
Contents
मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव में ओबीसी के लिए आरक्षित सीटों पर चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मद्देनजर , राज्य मंत्रिमंडल ने रविवार को पिछली सरकार द्वारा निर्धारित परिसीमन और आरक्षण रोटेशन की प्रक्रिया को रद्द करने के लिए लाए गए अध्यादेश को वापस लेने का फैसला किया। 2019 अध्यादेश को वापस लेने के कैबिनेट के फैसले से राज्य में पंचायत चुनाव प्रक्रिया को रद्द करने का मार्ग प्रशस्त होने की संभावना है। मप्र की वर्तमान भाजपा सरकार 2019 में पिछली कांग्रेस नीत सरकार द्वारा निर्धारित परिसीमन और आरक्षण रोटेशन की प्रक्रिया को रद्द करने के लिए पिछले महीने अध्यादेश लाई थी।
एमपी पंचायत चुनाव Latest Update
एमपी पंचायत चुनाव को लेकर एक बड़ी अपडेट आयी हैं सुप्रीम कोर्ट ने आज 17 दिसंबर 2021 को हुई सुनवाई में राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को जमकर फटकार लगाई और पंचायत चुनाव पर स्टे लगा दिया है। मप्र राज्य निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया है कि OBC आरक्षण आधार पर पंचायत चुनाव नहीं कराए जाएं। वहीं निर्देश को न मानने पर पंचायत चुनाव रद्द भी किए जा सकते हैं। अब अगली सुनवाई 27 जनवरी होगी।
एमपी पंचायत चुनाव Previous Update
मध्य प्रदेश में MP Panchayat Chunav की तारीखों की घोषणा हो चुकी हैं और जल्द ही एमपी में पंचायत चुनाव होने वाले हैं। MP Panchayat Chunav Election राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा तीन चरणों में किया जायेगा। अभी जहा चुनाव होने वाले हैं वहां के उम्मीदवारों का कार्यकाल मार्च 2020 समाप्त हो जाता लेकिन कोरोना के चलते यहाँ कार्यकाल बड़ा दिया गया था।
52 जिलों में जिला पंचायत सदस्य के 859 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। इसके साथ ही 313 जनपद में जनपद पंचायत सदस्य के लिए 6,727 पद हैं। 22,581 ग्राम पंचायत में सरपंच के चुनाव होने हैं। इसके साथ ही 3,62,754 पद पंच के हैं। मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव तीन चरणों में संपन्न होने वाला हैं।
यह भी देखे:- अपने खेत का नक्शा देखे?
एमपी पंचायत चुनाव किस चरण में कितने सीटों पर चुनाव

मध्यप्रदेश में 3 मार्च 2021 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पंचायत चुनाव को लेकर किया जा चूका हैं। इसके अनुसार मध्यप्रदेश राज्य में कुल 3,92,51,811 मतदाता हैं। इनमें पुरुष 2,02,30,095 और महिला मतदाताओं की संख्या 1,90,20,672 है। और इसके साथ ही अन्य मतदाता 1044 है।
एमपी पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए 13 तारीख को निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन किया जाना था। 20 दिसंबर तक नामांकन जमा होंगे और 23 दिसंबर तक नाम वापसी भी की जा सकती थी और प्रत्याशियों को सिंबल का बंटवारा कर दिया जाना था।
इस बार तीन स्तरों पर एमपी पंचायत चुनाव होने वाले हैं जिसके अनुसार कुल 71,398 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 3,095 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 750 से अधिक है। पंचायत चुनाव के लिए कुल 4.25 लाख मतदानकर्मी नियुक्त किए जाएंगे। इसके लिए जिलेवार कर्मचारियों का डेटाबेस तैयार कर लिया गया है।
पंचायत चुनाव तीन चरणों में होने वाला था जो कुछ इस प्रकार हैं:-
- 6 जनवरी को पहले चरण का मतदान होगा।
- दूसरे चरण का मतदान 28 जनवरी को होगा
- तीसरे चरण का मतदान 16 फरवरी को होगा
फ़िलहाल सुप्रीम कोर्ट ने आज 17 दिसंबर 2021 को हुई सुनवाई में राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को जमकर फटकार लगाई और पंचायत चुनाव पर स्टे लगा दिया है।
आप निचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव से जुडी अन्य जानकारिया पीडीऍफ़ के माध्यम से पा सकते हैं:-