ONGC Scholarship 2022: ओएनजीसी फाउंडेशन के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर छात्र जो जनरल, ओबीसी, अनुसूचित जाती एवं अनुसूचित जनजाति श्रेणी में आते है, उन मेघावी छात्रों के लिए स्कालरशिप का आयोजन करती है। छात्रवृत्ति पाने के लिए छात्रों को आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना होता है। जो की ऑनलाइन वा ऑफलाइन दोनों तरह से किया जा सकता है।
ऑयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन लमिटेड (ONGC) की छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए छात्र ऑफिसियल वेबसाइट ongcscholar.org पर जाकर आवेदन कर सकते है। आपको हम इस आर्टिकल के माध्यम से ONGC Scholarship 2022 से जुडी पूरी जानकारी देने वाले है, तो चलिए शुरू करते है।
Contents
जानिए क्या है ONGC छात्रवृत्ति 2022

ऑयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन लमिटेड (ONGC) की छात्रवृत्ति का लाभ देने के लिए 2,000 हजार छात्रों का चयन किया जाता है। जिसमे 500 छात्र ओबीसी 500 छात्र जनरल वा 1,000 हजार छात्र अनुसूचित जाती एवं अनुसूचित जनजाति श्रेणी के होंगे। जिसमे 50% छात्रवृत्ति लड़कियों के लिए भी है। चुने गए छात्रों को प्रतिवर्ष 4,000 हजार रूपए की धनराशि प्रदान की जएगी। बता दे के ONGC छात्रवृत्ति 2022 के लिए एमबीए, इंजीनियरिंग, जियोफिजिक्स मेडिकल, और जियोलॉजी जैसे पाठ्यक्रमों को पढ़ने वाले छात्र पात्र है।
ONGC Scholarship 2022:
सम्बंधित आर्टिकल | ONGC छात्रवृत्ति आवेदन ऑनलाइन |
पोर्टल | ओएनजीसी फाउंडेशन |
छात्रवृत्ति का नाम | ऑयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन लमिटेड छात्रवृत्ति |
लाभार्थी | जनरल, ओबीसी, अनुसूचित जाती एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र |
आवेदन | ऑनलाइन |
मुख्य उद्देश्य | छात्रों की आर्थिक रूप से मदद करना |
आधिकारिक वेबसाइट | ongcscholar.org |
जानिए ONGC छात्रवृत्ति का मुख्य उद्देश्य
देश में ऐसे कई छात्र/छात्राएं है जो अपनी स्कूल, कॉलेजों की फीस देने में असमर्थ होते है। इन्ही समस्याओ को ध्यान में रखते हुए ऑयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन लमिटेड के द्वारा छात्र/छात्राओं को ONGC छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया है। छात्रवृत्ति देने का मुख्य उद्देश्य छात्र/छात्राओं की आर्थिक मदद करना है, जिससे छात्र/छात्राएं उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त कर सके।
स्कॉलरशिप के लिए छात्र एमबीबीएस, ग्रेजुएट इंजीनियरिंग, पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष का छात्र होना चाहिए या फिर उम्मीदवार भू-विज्ञान / भू-भौतिकी या MBA में मास्टर डिग्री के फर्स्ट ईयर में होना चाहिए। एमसीआई /AICTE / यूजीसी / स्टेट गवर्नमेंट/ एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी / सेंट्रल गवर्नमेंट द्वारा रेगुलर कोर्स करने वाले छात्रों को लिए ही ONGC छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी।
ONGC Scholarship 2022:
पाठ्यक्रम | समय अवधि | परीक्षा योग्यता अंक | प्रतिशत | छात्रवृत्ति राशि | छात्रवृत्ति की संख्या |
इंजीनियरिंग | 4 साल | दसवीं/बारहवीं | 60% | 4,000 रूपए | 600 |
एमबीबीएस | 4 साल | दसवीं/बारहवीं | 60% | 4,000 रूपए | 100 |
एमबीए | 2 साल | स्नातक स्तर की पढ़ाई | 60% वार्षिक औसत अंकों के साथ | 4,000 रूपए | 100 |
भू-भौतिकी /भू- विज्ञान | 2 साल | स्नातक स्तर की पढ़ाई | 60% वार्षिक अंकों के साथ | 4,000 रूपए | 200 |
ONGC छात्रवृत्ति 2022 पात्रता
- शैक्षिक योग्यता
- उम्मीदवार एमबीबीएस, ग्रेजुएट इंजीनियरिंग, पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष का छात्र होना चाहिए।
- इसके अलावा छात्र भू-विज्ञान / भू-भौतिकी या MBA में मास्टर डिग्री के फर्स्ट ईयर में होना चाहिए।
- यह छात्रवृति केवल रेगुलर कोर्स करने वाले छात्रों को ही प्रदान की जायेगी।
