मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना ऑनलाइन आवेदन: Medhavi Chhatra Yojana (MMVY)

Mukhayamntri Medhavi Chhatra Yojana Apply | मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना मध्य प्रदेश | Medhavi Chhatra Yojana Online Apply | मेधावी विद्यार्थी योजना पात्रता | Medhavi Chhatra Yojana MP Registration

शिक्षा मानव जीवन का एक बहुत ही आवश्यक हिस्सा बन चूका हैं और अच्छा जीवन व्यापन करने के लिए अति आवश्यक भी हैं। परन्तु हमारे देश में कई सारे ऐसे भी परिवार हैं जो अपने बच्चो की उच्च शिक्षा का खर्च नहीं उठा पाते हैं। जिसके कारण इन परिवारों के बच्चो को अपनी पढ़ाई बिच में ही छोड़ना होती हैं। लेकिन इसी समस्या पर ध्यान देते हुए सरकार नयी-नयी योजनाए निकल रही हैं। आज हम एक ऐसी ही योजना के बारे में बात करेंगे। यह योजना हैं मध्य प्रदेश की जिसका नाम हैं Mukhayamntri Medhavi Chhatra Yojana (MMVY) या मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना।

अगर आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं तो यह योजना आपको फायदा देने वाली हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना से जुडी सारी जानकारिया आपके साथ साझा करेंगे ताकि आप भी Medhavi Chhatra Yojana के लिए अप्लाई कर पाए और इसका लाभ ले सके। तो बने रहिये हमारे साथ अंत तक।

यह भी पढ़े: PFMS Scholarship

Contents

Mukhayamntri Medhavi Chhatra Yojana (MMVY)

Mukhayamntri Medhavi Chhatra Yojana (MMVY) मध्यप्रदेश के बच्चो के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना हैं जिसे मध्य प्रदेश के मख्यमंत्री श्री माननीय शिवराज सिंह चौहान ने की हैं। मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए आने वाला शिक्षण खर्च सरकार खुद उठाएगी। इस योजना के अंतर्गत जो विद्यार्थी माध्य‍मिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित 12 वी कक्षा 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंको से सफलता प्राप्त करते हैं या फिर सीबीएसई/आईसीएसई  द्वारा आयोजित की गयी 12 वी की कक्षा में 85 प्रतिशत या उससे अधिक आंको से सफलता प्राप्त करते हैं उन विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में लगने वाला शिक्षण शुल्क मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाएगा। इसके अलावा Medhavi Chhatra Yojana के लिए कुछ अन्य भी पात्रता हैं जिसे हम इस लेख में आगे देखेंगे।

यह भी पढ़े: जन कल्याण योजना

Medhavi Chhatra Yojana का उद्देश्य क्या हैं?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा दिलाना हैं। मध्य प्रदेश में ऐसे कई सारे परिवार हैं जो आर्थिक स्थति सही नहीं होने के कारण अपने बच्चो को उच्च शिक्षा नहीं दिला पाते हैं। ऐसी समस्या का हल निकालते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने Mukhayamntri Medhavi Chhatra Yojana (MMVY) की शुरुआत की हैं। इस योजना के माध्यम से सर्कार मेधावी छात्रों को स्नातक स्तर की शिक्षा का शिक्षण शुल्क का व्यय खुद उठाएगी।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लिए पात्रता क्या हैं?

Mukhayamntri Medhavi Chhatra Yojana (MMVY) के लिए कई सारी पात्रता हैं तो चलिए एक-एक कर सभी के बारे में जानते हैं।

