार्य
  • पशु संबंधित कार्य
  • केंद्र सरकार के परामर्श से राज्य सरकार द्वारा तय किए गए कार्य
  • ग्रामीण क्षेत्रों में बारहमासी सड़क कार्य
  • भूमि विकास कार्य
  • भूमि सुधार के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे अनुसूचित जाति एवं जनजाति की भूमि के लिए सिंचाई कार्य, फलदार वृक्ष एवं भूमि सुधार कार्य
  • सूखा रोकथाम कार्य

हमी योजना के वार्षिक कार्य

  • सरकार द्वारा तैयार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना महाराष्ट्र में कार्यों का चयन ग्राम पंचायत द्वारा प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।
  • सभी हितग्राहियों को तकनीकी अनुमोदन, जिला परिषद का अनुमोदन आदि एवं निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा।
  • 15 अगस्त को ग्राम सभा में लिए जाने वाले अगले वर्ष के कार्यों के लिए वार्षिक योजना बनाई जाएगी।
  • ग्राम सभा के अनुसार कार्य की प्राथमिकता ग्राम पंचायत द्वारा निर्धारित की जाएगी।
  • पंचायत समिति नवंबर के अंत तक ग्राम पंचायत से योजनाओं को अंतिम रूप देगी।
  • पंचायत समिति एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी की अनुशंसा के अनुसार जिला परिषद प्रत्येक वर्ष दिसंबर माह में जिले की अगली वार्षिक श्रम योजना को स्वीकृति प्रदान करेगी।
  • राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार को जिलेवार वार्षिक योजना दिसंबर माह तक जमा की जाएगी।

यह भी जाने: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान 

महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना की पात्रता

  • आवेदनकर्ता महाराष्ट्र का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ केवल ग्रामीण क्षेत्र के लोग ही उठा पाएंगे।
  • आवेदनकर्ता कम से कम 12वी पास होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता की उम्र कम से कम 18 वर्ष होना अनिवार्य है।

जानिए जरुरी दस्तावेजों के बारे में

  • आवेदनकर्ता का आधार कार्ड
  • आवेदनकर्ता का निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदनकर्ता का आय प्रमाण पत्र
  • आवेदनकर्ता की कक्षा 12 वी की मार्कशीट
  • आवेदनकर्ता का आयु प्रमाण पत्र
  • आवेदनकर्ता का राशन कार्ड या पासपोर्ट
  • आवेदनकर्ता की ईमेल आईडी
  • आवेदनकर्ता का पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदनकर्ता का मोबाइल नंबर

महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना में इस तरह करे आवेदन

महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना लाभार्थी लिस्ट
  • सबसे पहले आपको एंप्लॉयमेंट गारंटी स्कीम, महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट (mahaonline.gov.in) पर जाना होगा।
  • आपके सामने होम पेज ओपन होगा वहा आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Maharashtra Rojgar Hami Yojana
  • आपके सामने वक नया पेज ओपन होगा इस पर आपको अपना नाम, राज्य, जिला, तालुका, गांव, पिन कोड, जेंडर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
  • अब आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • रजिस्टर करने के बाद आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Maharashtra Rojgar Hami Yojana
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन फार्म खुल जाएगा।
  • फार्म में आपको अपनी लॉगिन आईडी पासवर्ड वा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा, वा लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना के अंतर्गत आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदनपत्र खुल जाएगा।
  • आवेदनपत्र में पूँछी गई सभी जानकारी को आपको दर्ज करना है।
  • अब आपको अपने सभी दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
  • उसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • लीजिये हो गया आपका आवेदन इस तरह आप अपना आवेदन महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना में कर सकते है।

Leave a Comment