- छात्र दसवीं/बारहवीं में 60 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
- उम्मीदवार द्वारा पीजी पाठ्यक्रमों भूविज्ञान / भूभौतिकी / एमबीए में 60% अंक प्राप्त किये हों।
- आयु सीमा
- आवेदक की आयु 1 जनवरी 2021 को 30 वर्ष से अधिक आयु नहीं होनी चाहिए।
- राष्ट्रीयता
- उम्मीदवार भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
- वार्षिक आय
- छात्र के परिवार के सभी श्रोतो वाली वार्षिक आय 2 लाख से कम होनी चाहिए।
ONGC स्कालरशिप के तहत शीतो का वितरण
क्षेत्र | राज्य | छात्रवृत्ति |
---|---|---|
लड़कियाँ | 500 | |
Zone -1 उत्तर क्षेत्र | पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश उत्तराखंड | 100 |
Zone-2 पश्चिम क्षेत्र | महाराष्ट्र , गुजरात , राजस्थान , एमपी ,गोवा, दादर नागर हवेली , दमन & दिउ | 100 |
Zone -3 उत्तर पूर्व क्षेत्र | अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मिजोरम, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, असम, | 100 |
Zone -4 पूर्वी क्षेत्र | पश्चिम बंगाल,बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, | 100 |
Zone -5 दक्षिण क्षेत्र | अंडमान निकोबार द्वीप समूह पांडिचेरी, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, और लक्षद्वीप | 100 |
कुल | 1000 |
ONGC छात्रवृत्ति के लिए जरुरी दस्तावेज
- आवेदनकर्ता का आधार कार्ड।
- आवेदनकर्ता का आय प्रमाण पत्र।
- आवेदनकर्ता का जाती प्रमाण पत्र।
- आवेदनकर्ता का मूल निवासी प्रमाण पत्र।
- आवेदनकर्ता का वोटर आईडी कार्ड।
- आवेदनकर्ता का पैन कार्ड।
- आवेदनकर्ता का आयु प्रमाण पत्र।
- आवेदनकर्ता का शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र।
- आवेदनकर्ता का बैंक अकाउंट विवरण।
यह भी जाने: MP Scholarship
इस तरह करे ONGC छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन
- आवेदनकर्ता को सबसे पहले ओएनजीसी फाउंडेशन की ऑफिसियल वेबसाइट ongcscholar.org पर जाना होगा।
- होम पेज पर आपको Apply Scholarship का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करे।
- क्लिक करने के बाद फॉर्म का लिंक आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन आएगा वहां क्लिक करें।
- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा, फॉर्म में पूँछी गई जानकारी को दर्ज कर दे। फॉर्म में पूछी गयी जानकारी दर्ज करें।
- पूछे गए दस्तावजों को अपलोड कर के फॉर्म को सबमिट कर दें।
इस तरह करे ONGC छात्रवृत्ति के लिए ऑफलाइन आवेदन
- ओएनजीसी स्कॉलरशिप ऑफलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले आवेदनकर्ता को ऑफिसियल वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट का लिंक आर्टिकल में ऊपर दिया गया है।
- उसके बाद फॉर्म में पूछी गयी जानकारी भरें।
- सम्बन्धित पूछे गए दस्तावेजों की फोटोकॉपी पंजीकरण फॉर्म के साथ अटैच करें।
- अपनी फोटो चिपकाए।
- एक बार पुरे फॉर्म की जांच करने के बाद तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड, ग्रीन हिल्स तेल भवन, में जमा कर दें।
ONGC छात्रवृत्ति में पूंछे जाने वाले सवाल
ONGC स्कालरशिप का आयोजन किसके लिए करती है?
आर्थिक रूप से कमजोर छात्र जो जनरल, ओबीसी, अनुसूचित जाती एवं अनुसूचित जनजाति श्रेणी में आते है, उन मेघावी छात्रों के लिए स्कालरशिप का आयोजन करती है।
ONGC के द्वारा छात्रवृत्ति के लिए कितने छात्रों को चुना जाता है?
छात्रवृत्ति का लाभ देने के लिए 2,000 हजार छात्रों का चयन किया जाता है।
ओएनजीसी स्कॉलरशिप लेने ले लिए कौन कौन से दस्तावेजों की जरुरत होती है?
आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाती प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट विवरण।
ONGC स्कालरशिप की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
ONGC स्कालरशिप की आधिकारिक वेबसाइट ongcscholar.org है।
अगर आप ऐसी ही और योजनाओ के बारे में जानना चाहते हैं तो पूरिजनकारी को बुकमार्क करना न भूले।