PM Kisan | PM Kisan Samman Nidhi | PM Kisan Samman Nidhi Yojana Online Apply Kisan registration | PM Kisan Beneficiary Status | पीएम किसान सम्मान निधि योजना बेनिफिशियरी लिस्ट 2022 | प्रधानमंत्री किसान योजना 6000 वाली
PM Kisan Yojana हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश भर के करोड़ो किसान भाइयो और बहनो के लिए शुरू की गयी हैं ताकि किसान आसानी से खेती कर पाए और अधिक से अधिक लाभ उठा पाए। PM Kisan Samman Nidhi Yojana का ऐलान सरकार ने 1 फरवरी 2019 को पेश अंतरिम बजट में किया था। इस योजना का शुभारम्भ Prime Minister Narendra Modi द्वारा 24 फरवरी 2019 गोरखपुर उत्तर प्रदेश से हुआ था।
केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि के लिए सभी राज्यों को लेटर लिख कर कहा था की वह इस योजना में आने वाले किसानो की सूचि दे। जिसमे से कुछ राज्य जैसे की उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिल नाडु इतियादी ने एक्टिव रूचि के साथ सरकार को सारी जानकारिया दी थी।
अगर आप एक किसान हैं और PM Kisan Yojana के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए हैं हम इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना से जुडी सारी इन्फोर्मशन देने की कोशिस करेंगे। हम इस आर्टिकल में कई चीजे कवर करेंगे जैसे की PM Kisan Samman Nidhi, Beneficiary Status , PM Kisan Portal, samman nidhi List, pm kisan registration , pm kisan app, पीएम किसान क्रेडिट कार्ड और भी बहुत कुछ।
Contents
PM Kisan Samman Nidhi क्या हैं?

प्रधानमंत्री किसान निधि योजना किसानो के लिए बहुत ही फायदे वाली और अहम् हैं। PM Kisan Samman Yojana के अंतर्गत सरकार किसानो के बैंक खातों में हर साल 6000 रुपये जमा करती है। यह जो राशि हे वही तीन बराबर किस्तों में किसानो के सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती हैं।
सीधे किसानो के खातों में राशि जाने पर भ्रष्टाचार पर भी रोक लगती हैं और किसानो को आसानी से इस योजना की राशि मिल जाती हैं। इस योजना की लिए कुछ शर्ते भी हैं। आपको PM Kisan Samman Nidhi Yojna का लाभ तभी मिल सकता हैं तब आप इस योजना की शर्तो के अंतर्गत आते हैं। इसके लिए आपको आवेदन करते समय सारी जानकारिया देना आवश्यक हैं
और ध्यान रहे गलत जानकारी न दे। नहीं तो आप pm kisan beneficiary में नहीं आएंगे। आपको PM Kisan Portal पर आवेदन करते समय कोई भी गलत जानकारी नहीं देना हैं। हम इस आर्टिकल में आपको बतायेगे की आप कैसे आसानी से pm kisan registration कर सकते हैं PMKisan Status कैसे देख सकते हैं, और कैसे PM Kisan Portal पर आसानी से सारी जानकारिया प्राप्त कर सकते हैं।
इस योजना से अभी तक करीब 11 करोड़ लोग जुड़ चुके हैं। इसके अलावा कुछ दिन पहले कुछ लोगो ने गलत तरीके से इस योजना का लाभ उठाया था जिसकी खबर आयी थी। जो की दंडनीय अपराध हैं। आपको किसी भी गलत तरीके से इस योजना का लाभ नहीं लेना हैं। नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। तो आइये जान लेते हैं PM Kisan Nidhi Yojana के लिए registration करने से पहले आपका क्या-क्या जान लेना चाहिए।
PM Kisan Yojana में क्या महत्वपूर्ण बदलाव किये गए हैं?
