MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2022: जानिए ऑनलाइन आवेदन, लाभ, विशेषताएं वा सब्सिडी

एमपी स्वरोजगार योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana Online Apply | मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना | स्वरोजगार योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एमपी | MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana In Hindi

MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2022: देश में बढ़ती बेरोजगारी एक चिंता का विषय है जिसको घटाने के लिए केंद्र सरकार वा राज्य शासित सरकारों के द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओ को आरंभ किया जाता है। इसी प्रकार की एक योजना मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा आरंभ की गई है, जिसका नाम एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2022 है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार के द्वारा बेरोजगार युवाओ को उद्योग स्थापित करने हेतु ऋण प्रदान किया जाएगा।

यदि आप भी Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2022 से जुडी समस्त प्रकार की जानकारी जानना चाहते है तो आपको हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा। जिसमे हमने योजना से होने लाभ, योजना की मुख्य विशेषताएं, योजना के पात्र, योजना में आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज वा आवेदन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी दी है।

Contents

MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana क्या है?

मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना को राज्य में रहने वाले नागरिको के लिए 1 अगस्त 2014 को आरंभ किया था। इस योजना के माध्यम से राज्य के नागरिको को अपना स्वरोजगार स्थापित करने हेतु सरकार की और से ऋण प्रदान किया जाएगा। जिससे स्वरोजगार की और ज्यादा से ज्यादा नागरिक आकर्षित होंगे। वा बेरोजगारी दर में गिरावट आएगी। इस योजना का लाभ राज्य में रहने वाले सभी वर्गों के नागरिक उठा सकेंगे। वा अपना उद्योग स्थापित करके दुसरो को भी रोजगार मुहैया करा पाएंगे।

MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2022

योजना का नामएमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना
किनके द्वारा आरंभ की गईमध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा आरंभ की गई
योजना का मुख्य उद्देश्यराज्य में रहने वाले नागरिको को स्वरोजगार
स्थापित करने हेतु ऋण प्रदान करना
योजना से जुड़े लाभार्थीमध्य प्रदेश राज्य में रहने वाले सभी वर्ग के नागरिक
प्रदान की जाने वाली ऋण राशि15 हजार रुपए
साल2022
राज्यमध्य प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन वा ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटmsme.mponline.gov.in

एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का मुख्य उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा आरंभ की गई एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में रहने वाले सभी नागरिको को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना के अंतर्गत नागरिको को अपना उद्योग स्थापित करने हेतु ऋण प्रदान किया जाएगा। जिससे वह अपना उद्योग आसानी से स्थापित कर सकेंगे। वा राज्य के ज्यादा से ज्यादा नागरिक स्वरोजगार की और आकर्षित होंगे और राज्य में बढ़ती बेरोजगारी दर में भी गिरावट आएगी। साथ ही राज्य की आर्थिक स्थिति में भी सुधर आएगा वा राज्य में रहने वाले नागरिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

यह भी पढ़े:- Rojgar Panjiyan MP

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का कार्यान्वयन

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के कार्यान्वयन के लिए सरकार के द्वारा लघु और मध्यम उद्यम विभाग नोडल एजेंसी को निर्धारित किया गया हैं। जो यह सुनिश्चित करेंगी के एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना को ठीक तरीके से संचालित किया जा रहा है या नहीं। यदि किसी तरह की समस्या आती है तो नोडल एजेंसी के द्वारा उसका हल निकला जाएगा। साथ ही योजना का बजट भी विभाग के द्वारा निर्धारित किया जाएगा। इस योजना का लाभ राज्य में रहने वाला कोई भी नागरिक उठा सकता है।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत मिलने वाली वित्तीय सहायता

  • योजना के अंतर्गत राज्य में रहने वाले नागरिक अपना उद्योग स्थापित करने हेतु न्यूनतम 50 हजार रुपए वा अधिकतक 10 लाख रुपए तक का ऋण ले सकते है।
  • सामान्य वर्ग के नागरिको के लिए परियोजना लागत 15% होगी जो की अधिकतम राशि के रूप में 1 लाख रुपए होगी।
  • वही वह नागरिक जो बीपीएल, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला, अल्पसंख्यक तथा नि:शक्तजन है। उनके 30% तक लागत आएगी जो की अधिकतम राशि के रूप में 2 लाख रुपए होगी।
  • विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति के लिए परियोजना लागत का 30% होगा जिस की अधिकतम सीमा 30 लाख रुपए होगी।
  • भोपाल गैस पीड़ित परिवार के सदस्यों के लिए परियोजना लागत का अतिरिक्त 20% होगा जिसकी अधिकतम सीमा ₹10 लाख रुपए होगी।

