One Nation One Ration Card Apply Online | One Nation One Ration Card Website | One Nation One Ration Card In Hindi | One Nation, One Ration Card How Many States | एक देश एक राशन कार्ड योजना स्टेट सूचि
एक देश एक राशन कार्ड योजना (One Nation One Ration Card Scheme) एक बहुत ही लाभकारी योजना हैं। जिसके अंतर्गत किसी भी राज्य या क्षेत्र के नागरिक एक ही राशन कार्ड के माध्यम से देश के किसी भी राज्य में पीडीएस (Public Distribution System) की दुकानों से सरकार द्वारा दिया जा रहा राशन प्राप्त कर सकते हैं।
यह योजना बहुत ही लाभकारी हैं। क्योकि कई परिवार रोजगार की तलाश में एक राज्य से दूसरे राज्य में चले जाते हैं जिसके कारण वह दूसरे राज्य में अपने राज्य के राशन कार्ड के माध्यम से राशन प्राप्त नहीं कर पाते हैं। ऐसी समस्या को हल करने के लिए सरकार ने One Nation One Ration Card Yojana का शुभारम्भ किया हैं।
आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको एक देश एक राशन कार्ड योजना से जुडी सारी जानकारिया उपलब्ध करवाएंगे ताकि आप इस योजना के बारे में जान पाए और इसका लाभ ले पाए। तो बने रहिये हमारे साथ अंत तक।
यह भी पढ़े: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 2021
Contents
One Nation One Ration Card

एक देश एक राशन कार्ड योजना देश के कई राज्यों में सफलतापूर्वक लागू हो चूका हैं। इन राज्यों में आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, केरला, तेलंगाना, त्रिपुरा, तथा उत्तर प्रदेश इतियादी शामिल हैं। इस योजना के माध्यम से भारत का नागरिक आसानी से One Nation One Ration Card योजना के माध्यम से किसी भी राज्य के पीडीएस राशन दूकान से अपने हिस्से का राशन ले सके। मार्च 2021 तक सरकार ने इस योजना को देशभर में लागू करने का निर्णय लिया। इस योजना का लाभ कोरोना महामारी के समय हमने बहुत अच्छे से देखा हैं।
एक देश एक राशन कार्ड योजना का उद्देश्य
इस योजना के उद्देश्य कुछ इस प्रकार हैं:-
- अगर किसी एक राज्य का नागरिक किसी दूसरे राज्य में जाता हैं तो वह आसानी से इस योजना के माध्यम से अपने हक़ का राशन प्राप्त कर सकता हैं।
- इस योजना के माध्यम से फर्जी राशन कार्ड पर रोक लगेगी और भ्रष्टाचार पर भी रोक लगेगी।
- One Nation One Ration Card योजना को सरकार देशभर में लागू किया जाएगा।
यह भी पढ़े: इंडेन गैस बुकिंग कैसे करे?
एक देश एक राशन कार्ड के अंतर्गत एपीएल एवं बीपीएल केटेगरी का क्या मतलब हैं?