केंद्र सरकार ने इस योजना में कुछ बदलाव किये हैं। आपको WWW PM Kisan Gov In पर registration करने से पहले जान लेना चाहिए। ताकि आप आसानी से pm kisan nidhi yojna का लाभ उठा सके। तो आइये जानते हैं मुख्य बदलावों के बारे में।
जोत की सीमा खत्म की गयी
जब kisan pm सम्मान योजना शुरू की गयी थी तब इस योजना का लाभ सिर्फ वही लोग उठा सकते थे जिनके पास 2 हेक्टेयर या फिर 5 एकड़ खेती योग्य जमीन है। पर अब इस में बदलाव करके केंद्र सरकार ने ये सीमा (Land Limit) खत्म कर दी हैं। इस बदलाव के कारण अब 12 करोड़ किसान की बजाए 14.5 करोड़ किसानो को मिल पायेगा
आधार कार्ड अनिवार्य
इस योजना के लाभ के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया हैं। अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं हैं तो आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं उठा सकते हैं। और वैसे भी आज की तारीख में आधार कार्ड सभी नागरिको के लिए बहुत ही जरुरी हैं। अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं हैं तो जल्द से जल्द इसे बनवाले।
PM Kisan Mandhan Yojana
अगर आप Kisan Nidhi Yojna का लाभ ले रहे हैं तो आपको पीएम किसान मानधन योजना के लिए कोई दस्तावेज़ नहीं देना होगा। आप सीधे ही पीएम किसान स्कीम से अंशदान करने का विकल्प चुन सकते हैं। और बड़े ही आसानी से PM Kisan Mandhan Yojana का लाभ पा सकते हैं।
आसानी से PM Kisan पर Registration की सुविधा
अब आप खुद ही PM Kisan Registration कर सकते हैं। अब आपको कही जाने की जरुरत नहीं हैं। आप खुद से PM Kisan Nic In वेबसाइट पर जाकर सेल्फ रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। हम इस आर्टिकल में भी आपको स्टेप बाय स्टेप बतायेगे की आप किस तरह से PM Kisan Portal पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
PM Kisan Beneficiary Status जानने की सुविधा
PM Kisan Portal पर Registration करने के बाद आपके आवेदन को स्वीकार किया गया हैं या नहीं, आपके खाते में कितनी किस्तों की राशि आइये या नहीं जान्ने के लिए आप आसानी से सारा status PM Kisan Nic In से जान पाएंगे। इसके लिए आपको आधार नंबर, मोबाइल नंबर और बैंक खाता नंबर दर्ज करना होगा और PM Kisan Beneficiary Status आपके सामने आजायेगा।
किसान क्रेडिट कार्ड (kcc)
सरकार ने PM Kisan Yojana से Kisan Credit Card को जोड़ा हैं। अब इस स्कीम में आने वाले लोगो के लिए KCC बनवाना बहुत ही आसान हो चूका हैं। किसान क्रेडिट कार्ड की मदद से किसानो की आर्थिक स्थति में भी सुधार आएगा। अगर आप जानना चाहते हैं की पीएम किसान योजना के लाभार्थी किस तरह से किसान क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं तो हम आपको इस आर्टिकल में बड़े ही आसान तरीके से बतायेगे।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2022 का उद्देश्य क्या हैं?
जैसे की हम सब जानते ही हैं के भारत एक कृषि प्रधान देश हैं जहा पर 50% से अधिक लोग खेती करते हैं और उनके लिए खेती एक प्राथमिक आमदनी का स्त्रोत होता हैं। इसी चीज़ को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने PM Kisan Nidhi Yojana 2022 के माध्यम से सीधे किसानो के खातों में राशि पहुंचने का उददेश्य रखा हैं।
ताकि किसानो की सरकार तरफ से आर्थिक सहयता की जाए। इस योजना से काई सारे किसानो को लाभ पहुंचेगा। सरकार का उददेश्य हे की वह तीन बराबर किस्तों में कुल 6000 रुपये की राशि प्रदान करे। इसके अलावा PM Kisan Nidhi Yojana 2022 को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़कर भी किसानो को लाभ पहुंचने का उददेश्य रखा हैं।
इस योजना के लाभ क्या-क्या हैं?
PM Kisan Nidhi Yojna 2022 के कई सारे लाभ हैं चलिए एक-एक कर के सभी लाभों के बारे में जानते हैं।
• इस योजन के कारण कई किसानो की आर्थिक रूप से मदद मिलेगी।
• केंद्र सरकार PM Kisan Scheme के तहत किसानो को कुल रुपये 6000 की राशि प्रदान करेगी।
• सरकार तीन किस्तों में किसानो के खातों में DBT के माध्यम से देगी। जिससे किसानो को सीधे अपने खातों में यह रकम मिल जाएगी।
• इस योजना के लाभार्थी को PM Kisan Mandhan Yojana के लिए अलग से दस्तावेज देने की जरुरत नहीं होगी।
• अगर आप PM Kisan Beneficiary हैं तो आसानी से किसान क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं।
• अब आप आसानी से PM Kisan Benefit Status Check कर सकते हैं।
• PM Kisan Gov In Farmers Corner से आप कई सारी महत्वपूर्ण जानकारिया घर बैठे आसानी से पा सकते हैं।
पीएम किसान सम्मान योजना न मिलने के कारण
यह योजना सभी किसानो के लिए नहीं हैं। और बहुत सारे किसानो के मन में कुछ सवाल भी होते हैं तो आइये जानते हैं इन सारे सवालों के जवाब ताकि आप सही तरीके से जान सके की कौन से किसान इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं।
क्या सिंगल जोत वाली जमींन पर 1 से ज्यादा को इस योजना का लाभ मिलेगा?
