Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2022: एमपी कन्या विवाह योजना जानिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Online Registration | Madhya Pradesh Vivah Portal | Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Online Apply | मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana In Hindi

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2022: देश में रहने वाले नागरिको के लिए राज्य व केंद्र सरकारों के द्वारा समय-समय पर कई प्रकार की योजनाओ का संचालन किया जाता है। इसी प्रकार की एक योजना का शुभारम्भ मध्यप्रदेश राज्य सरकार के द्वारा राज्य में रहने वाले नागरिको के लिए किया गया है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य में रहने वाले उन सभी परिवारों को अपनी बेटी की शादी करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ गरीबी रेखा के निचे आने वाले परिवार, जरूरतमंद व बेसहारा परिवार प्राप्त कर सकेंगे।

यदि आप Madhya Pradesh Kanya Vivah Yojana 2022 से जुडी पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो आपको हमारे द्वारा लिखे गए इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा। जिसमे हमने योजना से जुडी अधिक से अधिक जानकारी को आसान भाषा में बताया है। इस लेख में आप मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना क्या है?, योजना का मुख्य उद्देश्य, योजना से होने वाले लाभ, योजना की विशेषताएं, योजना की पात्रता व योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानेंगे। तो आइये जानते है, Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana के बारे में।

Contents

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना क्या है?

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana को मध्यप्रदेश राज्य सरकार के द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार राज्य में रहने वाले सभी आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवार की बेटियों की शादी के लिए 51 हज़ार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु विवाह के समय बेटी की आयु न्यूनतम 18 वर्ष या उससे अधिक होना चाहिए। व लड़के की आयु न्यूनतम 21 वर्ष या उससे अधिक होना चाहिए। योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाली बेटी का नाम समग्र पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना चाहिए। तभी वह Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana का लाभ प्राप्त कर सकेगी।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2022 Detail’s

योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
किनके द्वारा आरंभ की गईमध्यप्रदेश राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री
श्री कमलनाथ जी के द्वारा
योजना का मुख्य उद्देश्यराज्य के आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवार की
बेटियों के विवाह हेतु आर्थिक सहायता करना
योजना से जुड़े लाभार्थीराज्य के वह नागरिक जो गरीबी रेखा से निचे आते है
वर्ष2022
राज्यमध्यप्रदेश
आर्थिक सहायता राशि51 हजार रुपए
आवेदन प्रक्रीयाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटmpvivahportal.nic.in

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य

मध्यप्रदेश राज्य सरकार के द्वारा आरंभ की गई Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2022 का मुख्य उद्देश्य राज्य में रहने वाले गरीबी रेखा से निचे आने वाले परिवारों की बेटियों व विधवा महिलाओ के विवाह हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना है। योजना के अंतर्गत सहायता राशि 51000 रुपये है, जिससे गरीब परिवार के ऊपर बेटी की शादी का पड़ने वाला भार काम होगा। व परिवार अपनी बेटी की शादी अच्छे से कर सकेगा।

यह भी पढ़े:- संत रविदास स्वरोजगार योजना

योजना के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत वर-वधु को विवाह के लिए 51000 रूपए दिए जाएंगे, जिनमे 43000 रूपए विवाह के लिए दिए जाएंगे व 5000 रुपए विवाह संस्कार की सामग्री को खरीदने में खर्च किये जाएंगे। साथ ही उन संस्थाओ को प्रति कन्या 3000 रूपए दिए जाएंगे जो सामूहिक विवाह कार्यक्रम को आयोजित करती है। इस तरह राज्य सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 51000 रूपए परिवार को प्रदान किये जाएंगे।

मध्यप्रदेश कन्या विवाह योजना 2022 अप्लाई

राज्य सरकार के द्वारा आरंभ की गई इस योजना के अंतर्गत इच्छुक लाभार्थी ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकेंगे। यदि आवेदनकर्ता ऑनलाइन आवेदन करना चाहता है तो वह योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। आवेदन करने के पश्चात ही सहायता राशि प्रदान की जाएगी। योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली सहायता राशि बेटी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी जिसके लिए बेटी का बैंक अकाउंट होना जरुरी है। साथ ही बैंक अकाउंट आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए। इस योजना का लाभ आदिवासी अचलो में प्रचलित विवाह पद्धति से एकल विवाह करने पर भी प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़े:- Dr Bhimrao Ambedkar Arthik Kalyan Yojana

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना न्यू अपडेट

राज्य सरकार के द्वारा राज्य के नागरिको के लिए फिर से एक बार शासकीय योजनाओ को आरंभ किया जा रहा है। साथ ही सभी योजनाओ को एक नया स्वरूप भी प्रदान किया जा रहा है। इन सभी बातो की जानकारी वर्तमान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा दी गई है। जिसमे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि को बढ़ा कर अब 55000 हजार रुपए कर दिया गया है। साथ ही मंत्री उषा ठाकुर, मीना सिंह और यशोधरा राजे सिंधिया को लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 के प्रारूप को अंतिम रूप देने का दायित्व सौंपा गया है। इन योजनाओ को 2 मई 2022 में आरंभ किया जाएगा।

