Mukhyamantri Kalyani Vivah Sahayata Yojana Online Registration | मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Kalyani Vivah Sahayata Yojana Application Status | Mukhyamantri Kalyani Vivah Sahayata Yojana In Hindi
Mukhyamantri Kalyani Vivah Sahayata Yojana 2022: देश में रहने वाली बेटियों के लिए केंद्र व राज्य सरकारों के द्वारा हर क्षेत्र में कई प्रकार की योजनाओ का संचालन किया जाता है। इन्ही प्रकार की योजनाओ में एक नाम और जुड़ने जा रहा है। जिसको मध्यप्रदेश राज्य सरकार के द्वारा राज्य में रहने वाली बेटियों के विवाह हेतु आरंभ किया जा रहा है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार उन सभी बेटियों को विवाह हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
यदि आप Mukhyamantri Kalyani Vivah Yojana 2022 से जुडी पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो आपको हमारे द्वारा लिखे गए इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा। जिसमे हमने योजना से जुडी अधिक से अधिक जानकारी को आसान भाषा में बताया है। इस लेख में आप मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना क्या है?, योजना का मुख्य उद्देश्य, योजना से होने वाले लाभ व विशेषताएं, योजना की पात्रता व योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानेंगे। तो आइये जानते है, Mukhyamantri Kalyani Vivah Yojana के बारे में।
Contents
मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना क्या है?
मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना को मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा राज्य में रहने वाली बेटियों के विवाह में होने वाले खर्चो में सहायता राशि देने हेतु आरंभ किया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार बेटियों के विवाह के अवसर पर अपनी और से 200000 रुपए की सहायता राशि उनके बैंक अकाउंट में जमा करेगी।
जिससे विवाह में होने वाले खर्चो में परिवार को सहायता मिल सके व विवाह हेतु किसी प्रकार का कर्ज न लेना पड़े। यदि कोई लाभार्थी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहता है, तो उसे अपने जिले के कलेक्टर/संयुक्त संचालक/उपसंचालक/सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण को निर्धारण प्रपत्र प्रस्तुत करना होगा। इस योजना के द्वारा बेटियों के विवाह में आने वाली समस्याओ का सामना नहीं करना पड़ेगा व एक पिता अपनी बेटी का विवाह बड़े सम्मान के साथ कर सकेगा, साथ ही इस योजना के माध्यम से सभी के जीवन स्तर में सुधार आएगा।
Mukhyamantri Kalyani Vivah Sahayata Yojana 2022 Detail’s
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना |
किनके द्वारा आरंभ की गई | मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा |
योजना का मुख्य उद्देश्य | राज्य में रहने वाली बेटियों के विवाह पर आर्थिक सहायता प्रदान करना |
योजना से जुड़े लाभार्थी | राज्य में रहने वाली बेटिया |
राज्य | मध्यप्रदेश |
वर्ष | 2022 |
सहायता राशि | 200000 रुपए |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | socialjustice.mp.gov.in |
कल्याणी विवाह सहायता योजना 2022 का मुख्य उद्देश्य
मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा आरंभ की गई मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में रहने वाली बेटियों के विवाह के अवसर पर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करना है, जिससे बेटियों के पिता को बेटी के विवाह हेतु किसी प्रकार का कर्ज न लेना पड़े। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को 200000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा यह राशि लाभार्थी के बैंक अकाउंट में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से जमा की जाएगी। इस योजना के माध्यम से राज्य में रहने वाले सभी नागरिक सशक्त व आत्मनिर्भर बनेंगे।
मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना की विशेषताएं व लाभ
- मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना का संचालन मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा किया जाता है।
- इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार बेटियों के विवाह के अवसर पर अपनी और से 200000 रुपए की सहायता राशि उनके बैंक अकाउंट में जमा करेगी।
- यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से जमा की जाती है।
- लाभार्थी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहता है, तो उसे अपने जिले के कलेक्टर/संयुक्त संचालक/उपसंचालक/सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण को निर्धारण प्रपत्र प्रस्तुत करना होगा।
- इस योजना के माध्यम से राज्य की बेटियों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
- साथ ही राज्य में रहने वाले सभी नागरिको के जीवन स्तर में सुधार आएगा।
- इस योजना के लाभार्थियों को अब अपनी बेटी के विवाह हेतु किसी प्रकार का कर्ज लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- क्योकि मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा अब उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़े:- ग्रामीण कामगार सेतु योजना
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना से जुड़े पात्र
- आवेदिका मध्यप्रदेश राज्य की स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
- आवेदिका की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना आवश्यक है।
- आवेदिका आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- आवेदिका किसी भी प्रकार की सरकारी कर्मचारी या अधिकारी नहीं होना चाहिए।
- यदि आवेदिका परिवार पेंशन प्राप्त करती है तो ऐसी स्थिति में वह इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर सकेंगी।
यह भी पढ़े:- Rojgar Panjiyan MP Online Form
मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना में आवेदन हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज
यदि आप योजना के अंतर्गत आवेदन करने का सोच रहे है, तो आपके पास सरकार के द्वारा जारी किये गए महत्वपूर्ण दस्तावेज होना अनिवार्य है, जो की निम्नानुसार है।
- आवेदिका के पास अपना आधार कार्ड होना आवश्यक है।
- आवेदिका के पास अपना निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
- आवेदिका के पास अपना आयु का प्रमाण होना आवश्यक है।
- आवेदिका के पास अपना आय प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
- आवेदिका के पास अपना राशन कार्ड होना आवश्यक है।
- आवेदिका के पास अपना मोबाइल नंबर होना आवश्यक है।
- आवेदिका के पास अपना ईमेल आईडी होना आवश्यक है।
- आवेदिका के पास अपना पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ होना आवश्यक है।
यह भी पढ़े:- Samagra ID देखे
मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना 2022 के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया
यदि आप मध्यप्रदेश राज्य के नागरिक है व Mukhyamantri Kalyani Vivah Sahayata Yojana 2022 के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं, तो निचे दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करे।
- सबसे पहले आवेदिका को अपने जिले के कलेक्टर/संयुक्त संचालक/उपसंचालक, सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण के कार्यलय में जाना होगा।
- यहाँ आवेदिका को अपना आवेदन करेने हेतु मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना का रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- अब आवेदिका को रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा।
- जानकारी दर्ज करने के पश्चात मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ अटैच करना होगा।
- अब आवेदिका को रजिस्ट्रेशन फॉर्म को उसी कार्यलय में जाकर जमा करना होगा जहा से आपने उसको प्राप्त किया था।
- इस प्रकार आप आसानी से मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है।