NVSP | Voter ID status | NVSP Track | NVSP Registration | NVSP Portal पर रजिस्ट्रेशन कैसे करे? | NVSP 2020 | NVSP 2021| NVSP Login | Digital Voter ID Card | Voter ID Card Download | How to Download Voter ID Online? | Download e-Epic Status
जैसा की हम सभी जानते ही है की भारत एक लोकतांत्रिक देश हैं और भारत के हर वस्यक का कर्त्तव्य हैं की वह वोट करे। और वोट करने के लिए वोटर आयडी का होना बहुत ही जरुरी हैं। साथ ही Voter ID एक महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हैं। जिसकी साहयता से भारत के नागरिको की पहचान हैं और साथ ही इस दस्तावेज की वजह से कई सारी सरकारी योजनाओ का भी लाभ मिलता हैं। अगर आपने अभी तक वोटर आयडी कार्ड नहीं बनवाया हैं तो जल्द से जल्द Voter ID Card के लिए अप्लाई करे।
आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बतायेगे की आप किस तरह NVSP In पर Registration कर सकते हैं, Voter ID Status कैसे ट्रैक कर सकते हैं और साथ ही NVSP Portal से जुडी कई सारी अन्य जानकारिया भी हम आपके साथ शेयर करेंगे। तो बने रहिये हमारे साथ अंत तक और बड़े ही आसानी से NVSP Portal की सेवा का लाभ उठाइये। सबसे पहले हम इस पोर्टल के बारे में जान लेते हैं।
यह भी जाने: Aadhar PVC Card कैसे बनवाये?
Contents
NVSP Portal, NVSP IN
सबसे पहले हम NVSP Full Form जान लेते हैं। तो NVSP का Full Form National Voter Service Portal हैं। और वही हम NVSP Full Form In Hindi की बात करे तो राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल। NVSP Portal की शुरुआत निर्वाचकों को एक ही पोर्टल से कई सारी सेवाएं पहुंचने के लिए किया गया था।
नवसप पोर्टल के माध्यम से आसानी से वोटर आयडी कार्ड के लिए अप्लाई किया जा सकता हैं, मतदाता कार्ड में संशोधन हेतु ऑनलाइन आवेदन करना, निर्वाचक सूची देखना और भी कई सारी सेवाएं NVSP IN से ली जा सकती हैं।
राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल एवं NVSP 2021 का मुख्या उददेश्य इस पोर्टल के उपयोगकर्ताओं को गुणवत्ता सेवाएं प्रदान करना हैं और सरकार एवं जनता के बिच में पारदर्शिता लाना हैं।
यह भी जाने: घर बैठे Indane Gas Booking कैसे करे?
NVSP IN की विशेषताएं
इस पोर्टल की कई सारी विशेषताए हैं तो चलिए हम कुछ महत्वपूर्ण विशेस्ताओ के बारे में जान लेते हैं।
- नए वोटर आयडी कार्ड के लिए आवेदन करना।
- पोर्टल की सेवाएं प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्रेशन करना।
- Voter ID Status चेक करना।
- Voter List की पर्ची प्रिंट करना।
- निर्वाचक नामावली में अपना नाम देखना।
- वोटर आयडी कार्ड में शंशोधन करना इतियादी।
इसके अलावा और भी कई सारी विशेषताएं एवं सेवाएं आपको इस पोर्टल पर देखने को मिलेगी।
Overview Of NVSP Portal
पोर्टल का नाम | NVSP Portal |
शुरू किया गया | Election Commission के द्वारा |
लाभार्थी | भारत के नागरिक |
उददेश्य | Providing Voter ID Card |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.nvsp.in/ |
Digital Voter ID Card नई अपडेट
25/01/2021:- भारतीय निर्वाचन आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टर्स फोटो आईडेंटिटी कार्ड (e-EPIC) ऐप की शुरुआत कर दी हैं। अब आप बड़े ही आसानी से आधार कार्ड की तरह ही वोटर आईडी कार्ड भी ऑनलाइन जेनरेट कर सकते हैं। फ़िलहाल इस सेवा को 2 फेज में शुरू किया गया हैं। पहले फेज में 25 जनवरी से 31 जनवरी तक यह सेवा 19 हजार नए वोटर्स को दी जाएगी।
वही दूसरे फेज में जो की 1 फरवरी से शुरू होगा उसमे सभी वोटर्स इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। अब आपको हमेशा वोटर आयडी की हार्ड कॉपी साथ में ले कर चलने के की जरुरत नहीं अब आप बड़े ही आसानी से आधार कार्ड की तरह वोटर आईडी कार्ड को फ़ोन में लेकर चल सकते हैं।
NVSP Registration कैसे करे?
अगर आप NVSP In की सेवाओं का लाभ लेना चाहते है तो आपको सबसे पहले NVSP Registration करना होगा। तो चलिए जान लेते हैं की आप किस तरह से इस पोर्टल पर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- सर्वप्रथम आपको NVSP In की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- जैसे ही आप ऑफिसियल वेबसाइट के होमपेज पर जायेगे तो आपके सामने होमपेज पर “Login/ Register” का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको “Login/ Register” पर क्लिक करना हैं।

- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेंगे आपको उस पेज पर लॉगिन के निचे “don’t have an account, register as a new user” का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना हैं।

- जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने फॉर्म खुल जाएगा आपको NVSP Registration फॉर्म को सही-सही भरना हैं।

- फॉर्म भरने के बाद रजिस्टर ऑप्शन पर क्लिक करदे।
इस तरह आप बड़े ही आराम से NVSP Registration कर सकते हैं।
यह भी जाने: CEO Haryana Voter List
Voter ID Card के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
नया वोटर आयडी कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करने से पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा अगर आपने रजिस्ट्रेशन नहीं किया तो ऊपर बताये गए तरीके को फॉलो कर सकते हैं। अगर आपने NVSP Registration कर लिए हैं तो वोटर आयडी कार्ड बनवाने के लिए निचे दिए गए तरीके को फॉलो करे-
- सर्वप्रथम आपको NVSP In की ऑफिसियल वेबसाइट पर जान होगा और जाने के बाद login/registration वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- अब आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा। आपको इस पेज पर UserName, Password भरना हैं और कैप्चा भर कर लॉगिन बटन पर क्लिक करना हैं।
- जैसे ही आप लॉगिन बटन पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमे आपको Fresh Inclusion/Enrollment का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। आपको इस पेज पर “I Resident In India” वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना हैं और साथ ही आप जिस स्टेट से आते हैं उस स्टेट को सेल्क्ट करना हैं। अब आपको “Next” बटन पर क्लिक कर देना हैं।
- नेक्स्ट बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने फॉर्म खुल कर सामने आएगा जिसे आपको एक-एक कर भरना हैं और नेक्स्ट बटन पर क्लिक करते जाना हैं।
- आपको ये सारे फॉर्म एक-एक कर भरना होंगे और आपको इसमें सही-सही जानकारिया देना हैं।
NVSP Voter ID Status कैसे देखे?
अगर आप NVSP पर Voter ID Status 2020-21 देखना चाहते हैं तो निचे दिए गए तरीके को फॉलो करे-
- सबसे पहले आपको इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट (www nvsp in) पर जान होगा।
- अब आपको login पर क्लिक करके NVSP Portal पर लॉगिन करना होगा।
- होमपेज पर आपको “Track Application Status“ पर क्लिक करना हैं।

- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको रिफरेन्स आयडी भरना होगी। और उसके बाद “Track Status” पर क्लिक कर देना हैं।

- इसके बाद आपका Voter ID Status आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा।
Digital Voter ID Card कैसे डाउनलोड करे?
अगर आप Digital Voter ID Card Download करना चाहते हैं तो आपको निचे दिए गए तरीके को फॉलो करना होगा:-
- सर्वप्रथम आपको NVSP की official website पर जाना होगा।
- जैसे ही आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जायेगे तो आपके सामने ऑफिसियल वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा।
- होमपेज पर आपको लॉगिन एवं रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको लॉगिन का फॉर्म दिखाई देगा।
- अगर आपने पहले से ही रजिस्ट्रेशन किया हुआ हो तो UserName और पासवर्ड डाल कर लॉगिन कर ले।
- और अगर रेगिस्ट्रटों अपने पहले से है किया गया हैं तो आप इस फॉर्म के निचे रजिस्ट्रेशन वाली लिंक पर क्लिक करके आसानी से NVSP पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।
- लॉगिन करने के बाद आपको download E-EPIC वाले ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- अब आपको EPIC number or form reference number डालना होगा।
- अब आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTP आया होगा।
- इस OTP को आपको OTP box में डालना होगा।
- अब आपको Download E-EPIC पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह आप बड़े ही आसानी से Digital Voter ID Card Download कर सकते हैं।
NOTE: यदि आपका मोबाइल नंबर पंजीकृत नहीं है तो आपको केवाईसी पूरा करने के लिए ई-केवाईसी पर क्लिक करना होगा।
SMS के माध्यम से Voter ID Card Status कैसे चेक करे?
आप बड़े ही आसानी से SMS के माध्यम से Voter ID Card Status चेक कर सकते हैं इसके लिए आपको आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर पर एक SMS करना होगा। हर राज्य के लिए अलग-अलग नंबर दिए गए हैं जो कुछ इस प्रकार से है:-
राज्य | SMS Format | संख्या |
बिहार | EEL<space>voter ID number | 56677 |
कर्नाटक | KAEPIC<>voter ID number | 9243355223 |
आंध्र प्रदेश | VOTE<>voter ID number | 9246280027 |
केरल | EEL<space>voter ID number | 54242/537252 |
ओडिशा | CEOODI<space>voter ID number | 9238300131 |
Uttar Pradesh | UPEPIC<space>voter ID number | 9212357123 |
आंध्र प्रदेश | VOTE<space>voter ID number | 9246280027 |
चंडीगढ़ | BTH<space>voter ID number | 9216164606 |
पश्चिम बंगाल | WBEC<space> ID number | 51969 |
तमिलनाडु | EPIC<space>voter ID number | 9211728082 |