बहुत सारे किसानो के मन में यह सवाल होता हैं की अगर किसी सिंगल जोत वाले खेत पर कई किसान के परिवारों के नाम हैं तो क्या वो भी pm kisan beneficiary में आएंगे? अगर है उनको भी यह लाभ मिलेगा तो इस Yojana के अंतर्गत प्रत्येक परिवार को न्यूनतम कितना आर्थिक लाभ सरकार द्वारा मिलेगा? तो हम आपको यह बता दे की इस योजना के अंतर्गत ऐसे प्रत्येक किसान परिवार अलग-अलग 6000 रुपये की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।
अगर जमींन पिता के नाम से है तो क्या खेत जोतने पर बेटे को मिलेगा लाभ?
अगर आप आपके पिता की नाम की जमींन को जोट रहे हैं तो आपको प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पायेगा। इसके लिए वह जमींन आपके नाम से ही होना चाहिए तभी आपको उसका लाभ मिल पायेगा।
PM Kisan के अंतर्गत फैमिली का क्या मतलब होता हैं?
Land Holders Farmer Family का मतलब हस्बैंड, वाइफ और उनके बच्चे से है। जिसके अंतर्गत लैंड रिकार्ड्स के मुताबिक किसी कृषि योग्य भूमि पर खेती करते हैं।
अगर कोई किसान किराये से खेती करता हैं तो क्या उस किसान को इस योजना का लाभ मिल पायेगा?
बहुत सारे ऐसे किसान भी हैं जो किराये की खेती पर किसानी करते हैं। और उनके मन में यह सवाल हे ही। तो हम आपको बता दे की अगर आप किराये पर खेती कर रहे हैं तो आपको उस खेती का PM Kisan Beneficiary नहीं माना जायेगा और आपको इसके लाभ नहीं मिलेगा।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना न मिलने के और कौन-कौन से कारण हो सकते हैं?
इस योजना का लाभ आप नहीं उठा सकते हैं यदि निचे दी गयी श्रेणी में आप आते हैं तो ।
• अगर खेती आप करते हैं लेकिन खेत आपके पिताजी या दादाजी के नाम से हैं तो आप इस योजन का लाभ नहीं उठा सकते हैं। वह जमींन आपके नाम से होगी तभी आप PM Kisan nidhi का लाभ उठा सकते हैं।
• अगर आप किराये की खेती पर कृषि कर रहे हैं। तो आपको उस जमींन पर सम्मान निधि नहीं मिलेगी। इसके लिए लैंड की ओनरशिप आपकी होना चाहिए तभी आप इस योजान में लाभार्थी बन सकते हैं।
• हर कोई संस्थागत भूमि धारक भी इस योजना में नहीं आएंगे।
• अगर कोई किसान संवैधानिक पद पर हैं जैसे की पूर्व और मौजूदा सांसद और विधायक, इनकम टैक्स देनेवाला तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल पायेगा।
• अगर कोई कार्यरत या रिटायर्ड हो चुके सरकारी कर्मचारी जिन्हे सारकार द्वारा 10 हजार रुपये पेंशन दी जाती हैं उन्हे भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
• डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, आर्किटेक्ट्स और वकील जैसे पदों पर काम करने वाले लोगो को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। भले वह किसानी करते हो।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2022 में आवेदन के लिए दस्तावेज़
अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप निचे दिए गए दस्तावेज़ों को अपने पास बनवा कर रख ले क्योकि इन दस्तावेज़ों की आपको जरुरत होगी।
• आपके पास आपकी कृषि भूमि के कागज़ात होने चाहिए।
• Kisan Samman Nidhi Yojana 2022 से आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया हैं।
• आपका पहचान पत्र।
• बैंक खाते की पासबुक।
• मोबाइल नंबर
• आई डी प्रूफ, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी।
• पासपोर्ट साइज फोटो।
• आवेदक के अड्रेस का प्रूफ।
• खेत की पूरी जानकारी जैसे कितना खेत हैं आपके पास और उसका आकार।
अगर आपके पास इनमे से कोई दस्तावेज नहीं हैं तो जल्द से जल्द बनवा ले ताकि आप को भी इस योजना का लाभ मिल सके।
प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना 2022 में पात्रता को लेकर की गयी नई घोषणा क्या हैं?