यह भी पढ़े:- E Khanij MP Online Sand Portal

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2022 के लाभ वा विशेषताएं

  • इस योजना को राज्य में रहने वाले नागरिको को स्वरोजगार शुरू करने के लिए आरंभ किया गया है।
  • स्वरोजगार स्थापित करने हेतु सरकार के द्वारा ऋण प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य में रहने वाले अधिक से अधिक नागरिक स्वरोजगार की और आकर्षित होंगे।
  • साथ ही प्रदेश में बेरोजगारी दर में भी गिरावट देखने को मिलेगी।
  • इस योजना को मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा 1 अगस्त 2014 को आरंभ किया गया था।
  • इस योजना का लाभ राज्य में रहने वाले किसी भी वर्ग के नागरिक उठा सकते है।
  • अपना उद्योग आरंभ करने हेतु दिया जाने वाला ऋण 7 वर्षो के लिए प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के नागरिक अधिक आत्मनिर्भर बनेंगे।

एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2022 की पात्रता

  • योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदनकर्ता को मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदनकर्ता का कार्यक्षेत्र मध्यप्रदेश में होना चाहिए।
  • योजना का लाभ वही नागरिक उठा सकेंगे जो कम से कम पांचवी कक्षा तक शिक्षित होगा।
  • आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदनकर्ता किसी भी तरह का आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • यदि आवेदनकर्ता किसी भी राष्ट्रीय बैंक, वित्तीय संस्थान आदि का डिफॉल्टर होता है तो ऐसी स्थिति में वह योजना का लाभ नहीं उठा सकेगा।
  • इस योजना का लाभ राज्य में रहने वाला कोई भी नागरिक सिर्फ एक बार ही उठा सकता है।
  • यदि आवेदनकर्ता किसी शासकीय उद्यमी स्वरोजगार योजना का लाभार्थी है तो वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता।

यह भी पढ़े:- Samagra ID देखे

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में आवेदन हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आवेदनकर्ता का आधार कार्ड
  • आवेदनकर्ता का निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदनकर्ता का पहचान पत्र
  • आवेदनकर्ता का जन्म प्रमाण पत्र
  • आवेदनकर्ता का पांचवी कक्षा का रिपोर्ट कार्ड
  • आवेदनकर्ता का पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • आवेदनकर्ता का राशन कार्ड

एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2022 में आवेदन करने की प्रक्रिया

यदि आप भी मध्य प्रदेश राज्य के नागरिक है और एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2022 में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, तो आप निचे दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करके आसानी से अपना आवेदन कर सकेंगे।

  • सबसे पहले आवेदनकर्ता को एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • होम पेज पर ही आपको मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत आवेदन करें का विकल्प दिखाई देगा आपको उस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा जहा आप सभी विभागों की सूचि देख सकेंगे।
  • अब आपको जिस भी विभाग के अंतर्गत आवेदन करना है आप उस विभाग का चयन कर सकते है।
  • चयन करने पर आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • यहाँ आपको Sign Up करना होगा।
  • Sign Up करने के लिए आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि को दर्ज करना होगा।
  • अब आपको मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • दस्तावेज अपलोड करने के पश्चात आपको Sign Up Now के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2022 में आपका आवेदन पूर्ण हो जाएगा।

यह भी पढ़े:- Yuva Swabhiman Yojana

पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदनकर्ता को एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • होम पेज पर ही आपको मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत आवेदन करें का विकल्प दिखाई देगा आपको उस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा जहा आप सभी विभागों की सूचि देख सकेंगे।
  • अब आपको उसी विभाग का चयन करना होगा जिसके अंतर्गत आपने आवेदन किया था।
  • चयन करने पर आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • यहाँ आपको Login करना होगा।
  • Login करने के लिए आपको योजना का नाम, मोबाइल नंबर, पासवर्ड वा कैप्चा कोड आदि को दर्ज करना होगा।
  • सभी चीज़े दर्ज करने के पश्चात आपको Submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2022 में आप Login हो जाएंगे।

आईएफएस कोड सर्च करने की प्रक्रिया में

  • सबसे पहले आवेदनकर्ता को एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • होम पेज पर ही आपको मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत आवेदन करें का विकल्प दिखाई देगा आपको उस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा जहा आप सभी विभागों की सूचि देख सकेंगे।
  • अब आपको उसी विभाग का चयन करना होगा जिसके अंतर्गत आपने आवेदन किया था।
  • यहाँ आपको निचे की और Search IFS Code में अपना IFS Code दर्ज करना होगा।
  • IFS Code दर्ज करने के पश्चात आपको Search के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर IFS Code से जुडी जानकारी आ जाएगी।

एप्लीकेशन ट्रेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदनकर्ता को एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • होम पेज पर ही आपको मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत आवेदन करें का विकल्प दिखाई देगा आपको उस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा जहा आप सभी विभागों की सूचि देख सकेंगे।
  • अब आपको उसी विभाग का चयन करना होगा जिसके अंतर्गत आपने आवेदन किया था।
  • यहाँ आपको निचे की और Track Application के विकल्प में अपना Application Number दर्ज करना होगा।
  • अब आपको GO के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर Track Application से जुडी जानकारी आ जाएगी।

Leave a Comment