Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana 2022 | रोजगार सृजन योजना | Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana jharkhand | मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया | jharkhand Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana 2022
Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana 2022: केंद्र सरकार व राज्य सरकारों के द्वारा भारत में रहने वाले नागरिकों को रोजगार प्रदान करने हेतु कई तरह की योजनाओं को संचालित किया जाता है। इन्हीं योजनाओं में एक नाम और जुड़ गया है, जिसको झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा राज्य में रहने वाले नागरिको के लिए आरंभ किया गया है। इस योजना का नाम झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना है, इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार के द्वारा राज्य में रह रहे बेरोजगार नागरिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
यदि आप भी झारखंड राज्य के निवासी हैं, तो आपको हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ना चाहिए जिसमें हमने झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के बारे में छोटी से छोटी जानकारी को पूरी डिटेल के साथ इस लेख में दिया है। जिसमें हमने योजना से जुड़े लाभ, योजना का मुख्य उद्देश्य, योजना की पात्रता, योजना में शामिल होने हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज, वा आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताया है तो चलिए शुरू करते हैं।
Contents
jharkhand Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana 2022
झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना को आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य में रह रहे ग्रामीण व शहरी युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 2,500,000 लाख रुपए तक का ऋण प्रदान किया जाएगा। यह ऋण नागरिकों को कम ब्याज पर प्रदान किया जाएगा, साथ ही सरकार द्वारा 40% तक का अनुदान भी प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ राज्य में रह रहे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग, तथा सखी मंडल की दीदीया उठा सकती हैं।
यह भी पढ़े:- Jharkhand Mukhyamantri Protsahan Yojana 2022
मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना 2022 के अंतर्गत राज्य में रहने वाले नागरिकों के द्वारा 50,000 रुपए तक के ऋण लेने पर किसी भी तरह की कोई ग्यारंटी देने की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही राज्य में रहने वाले नागरिकों को परिवहन आदि के लिए वाहन खरीदने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना का लाभ वह नागरिक उठा सकते हैं, जिनके परिवार की वार्षिक आय 5,00,000 या उससे कम हो। योजना के माध्यम से बढ़ती बेरोजगारी दर में गिरावट आएगी वा प्रदेश में रहने वाले नागरिक आत्मनिर्भर बनेंगे।
Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana 2022
योजना का नाम | झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना |
किनके द्वारा लागू की गई | झारखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा |
योजना का मुख्य उद्देश्य | राज्य में रहने वाले बेरोजगार युवाओ को व्यवसाय हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना |
लाभार्थी | झारखण्ड राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग, तथा सखी मंडल की दीदीया |
ऋण की राशि | 25 लाख रुपए तक |
सब्सिडी | 40% या फिर 5 लाख रुपए |
साल | 2022 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | जल्द ही आरंभ की जाएगी |
झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का उद्देश्य
झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा आरंभ की गई झारखंड मुख्यमंत्री युवा रोजगार सृजन योजना का मुख्य उद्देश्य झारखंड के नागरिकों को अपना व्यवसाय आरंभ करने के अवसर प्रदान करना है। जिसके लिए लाभार्थियों को सरकार की ओर से लोन प्रदान किया जाएगा, योजना के आरंभ होने के पश्चात राज्य में बढ़ती बेरोजगारी दर में भी गिरावट आएगी व राज्य में रहने वाले नागरिक आत्म निर्भर बनेंगे, इस योजना में सरकार की ओर से 40% का सब्सिडी भी उपलब्ध करवाया जाएगा, जिससे कि लाभार्थियों को आर्थिक सहायता मिल सके। इस योजना के माध्यम से झारखंड राज्य के नागरिक अपना व्यवसाय आरंभ कर पाएंगे।
मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना पर मिलेगी 40% तक की सब्सिडी
झारखंड राज्य सरकार के द्वारा रोजगार सृजन योजना को राज्य में रह रहे बेरोजगार नागरिकों के लिए आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से बेरोजगार नागरिकों को सरकार के द्वारा ऋण दिया जाएगा। जिससे वह अपना व्यवसाय आरंभ कर सकेंगे। सरकार के द्वारा ऋण की अधिकतम सीमा 2,500,000 रुपए है, जिसके माध्यम से बेरोजगार नागरिक अपना व्यवसाय स्थापित कर सकेंगे।
साथ ही सरकार के द्वारा दिए गए ऋण पर लाभार्थी को 40% की सब्सिडी प्रदान की जाएगी सब्सिडी की राशि अधिकतम 5,00,000 रुपए तक है इसका मतलब यह है कि यदि ऋण की राशि का 40% हिस्सा 5,00,000 से ज्यादा आता है तो इस स्थिति में 5,00,000 तक की ही सब्सिडी लाभार्थी को प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़े:- झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट 2022
नहीं देनी होगी 50,000 रुपए तक के ऋण पर ग्यारंटी
मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत राज्य में रह रहे बेरोजगार नागरिकों को सरकार की ओर से अपना व्यवसाय आरंभ करने के लिए ऋण प्रदान किया जा रहा है। इस ऋण को आप 2,500,000 रुपए तक ले सकते हैं। इसके लिए आपको डॉक्यूमेंट और कुछ ग्यारंटी देनी होगी। लेकिन अगर आप 50,000 रूपए तक का ऋण लेते हैं, तो ऐसे में आपको किसी प्रकार की गारंटी देने की आवश्यकता नहीं होगी। यदि आप 50,000 रूपए से ज्यादा का ऋण लेते हैं, तो ऐसी स्थिति में आपको गारंटी देने की जरूरत होगी। इस योजना का लाभ झारखंड के अलग-अलग विभागों द्वारा प्रदान किया जाता है, यदि आप भी इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं। तो आपको विभाग में जाकर अपना आवेदन पत्र जमा करना होगा।
योजना के अंतर्गत इन कार्यलयो पर आवेदन कर सकते है
यदि आप मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना 2022 में आवेदन करना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए किसी भी कार्यालय में जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
- राज्य अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम
- जिला कल्याण पदाधिकारी
- झारखंड राज्य आदिवासी सहकारी विकास निगम
- झारखंड राज्य अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम
- झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम
Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana 2022 का कार्यरूप
योजना के अंतर्गत आवेदनकर्ता को आवेदन पत्र के साथ मांगे गए सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को विभाग में जमा करना होगा। दस्तावेजों को जमा करने के पश्चात विभाग द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा, दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया के लिए आवेदनकर्ता को विभाग में भी बुलाया जाएगा। सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात लाभार्थी के बैंक में ऋण की राशि जमा की जाएगी। इस राशि को लाभार्थी के खाते में बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम के द्वारा पहुंचाई जाएगी। इस प्रक्रिया को पूर्ण होने के लिए 15 दिन से 1 महीने तक का समय लग सकता है, आवेदनकर्ता को आवेदन पत्र भरते समय बिल्कुल सही जानकारी भरना होगी, यदि आवेदनकर्ता के द्वारा गलत जानकारी दर्ज की गई है, तो ऐसी स्थिति में आवेदनकर्ता का आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है।
यह भी पढ़े:- क्या है सहाय योजना?
झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत आवेदनकर्ता
- अनुसूचित जाति
- अनुसूचित जनजाति
- पिछड़ा वर्ग
- सखी मंडल की दीदियां
- अल्पसंख्यक वर्ग
- दिव्यांगजन
झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना 2022 के लाभ वा विशेषताएं
- इस योजना को झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा राज्य में रहने वाले नागरिको के लिए आरंभ किया गया है, इस योजना का नाम झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना है।
- इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार के द्वारा राज्य में रह रहे बेरोजगार नागरिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
- योजना के अंतर्गत दिया जाने वाला ऋण नागरिकों को कम ब्याज पर प्रदान किया जाएगा।
- दिए गए ऋण पर सरकार की और से 40% तक की सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी।
- सब्सिडी की अधिकतम रकम 5 लाख रूपए तक होगी।
- इस योजना का लाभ राज्य में रह रहे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग, तथा सखी मंडल की दीदीया उठा सकती हैं।
- राज्य में रहने वाले नागरिकों को परिवहन आदि के लिए वाहन खरीदने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
- इस योजना का लाभ वह नागरिक उठा सकते हैं, जिनके परिवार की वार्षिक आय 5,00,000 या उससे कम हो।
- योजना के माध्यम से बढ़ती बेरोजगारी दर में गिरावट आएगी वा प्रदेश में रहने वाले नागरिक आत्मनिर्भर बनेंगे।
- यदि आप 50,000 रूपए तक का ऋण लेते हैं, तो ऐसे में आपको किसी प्रकार की गारंटी देने की आवश्यकता नहीं होगी।
- यदि आप 50,000 रूपए से ज्यादा का ऋण लेते हैं, तो ऐसी स्थिति में आपको गारंटी देने की जरूरत होगी।
- इस राशि को लाभार्थी के खाते में बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम के द्वारा पहुंचाई जाएगी। इस प्रक्रिया को पूर्ण होने के लिए 15 दिन से 1 महीने तक का समय लग सकता है,
- यदि आवेदनकर्ता के द्वारा गलत जानकारी दर्ज की गई है, तो ऐसी स्थिति में आवेदनकर्ता का आवेदन अस्वीकार किया जा सकता हैआवेदन करता झारखंड राज्य का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है आवेदन कर्ता के परिवार की वार्षिक आय ₹500000 क्या उससे कम होना चाहिए आवेदन कर्ता की उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए इस योजना का लाभ झारखंड में रहने वाले अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन तथा सखी मंडल की दे दिया कर सकती हैं
झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना 2022 की पात्रता
- आवेदनकर्ता झारखंड राज्य का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है
- आवेदनकर्ता के परिवार की वार्षिक आय 5,00,000 रुपए या उससे कम होना चाहिए
- आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए
- आवेदनकर्ता झारखंड में रहने वाले अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन तथा सखी मंडल की दीदियो में से एक होना चाहिए।
झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना में आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आवेदनकर्ता का आधार कार्ड
- आवेदनकर्ता का राशन कार्ड
- आवेदनकर्ता का निवास प्रमाण पत्र
- आवेदनकर्ता का जाति प्रमाण पत्र
- आवेदनकर्ता का आय प्रमाण पत्र
- आवेदनकर्ता का आयु प्रमाण पत्र
- आवेदनकर्ता का बैंक अकाउंट डिटेल
- आवेदनकर्ता का मोबाइल नंबर
- आवेदनकर्ता का पासपोर्ट साइज फोटो
झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया
यदि आप झारखण्ड राज्य के नागरिक है, और झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना 2022 में आप आवेदन करना चाहते है, तो निचे दी गई प्रक्रिया के माध्यम से आप आसानी से आवेदन कर पाएंगे।
- सबसे पहले आपको नीचे दिए गए विभागों में से किसी एक पर जाना होगा।
- राज्य अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम
- जिला कल्याण पदाधिकारी
- झारखंड राज्य आदिवासी सहकारी विकास निगम
- झारखंड राज्य अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम
- झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम
- विभाग जाकर आपको झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
- आवेदन पत्र प्राप्त करने के पश्चात आवेदन पत्र में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आपका नाम आपका मोबाइल नंबर आपकी ईमेल आईडी को सही दर्ज करना होगा।
- इसके उपरांत आपको आवेदन पत्र के साथ सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
- अब आपको अपना आवेदन पत्र विभाग में जमा करना होगा।
- इस तरह आप झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना 2022 के में आवेदन कर सकते हैं।