मोदी सरकार इसकी पात्रता में बदलाव किया हैं किस्से कई सारे किसानो को भी लाभ मिलेगा। पहले इस योजना के अंतर्गत सिर्फ वही लोग लाभार्थी हो सकते थे जो की छोटे सीमांत किसान थे पर अब PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2022 के तहत सभी छोटे और बड़े किसान इस योजना का लाभ उठा पाएंगे। अब आसानी से Kisan Portal पर आवेदन कर सकते हैं और साथ ही पीएम किसान Beneficiary Status भी चेक कर सकते हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
अगर आप किसान हैं और PM Kisan के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको निचे दिए गए तरीके को फॉलो करना होगा। तो चलिए जानते हैं की किस तरह आप बड़े ही आसानी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन दे सकते हैं:-
- सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- जैसे ही आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की ऑफिसियल वेबसाइट पर जायेगे तो आपके सामने ऑफिसियल वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको फार्मर कार्नर का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने तीन ऑप्शन दिखाई देंगे।
- इन तीन ऑप्शन में से आपको New Farmer Registration वाले ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- क्लिक करते ही आपके सामने New Farmers Registration Form खुल जाएगा।

- इस फॉर्म में आपको पूछी गयी सारी जानकारिया भरनी होगी जैसे आधार नंबर, इमेज कोड।
- जब सारी जानकारिया भ्राजाये तो आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना हैं।
- अब आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लेना हैं ताकि भविष्य में काम आ सके।
इस तरह आप बड़े ही आसानी से PM Kisan Yojana के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना Edit Adhaar Failure Record
अगर आप के आधार नंबर आवेदन करते वक्त गलत दर्ज हो गए थे और अब आप उसे सही करना चाहते हैं तो निचे दिए गए तरीके को फॉलो करे:-
- सबसे पहले आपको प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- जैसे ही आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जायेगे तो आपके सामने ऑफिसियल वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको फार्मर कार्नर का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- आपको इस ऑप्शन के अंदर Edit Adhaar Failure Record का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। आपको इस पेज में आधार नंबर, इमेज कोड आदि भरना होगा।
- अब आपको सर्च बटन पर क्लिक करना हैं।
- यहा से आप बड़े ही आसानी से आधार नंबर सही कर सकते है।
PM Kisan Yojana Beneficiary Status कैसे चेक करे?
PM Kisan Yojana Beneficiary Status चेक करने के लिए आपको निचे दिए गए तरीके को फॉलो करना होगा:-
- सबसे पहले आपको प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- जैसे ही आप PM Kisan ऑफिसियल वेबसाइट पर जायेगे तो आपके सामने ऑफिसियल वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर आपको फार्मर कार्नर का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
- इस ऑप्शन के अंदर आपको Beneficiary Status का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।

- जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको आधार नंबर अकाउंट नंबर मोबाइल नंबर में से किसी भी एक के माध्यम से Beneficiary Status चेक करने के लिए ऑप्शन देगा।
- आप अपनी सुविधा के अनुसार नंबर डाल सकते हैं और PM Kisan Yojana Beneficiary Status चेक कर सकते हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना बेनिफिशियरी लिस्ट 2022
अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना बेनिफिशियरी लिस्ट 2022 देखना चाहते हैं तो निचे दिए गए तरीके को फॉलो कर सकते हैं:-
- सबसे पहले आपको pmkisan.gov.in की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- जैसे ही आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जायेगे तो आपके सामने ऑफिसियल वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट के होमपेज पर आपको फॉर्मर कार्नर के नाम से एक ऑप्शन दिखाई देगा जिसके अंदर आपको बेनेफिशरी लिस्ट पर क्लिक करना हैं।
- क्लिक करते हो आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसके अंदर आपको निचे दी गयी चीज़े सेलेक्ट करना होगी:-
- State
- District
- Sub-district
- Block
- Village
- सारी जानकारी जब भरा जाए तो आपको गेट रिपोर्ट पर क्लिक करना हैं।
इस तरह आप बड़े ही आसानी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की लिस्ट देख सकते हैंl
निष्कर्ष
हम आशा करते हैं आपको सम्मान निधि से जुडी सारी जानकारिया मिल चुकी होगी। फिर भी अगर आपके मन में इस योजना को लेकर कोई सवाल हे तो आप हमे कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम आपके सवालों का जवाब अवश्य देंगे। इस योजना से संभंधित सारी अपडेट हम इस आर्टिकल में जोड़ते जायेगे आप समय-समय पर आकर इस योजना से जुडी नवीनतम जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
अगर आपने इस योजन के लिए आवेदन नहीं दिया है तो जल्द से जल्द आवेदन दे और इस योजना का लाभ उठाइये। अगर आपको हमारा ये आर्टिकल अच्छा और इन्फोर्मटिवे लगा तो प्लीज अपने किसान भाइयो के साथ शेयर करे। हम आगे भी ऐसे कई सारी सरकारी योजनाओ की जानकारिया आपके साथ साझा करते रहेंगे।
apke dwara di kayi saari jankariya bhut hi mahatvapurn hain. Dhyanyawaad humare sath saari jankariya share krne ke liye.