  • आवेदक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी हो और इसके साथ ही उनके पिता/पालक की वार्षि‍क आय रूपयें 6 लाख से कम हो।
  • माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित की गई 12 वी कक्षा की परीक्षा में 70% या फिर उससे अधिक अंको से पास होना अनिवार्य हैं। और सीबीएसई/आईसीएसई आयोजित की गयी 12 वी की कक्षा में 85 प्रतिशत या उससे अधिक आंको से पास होते हैं वह भी इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए आयोजित की गयी जेईई मेंन्स (जी माईनस) परीक्षा में रैंक 1,50,000 के अंतर्गत आने पर शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में प्रवेश लेने पर पूरी फीस एवं अनुदान प्राप्त/अशासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में प्रवेश लेने पर 1.50 लाख अथवा वास्तविक शिक्षण शुल्क में जो भी कम हो।
  • अगर कोई विद्यार्थी मेडिकल की पढाई हेतु नीट प्रवेश परीक्षा के माध्यम से केन्द्र या राज्य शासन के मेडिकल/डेंटल महाविद्यालय के एमबीबीएस/बीडीएस पाठ्यक्रम अथवा मध्य्प्रदेश में स्थित प्राईवेट मेडिकल के एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त किया हो। भारत सरकार के संस्थानों जिनमें स्वयं के द्वारा आयोजित परीक्षा के आधार पर एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त होता है, के अभ्यर्थियों को भी पात्रता होगी।
  • विधि की पढाई हेतु कॉमन लॉ एडमिशन टेस्टर (CLAT) अथवा स्व‍यं के द्वारा आयोजित परीक्षा के माध्यम से राष्ट्रींय विधि विश्वविद्यालयों एवं दिल्ली विश्वतविद्यालय में प्रवेश प्राप्त किया हो।
  • भारत सरकार के सभी विश्वविद्यालयों/संस्थानों में चलाये जा रहे ग्रेजुएशन प्रोग्राम एवं इंट्रीग्रेटेड पोस्टम ग्रेजुएशन प्रोग्राम एवं ड्यूल डिग्रीकोर्स के पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त करने पर इस योजना का लाभ ले पाएंगे।
  • राज्य शासन के समस्त शासकीय एवं अनुदान प्राप्त महाविद्यालयों/विश्वविद्यालयों में संचालित समस्त पाठ्यक्रमों एवं पॉलीटेकनिक महाविद्यालय के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों (जिनमें प्रवेश 12वीं परीक्षा के आधार पर प्राप्त होता हैं) में प्रवेश प्राप्त करने पर।

यह भी पढ़े: Yuva Swabhiman Yojana

मेधावी विद्यार्थी योजना हेतु  दस्तावेज़

इस योजना के लिए आवेदक के पास निचे दिए गए दस्तावेज होना चाहिए:-

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • 10 वीं कक्षा मार्क शीट
  • 12 वीं कक्षा मार्क शीट
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • कॉलेज / विश्वविद्यालय से प्रवेश प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

यह भी पढ़े: SSSM ID, मध्य प्रदेश समग्र आईडी पोर्टल

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप निचे दी गयी प्रोसेस को फॉलो कर के Mukhayamntri Medhavi Chhatra Yojana (MMVY) योजना के लिए आवेदन दे सकते हैं:-

Mukhayamntri Medhavi Chhatra Yojana (MMVY)
  • सबसे पहले आपको इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जैसे ही आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जायेगे तो आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Mukhayamntri Medhavi Chhatra Yojana (MMVY)
  • होम पेज पर आपको एप्लीकेशन का ऑप्शन दिखाई देगा और इस ऑप्शन के अंदर ही Register On Portal (New Student) का ऑप्शन दिखेगा जिसपर आपको क्लिक करना हैं।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपसे कुछ जानकारिया मांगी जायेगे। आपको पूछी गयी सारी जानकारियों को भरना हैं।
  • अब आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना हैं।

यह भी पढ़े: MP kistbandi नक्शा कैसे देखे ?

Mukhayamntri Medhavi Chhatra Yojana (MMVY) में लॉगिन कैसे करे ?

  • सबसे पहले आपको इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाते ही आपके सामने होमपेज खुल जाएगा जिसमे आपको Login to Register MMVY Application का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
Mukhayamntri Medhavi Chhatra Yojana (MMVY)
  • जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुल जाएगा। आपको इस फॉर्म में पूछी गयी यूजरनाम एवं पासवर्ड भरना हैं और कैप्चा कोड डाल कर लॉगिन बटन पर क्लिक करना हैं।

Leave a Comment