शिक्षा पोर्टल पर मैपिंग कैसे करे: शिक्षा पोर्टल पर शिक्षा विभाग के द्वारा कुछ नए अपडेट किये गए है, जिनके द्वारा मध्यप्रदेश समग्र पोर्टल पर अब शिक्षक गढ़ बहुत ही आसानी से लॉगिन करके मैपिंग कर सकते है।
बता दे के पहले संकुल या बीआरसी लॉगिन आईडी पासवर्ड के माध्यम से ही लॉगिन किया जा सकता था। लेकिन अब शिक्षक स्वयं की यूजर आईडी के द्वारा छात्रों की आईडी दर्ज कर पाएंगे। शिक्षा पोर्टल में छात्रों से जुडी हर जानकारी होती है, जिसके द्वारा छतो को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ का लाभ मिल रहा है या नहीं सब पता चल जाता है।
Contents
जानिए समग्र शिक्षा पोर्टल क्या है?
समग्र शिक्षा पोर्टल को मध्यप्रदेश के स्कूलों के छात्र/छात्राओं के लिए बनाया गया है, जिसमे सभी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र/छात्राओं का रेकॉर्ड रखा जाएगा। इसके अलावा समग्र शिक्षा पोर्टल में ही विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजनाओ से जुडी सभी जानकारिया रहती है। इसके साथ ही नए सत्र शुरू होते ही स्कूलों की जिम्मेदारी होती है के बच्चो का रिकॉर्ड समग्र शिक्षा पोर्टल पर रिकॉर्ड फीड करे। छात्र/छात्राओं के रिकॉर्ड की मैपिंग का काम उन स्कूलों का होता है जिनमे वह पढ़ रहे होते है। मैपिंग की प्रक्रिया हर नए साल के सत्र के साथ की जाती है। जिनमे प्रायवेट वा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सभी छात्र/छात्राओं का डाटा समग्र शिक्षा पोर्टल में फीड किया जाता है।
पोर्टल में फीड किए डाटा के माध्यम से ही राज्य सरकारों के द्वारा हर कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग छात्रवृत्तियो को शुरू किया जाता है। जिसमे योजना से जुडी हर जानकारी होती है। साथ ही पोर्टल के माध्यम से यह भी आसानी से पता लगाया जा सकता है के पात्र छात्र/छात्राओं को योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं।
Mp Shiksha Portal Maping
सम्बंधित आर्टिकल | शिक्षा पोर्टल पर मैपिंग कैसे करे |
विभाग | एमपी शिक्षा विभाग |
मैपिंग करने का तरीका | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | shikshaportal.mp.gov.in |
Mp Shiksha Portal Par Mapping kaise kre

पिछले सत्र में BRC की लॉगिन आईडी के माध्यम से लॉगिन करना होता था उस समय किसी भी शिक्षक के पास अपनी खुद की लॉगिन आईडी नहीं होती थी। जिसमे नए शिक्षा सत्र के अनुसार हर साल छात्र/छात्राओं से जुडी जानकारियों को दर्ज किया जाता था। कक्षा 1 में प्रवेश लेने वाले वा पुराने स्कूल छोड़ कर नए स्कूल में प्रवेश लेने वाले छात्र/छात्राओं की मैपिंग फीड की जाती है। लेकिन इस बार 2020-2021 के शिक्षा सत्र में शिक्षकों को अपने शालाओ के छात्र/छात्राओं की मैपिंग खुद करना होगी। शिक्षा पोर्टल के द्वारा पोर्टल को अपडेट कर दिया गया है जिससे मैपिंग की प्रक्रिया काफी आसान हो गई है। अपडेट किये गए पोर्टल को समझने में थोड़ा समय लगेगा। शिक्षा पोर्टल में सरकारी वा प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को मैपिंग करना होगी।
जानिए किस तरह करे पोर्टल पर मैपिंग?
पोर्टल पर मैपिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, साथ ही सभी स्कूलों के द्वारा शालाओ के शिक्षकों को मैपिंग फीड करने के लिए यूजर आईडी वा पॉसवर्ड दे दिए गए है। निचे दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करके आप आसानी से ऑनलाइन मैपिंग कर सकते है।
- सबसे पहले आपको समग्र शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहाँ होम पेज पर आपको राइट साइड में ऊपर गेस्ट के सामने एक एरो दिखेगा उस पर क्लिक करना होगा।
- आपकी स्क्रीन पर नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमे आपको अपनी आईडी वा पासवर्ड दर्ज करना होंगे वा कैप्चा कोड भर कर लॉगिन पर क्लिक कर देना होगा।
- क्लिक करते ही न्यू पेज ओपन होगा जहा आपको Main Manu के बटन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर कई सारे विकल्प आजाएंगे जिनमे से आपको एड्मिशन मैनेजमेंट की लिंक पर क्लिक कर देना है।
- उसके बाद नए पेज में आपको Admission management में new admission के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म ओपन होगा इस फॉर्म में आपको, एकेडमिक ईयर और छात्र की समग्र आईडी दर्ज करनी होगी। नीचे आपको एक कैप्चा कोड दिया होगा उसे निर्धारित स्थान पर दर्ज कर दें।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको show student detail के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने नया पेज ओपन होगा जिसमें विद्यार्थी से जुडी जानकारी दर्ज है, जैसे शिक्षा स्तर वर्ष, छात्र का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, श्रेणी, DISE कोड जैसे सभी रिकॉर्ड होंगे।
- अब आपको SHOW SCHOOL DETAIL के बटन पर क्लिक करना होगा।
- फिर से आप नए पृष्ठ में आ जायेंगे आपको न्यू स्कूल में उस कक्षा का चयन करना है जिस कक्षा में छात्र की मैपिंग करनी होगी। न्यू क्लास, लास्ट क्लास में प्रतिशत, रजिस्ट्रेशन क्रमांक दर्ज करें। नीचे कैप्चा कोड दिया होगा उसे दर्ज करें। और admit student in the school के बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आपको स्क्रीन में मेसेज आ जाएगा छात्र का स्कूल में सफलतापूर्वक मैप हो चुका है।
- इस प्रकार आप आसानी से छात्र/छात्राओं की मैपिंग कर सकते है।
Mp Shiksha Portal Maping में पूंछे जाने वाले सवाल
शिक्षा पोर्टल क्या है?
पोर्टल में फीड किए डाटा के माध्यम से ही राज्य सरकारों के द्वारा हर कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग छात्रवृत्तियो को शुरू किया जाता है। जिसमे योजना से जुडी हर जानकारी होती है।
समग्र शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
समग्र शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in है।
किस कक्षा के छात्र/छात्राओं की मैपिंग की जाती है?
कक्षा 1 में प्रवेश लेने वाले वा पुराने स्कूल छोड़ कर नए स्कूल में प्रवेश लेने वाले छात्र/छात्राओं की मैपिंग फीड की जाती है।
क्या ऑफलाइन मोड में मैपिंग की जा सकती है?
जी नहीं ऑफलाइन मोड में मैपिंग करना संभव नहीं है। मैपिंग सिर्फ ऑनलाइन ही की जा सकती है।