साथ ही चिंतन बैठक में वर्तमान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा सभी योजनाओं का विजन डॉक्यूमेंट पेश किया गया है। जिसमें विभिन्न विभागों की 3 से 11 जनवरी में आयोजित समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के कार्यान्वयन से संबंधित जानकारी प्रदान की गई है। इस योजना को गरीब परिवार की बेटियों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के उद्देश्य से आरंभ किया गया है। साथ ही इस योजना के माध्यम से राज्य में बाल विवाह जैसे अपराधों में कमी आएगी।

यह भी पढ़े:- MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana

मध्यप्रदेश कन्या विवाह योजना से होने वाले लाभ

  • गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों की बेटियों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • उन सभी परिवारों की बेटियों को शादी के लिए सरकार के द्वारा 5,000 रूपए की एकमुश्त रकम दी जाएगी जो BPL कार्ड धारक है। यह धनराशि लड़की के नाम के चेक या डिमांड ड्राफ्ट के द्वारा प्रदान की जाएगी।
  • राज्य सरकार के द्वारा जारी की गई Madhya Pradesh Kanya Vivah Yojana 2020 के अंतर्गत के गरीब, निर्धन, निराश्रित, जरुरत मंद परिवारों की बेटियों /विधवा महिलाओ /तलाकशुदा महिलाओ की शादी के लिए सरकार के द्वारा 51000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली सहायता राशि बेटी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी जिसके लिए बेटी का बैंक अकाउंट होना जरुरी है। साथ ही बैंक अकाउंट आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए।

यह भी पढ़े:- Madhya Pradesh Berojgari Bhatta

एमपी कन्या विवाह योजना 2022 की पात्रता

यदि आप मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आवेदन करने की सोच रहे है तो आपको राज्य सरकार के द्वारा जारी की गई पात्रता के विषय में एक बार जरूर पढ़ लेना चाहिए। यदि आप योजना के पपत्र कहलाते है, तो आप आवेदन कर सकते है।

  • आवेदनकर्ता मध्यप्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • योजना के तहत विवाह के समय लड़की की आयु न्यूनतम 18 वर्ष व लड़के की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होना अनिवार्य है।
  • इस योजना के तहत विवाह के समय लड़की की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए, तथा वर की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए |
  • इस योजना का लाभ वह महिलाएं भी उठा सकती है, जिनका क़ानूनी रूप से तलाक हो चूका है।
  • आवेदिका का नाम समग्र पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना चाहिए।
  • आवेदिका का परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहा हो।

मध्यप्रदेश कन्या विवाह योजना के महत्वपूर्ण दस्तावेज़

यदि आप मध्यप्रदेश कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आवेदन करने का सोच रहे है तो आपके पास निन्मलिखित दस्तावेज होना अनिवार्य है।

  • आवेदिका के पास अपनी वोटर आईडी होना चाहिए।
  • आवेदिका के पास अपना आधार कार्ड होना चाहिए।
  • आवेदिका के पास अपना आय प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • आवेदिका के पास अपना आयु प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • आवेदिका के पास निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • आवेदिका के पास समग्र कोड होना चाहिए।
  • आवेदिका के पास अपना गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार का बीपीएल कार्ड होना चाहिए।
  • आवेदिका के पास अपना मोबाइल नंबर होना चाहिए।
  • आवेदिका के पास अपना पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिए।

कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदिका को एमपी विवाह पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाते ही आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • होम पेज पर आपको एप्लीकेशन फॉर्म का विकल्प दिखाई देगा आपको उस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के पश्चात आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा जिसमे आपको मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के पश्चात आपकी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

यह भी पढ़े:- Euparjan

कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आवेदिका को एमपी विवाह पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट से एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा। इस एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करना होगा। अब आपको मांगे गए सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अटैच करना होगा। अब आपको अपने नजदीकी ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत /जनपद पंचायत में या फिर शहरी क्षेत्र में नगर निगम /नगर पालिका नगर परिषद के कार्यालय में जाकर इस फॉर्म को जमा करना होगा।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में हितग्राहियो की सूची देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदिका को एमपी विवाह पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाते ही आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • होम पेज पर आपको हितग्राहियो की सूची का विकल्प दिखाई देगा आपको उस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा, जिसमे मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को आपको दर्ज करना होगा।
  • सभी जेकरि दर्ज करने के पश्चात हितग्राहियो की सूची देखे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर सत्यापित लाभार्थियों की सूची होगी।

यह भी पढ़े:- Rojgar Panjiyan MP

Toll Free No.

यदि किसी व्यक्ति को आवेदन करने में किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो वह ऐसी स्थिति में टोल फ्री नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते है।

  • सी.एम. हेल्पलाइन :181
  • निःशक्तों के लिए: 1800 233 4397
  • केन्‍द्र सरकार की दिव्‍यांगजन सूचना लाईन: 1800 233 5956

Helpline/Helpdesk Details

  • Sanket Bhondve (IAS)
  • Mission Director
  • Directorate of Social Justice
  • सामाजिक न्‍याय संचालनालय
  • 1250, Tulsi Nagar
  • 1250, तुलसीनगर भोपाल (मध्‍य्प्रदेश)
  • Bhopal (M.P.)
  • फोन 0755- 2556916 फेक्स 2552665

Leave a Comment