National Transgender Portal: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, transgender.dosje.gov.in लॉगिन

National Transgender Portal | transgender.dosje.gov.in लॉगिन | नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

जैसा की हम सभी जानते ही हैं की आये दिन डिजिटल इंडिया बढ़ते ही जा रहा हैं। आज हम घर बैठे बहुत सारे कामो को आसानी से कर पा रहे हैं। सरकार भी डिजिटल इंडिया पर जोर दे रही हैं और इसी का नतीजा हैं की आज हम अपने घर से ही सरकार के विभिन्न विभागों का लाभ उठा पा रहे हैं। भारत सरकार ने हाल ही में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए National transgender Portal की शुरुआत की हैं।

जिससे नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सरकारी सुविधाओं का लाभ लिया जाए। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको transgender.dosje.gov.in पोर्टल से जुडी कई सारी जरुरी इनफार्मेशन आपके साथ साझा करेंगे। तो बने रहिये हमारे साथ अंत तक और इस पोर्टल का लाभ उठाइये।

Contents

नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल

National Transgender Portal, Ministry Of Social Justice And Empowerment के अंतर्गत आता हैं। जिसे केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिकता मंत्री श्री थावरचंद गहलोत ने लॉन्च किया था। यह पोर्टल ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो रहा हैं।

इस पोर्टल के माध्यम से ट्रांसजेंडर समुदाय के अंतर्गत आने वाले देश के सभी नागरिक transgender.dosje.gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर के अपना आयडी कार्ड एवं प्रमाण पत्र आसानी से बनवा सकते हैं।

इसके साथ ही पोर्टल से यह कार्ड लाभार्थी डाउनलोड भी कर सकते हैं। यदि आपने आवेदन किया हैं लेकिन उसके बाद भी आपका प्रमाण पत्र एवं आयडी कार्ड नहीं बन पा रहा हैं तो आप आसानी से इस पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

शिकायत दर्ज करने के बाद आपकी शिकायत का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। अब आपको आईडी कार्ड तथा प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कही जाने की जरुरत नहीं हैं। इससे टाइम और पैसो की भी बचत होगी।

यह भी पढ़े: Vidhwa Pension Yojana

National Transgender Portal के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं पात्रता

इस पोर्टल का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों एवं पात्रता की आवश्यकता होती हैं-

  • आवेदक भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवासी प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र

National Transgender Portal पर रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

अगर आप transgender.dosje.gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो निचे दिए गए तरीके को फॉलो कर सकते हैं।

  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाते ही आपके सामने होम पेज खुलेगा जिस पर आपको Register Here का ऑप्शन दिखाई देगा।
National Transgender Portal
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा जिसमे पूछी गयी सारी जानकारिया आपको भरना हैं और रजिस्टर बटन पर आपको क्लिक करना हैं।

इस तरह आप आसानी से नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: NVSP Registration For Voter ID

पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया किया हैं?

इस पोर्टल पर आप आसानी से लॉगिन कर सकते हैं तो आइये जानते हैं कैसे-

  • सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना हैं।
National Transgender Portal
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाते ही आपके सामने होमपेज खुलेगा जिसमे आपको लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • एप्लिकेंट लॉगिन ऑप्शन के निचे आपको यूजरनेम/ईमेल आयडी एवं पासवर्ड डालना होगा। और साथ ही कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • सारी इनफार्मेशन भरने के बाद आपको लॉगिन बटन पर क्लिक करना हैं।

नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल से आईडी कार्ड डाउनलोड कैसे करे?

अगर आप आयडी कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो निचे दिए गए तरीके को फॉलो कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आपको नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होमपेज ओपन होगा और इस होम पेज पर लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • आपको आयडी एवं पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना हैं।
  • लॉगिन करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको एप्लीकेशन नंबर डालना होगा।
  • एप्लीकेशन डालने के बाद आपके सामने आयडी कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • आप प्रिंट बटन पर क्लिक करके इस कार्ड को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment