PM Kisan Samman Nidhi की 10वीं किस्त जल्द आने वाली हैं, चेक करें आपके खाते में कितने रुपये आने वाले हैं?

PM Kisan Samman Nidhi yojana के अंतर्गत केंद्र सरकार जल्द ही करोड़ों किसानों के खाते में 10वीं किश्त का पैसा ट्रांसफर करने वाली हैं। अभी तक भारत सरकार ने 9 किस्तों का पैसा किसानो के खातों में सीधा ट्रांसफर किया हैं। किसान सम्मान निधि योजना किसानो के लिए बहुत ही मददगार साबित हुई हैं और अभी तक सरकार ने 11.37 करोड़ किसानों को इस योजना का लाभ प्रदान किया हैं।

PM Kisan Samman Nidhi की 10वीं किस्त

सरकार इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती हैं। इस आर्थिक सहायता को सरकार तीन किस्तों में देती हैं। आपको 4-4 महीने के अंतर पर 2000 रुपये की राशि सरकार द्वारा दी जाती हैं और सबसे अच्छी बात यह हैं की यह पैसा सीधा आपके खाते में डलता हैं।

अगर आप भी एक किसान हैं और अपने भी 10वीं किस्त के लिए रजिस्ट्रेशन कर के रखा हैं तो आप किसान सम्मान निधि लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। आप निचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से यह देख सकते हैं की आपके खाते में प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा ट्रांसफर हुआ हैं या नहीं।

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Farmers Corner का ऑप्शन मिलेगा।
  • इस पर आपको क्लिक करना हैं।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमे आपको Beneficiaries List पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपने राज्य जिला उप जिला ब्लॉक और गांव को सलेक्ट करना हैं।
  • इसके बाद आपको Get Report पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने लाभार्थियों की पूरी लिस्ट आजायेगी।

अगर आप ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारिया पाना चाहते हैं तो अभी Purijankari.in को बुकमार्क करे या नोटिफिकेशन बेल्आइकॉन पर क्लिक करे। आपका महत्वपूर्ण समय देने के के लिए धन्यवाद्।

Leave a Comment