MPIGR Login, MPIGR Registration, सम्पदा Check RERA Registration

MPIGR Login – रजिस्ट्रेशन और स्टाम्प विभाग मध्यप्रदेश राज्य के राजस्व अर्जित करने वाले विभागों में बहुत ही महत्वपूर्ण है। विभाग में चार क्षेत्रीय उप महानिरीक्षक पंजीयन कार्यालय हैं, जो भोपाल, इन्दौर, जबलपुर एवं ग्वालियर में स्थित हैं। राज्य में कुल 51 जिला पंजीयक कार्यालय एवं 234 उप पंजीयक कार्यालय हैं। सभी कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन के अधीनस्थ एवं उनके नियंत्रण में कार्य करते हैं, जिनका मुख्यालय भोपाल है।

पंजीयन विभाग संपत्ति के संव्यवहारों सें संबंधित विलेखों का पंजीयन करता है, तथा पंजीबद्ध दस्तावेजों की प्रति सुरक्षित रखने की व्यवस्था करता है। दस्तावेजों का पंजीयन रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1908 (म.प्र. को लागू हुए रूप में) एवं इनके अन्तर्गत बने नियमों के अधीन किया जाता है, तथा इन पर लगने वाले स्टाम्प शुल्क का नियमन भारतीय स्टाम्प अधिनियम 1899 (म.प्र. को लागू हुए रूप में) एवं इनके अधीन बने नियमों के अंतर्गत होता है।

Contents

सम्पदा का कार्य?

MPIGR Login

”सम्पदा” दस्तावेजों के रजिस्ट्रीकरण एवं ई स्टाम्पिग की वेब इनेबल्ड कम्प्यूटरीकृत परियोजना है। इस प्रणाली में स्टाम्प‘’ शुल्क ई-स्टाम्प के माध्यम से एकत्र किया जाता हैं। अनुज्ञप्त सेवाप्रदाता ई-स्टाम्प जारी करने के लिये अधिकृत है, वह ई-पंजीकृत दस्तावेजों की डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त प्रतियाँ डाउनलोड करने व सर्च की सुविधा प्रदाय करने में भी सक्षम हैं।

बैंक व वित्तीय संस्थाओं को सेवाप्रदाता का लायसेंस नियमानुसार दिया जा सकता है। दस्तावेज के इलेक्ट्रानिक पंजीयन की प्रक्रिया में वेब कैमरा तथा बायोमैट्रिक डिवाईस की मदद से पक्षकारों के फोटो एवं अंगुष्ट चिन्ह् लिये जाते है। दस्तावेजों का ई पंजीयन आवेदन रजिस्टर्ड यूजर द्वारा स्वंय या अधिकृत सेवाप्रदाताओं के माध्यम से आरंभ किया जाता है।

पंजीयन हेतु निर्धारित उप पंजीयक कार्यालय में उप पंजीयक के पास टाईम स्लाट आन लाईन बुक करने की सुविधा है । ”सम्पदा” के अन्तर्गत म प्र में स्थित संपत्ति के मूल्यांकन तथा इसके संव्यवहार के दस्तावेज पर देय स्टाम्प शुल्क व पंजीयन फीस की जानकारी प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध है।

”सम्पदा” के अन्तर्गत दस्तावेजों के ई पंजीयन की व्यवस्था दिनाक 01-07-2015 से मध्यप्रदेश के समस्त जिलों में लागू कर दी गई है। होम पेज पर गाईड लाईन के अन्तर्गत “फाइनल गाईड लाईन” में पहॅुचने पर जिलेवार गाईड लाईन अवलोकन हेतु उपलब्ध है। जिले के पंजीकृत लाईसेन्सधारी “सर्विस प्रोवाईडर” की जानकारी भी “सर्विस प्रोवाईडर” टेब के अन्तर्गत प्राप्त की जा सकती है।

यह भी देखे:- मध्य प्रदेश भूलेख

MPIGR Login कैसे करे?

MPIGR Login कैसे करे

आप बड़े ही आसानी से MPIGR Login कर सकते हैं। इसके liye apko niche di गयी प्रोसेस को फॉलो करना होगा:-

  • सबसे पहले आपको mpigr.gov.in की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जैसे ही आप MPIGR की ऑफिसियल वेबसाइट पर जायेगे तो आपके सामने ऑफिसियल वेबसाइट का होमपेज ओपन हो जाएगा।
  • आपको होमपेज पर लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • MPIGR Login पर क्लिक करते ही आप एक नए पाए पर रेडिरेक्ट हो जायेगे।
  • इस MPIGR Login पेज पर आपको निम्नलिखित चीज़ो को भरना होगा:-
    • उपयोगकर्ता का नाम
    • पासवर्ड
    • कैप्चा दर्ज करें
  • और आपको अपने लैंग्वेज सेलेक्ट करना होगी हिंदी या फिर इंग्लिश
  • अब आपको लॉगिन बटन पर क्लिक कर देना हैं।

इस तरह आप बड़े ही आसानी से MPIGR Login कर सकते हैं।

यह भी देखे:- Samagra ID देखे

MPIGR पर जिलेवार बाजार पूंजीकरण गाईडलाइन कैसे देखें?

निचे दिए गए तरीके को फॉलो करके आप आसानी से MPIGR पर जिलेवार बाजार पूंजीकरण गाईडलाइन देख सकते हैं।

MPIGR पर रेरा रजिस्ट्रेशन कैसे जांचे?

RERA Registration जांच करने ले लिए आप निचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं:-

  • सबसे पहले आपको mpigr.gov.in की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाते ही आपके सामने ऑफिसियल वेबसाइट का होमपेज ओपन हो जाएगा।
  • अब आपको रेरा रजिस्ट्रेशन जांचे वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको जिले के हिसाब से रेरा रजिस्ट्रेशन की जानकारी मिल जायेगी।

Leave a Comment