राशन कार्ड को दो तरह की केटेगरी में बांटा गया हैं। पहला एपीएल केटेगरी एवं दूसरा बीपीएल केटेगरी। यह केटेगरी देश के नागरिको की आय के हिसाब से बनाई गयी हैं। एक देश एक राशन कार्ड की चयन प्रक्रिया भी इसी के आधार पर होती हैं। तो चलिए विस्तार से जानते हैं एपीएल एवं बीपीएल केटेगरी के बारे में ताकि आप भी जान पाए की इन दोनों केटेगरी में अंतर किया हैं।
- एपीएल केटेगरी:- एपीएल यानी Above Poverty Line। इस केटेगरी के अंतर्गत उन परिवारों को शामिल किया गया हैं तो गरीबी रेखा से ऊपर आते हैं। जो आर्थिक रूप से सक्षम होते हैं उनको एपीएल केटेगरी वाला राशन कार्ड दिया जाता हैं।
- बीपीएल केटेगरी:- बीपीएल यानी Below Poverty Line। इस केटेगरी के अंतर्गत गरीबी रेखा से निचे आने वाले परिवारों को शामिल किया जाता हैं। बीपीएल केटेगरी में आने वाले परिवारों को अच्छा जीवन व्यापन करने की लिए सरकार द्वारा कई सारे लाभ प्रदान किये जाते हैं।
यह भी पढ़े: विधवा पेंशन योजना 2021 ऑनलाइन आवेदन
One Nation One Ration Card’s Format
भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पोटेबिलिटी प्राप्त करने के लिए राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को एक देश एक राशन कार्ड योजना के अंतर्गत राशन कार्ड जारी करने के लिए एक फॉर्मेट दिया गया हैं जिसके मुख्या बिंदु कुछ इस प्रकार हैं।
- इस योजना के अंतर्गत जारी किये गए राशन कार्डो में न्यूनतम विवरण शामिल किया जाएगा। लेकिन राज्य सरकार आवश्यकता पड़ने पर अधिक विवरण भी जुड़ सकते हैं।
- अगर राशन कार्ड कौनसी भाषा में होगा हम इसकी बाद करे तो हिंदी एवं इंग्लिश भाषा का इस्तेमाल किया जा सकता हैं या फिर स्थानीय भाषा में भी राशन कार्ड जारी किया जा सकता हैं।
- इस राशन कार्ड के ऑनलाइन फॉर्म में १० अंको का राशन कार्ड नंबर शामिल किया जाएगा। जिसके अंतर्गत १० अंको के राशन कार्ड नंबर में पहले २ अंक राज्य के कोड होंगे और इसके बाद के २ अंक राशन कार्ड नंबर होंगे। इसके अलावा राशन कार्ड के अंदर घर के सदस्यों के लिए यूनिक आईडी बनाने के लिए राशन कार्ड नंबर के साथ-साथ २ अंकों का एक सेट शामिल किया जाएगा।
एक देश एक राशन कार्ड के अंतर्गत आवेदन कैसे करे?
भारत के किसी भी नागरिक को इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन आवेदन देने के आवश्यकता नहीं हैं। राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार उपलब्ध डाटा के अनुसार सत्यापित करेगी। इसके बाद इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट पब्लिक डिस्टीब्यूशन सिस्टम के अंतर्गत इन सभी डाटा एवं आकड़ो को उपलब्ध कराएगी। इसके बाद इस योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्ति देश के किसी भी पीडीएस की राशन दुकान से बहुत की कम दामों में राशन खरीद सकता हैं।
यह भी पढ़े: इंदिरा गाँधी आवास योजना सूची
One Nation, One Ration Card State List
एकीकृत वितरण सार्वजनिक वितरण प्रणाली (IMPDS) पोर्टल के माध्यम से आप आसानी से One Nation, One Ration Card State List देख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं की आप किस प्रकार एक देश एक राशन योजना में राज्यों की सूची इस पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं।
- सर्वप्रथम आपको Integrated Management Of Public Distribution System (IMPDS) की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।

- जैसे ही आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जायेगे तो आपके सामने होमपेज खुल जाएगा।
- होमपेज पर ही आप राज्यों की सूची देख सकते हैं।
एक देश एक राशन कार्ड जारी करने वाले राज्यों की सूची
इस योजना को लागु करने वाले राज्य निम्नलिखित हैं:-
- अरुणाचल प्रदेश
- आंध्र प्रदेश
- बिहार
- चंडीगढ़
- दमन एंड दिउ
- गुजरात
- गोवा
- हरियाणा
- हिमाचल प्रदेश
- जम्मू एंड कश्मीर
- झारखंड
- कर्नाटका
- केरला
- लक्षदीप
- लेह लद्दाख
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- मणिपुर
- मिजोरम
- नागालैंड
- उड़ीसा
- पुडुचेरी
- पंजाब
- राजस्थान
- सिक्किम
- तमिल नाडु
- तेलंगाना
- त्रिपुरा
- उत्तराखंड
- उत्तर प्रदेश
यह भी पढ़े: ग्राहक सेवा केंद्र कैसे खोले?