PM WANI Yojana: फ्री वाई-फाई वाणी योजना रजिस्ट्रेशन?

PM-WANI Yojana | PM-WANI Yojana 2021 | PM-WANI Yojana Online Registration? | फ्री वाई-फाई वाणी योजना लाभ | PM-WANI Yojana UPSC

आज का दौर डिजिटल का दौर हैं और जैसे-जैसे हम आगे बढ़ते जा रहे हैं वैसे ही डिजिटल माध्यम से सूचनाएं पाना एवं पहुंचना आसान होता जा रहा हैं। भारत सरकार ने भी इसी बात का ध्यान रखते हुए डिजिटल इंडिया कैंपेन की शुरुआत की हैं। हाल ही में भारत के कम्युनिकेशन मिनिस्टर ने PM WANI Yojana (Prime Minister Wi-Fi Access Network Interface Scheme) को लांच किया हैं। इसकी मदद से बहुत सारे लोग आसानी से इंटरनेट का उपयोग कर पाएंगे।

पीएम वाणी योजना एक लाभकारी योजना साबित होगी। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको PM WANI Yojana से जुडी कई महत्वपूर्ण जानकारिया आपके साथ साझा करेंगे। तो बने रहिये हमारे साथ अंत तक और इस योजना के बारे में जानिए और इसका लाभ लीजिये।

Contents

PM WANI Yojana In Hindi

PM WANI Yojana
योजना पीएम वाणी योजना
किसके द्वारा लांच की गयीभारत सरकार
लाभार्थीभारत के नागरिक
उद्देश्यसार्वजनिक स्थानों पर वाई-फाई के
माध्यम से इंटरनेट प्रदान करना

पीएम वाणी यानी प्रधानमंत्री वाईफाई एक्सेस नेटवर्क इनीशिएटिव भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी एक बहुत ही उत्तम योजना हैं। इस योजना के माध्यम से सरकार सार्वजनिक स्थानों जैसे की बस स्टेशन, जन सेवा केंद्र, टी-स्टाल, पब्लिक ऑफिस इतियादी पर फ्री में वाई-फाई की सुविधा प्रदान करेगी ताकि हर कोई इंटरनेट का उपयोग कर पाए। PM-WANI Yojana के कारण कई लोग जो महंगा इंटरनेट उपयोग नहीं कर पाते वह आसानी से वह भी मुफ्त में इंटरनेट का उपयोग कर पाएंगे।

इस योजना के अंतर्गत स्वर्जनिक स्थानों पर इंटरनेट प्रदान करने के लिए सार्वजनिक डाटा केंद्र खोले जाएंगे। और सबसे अच्छी बात यह हैं की इसके लिए किसी भी लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन या शुल्क प्रदान करने की आवश्यकत नहीं हैं। पीएम वाणी योजना को  9 दिसंबर 2020 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी प्रदान कर दी गयी हैं।

यह भी पढ़े: UIDAI PVC Aadhar Card कैसे प्राप्त करे?

पीएम वाणी स्कीम का मुख्य उद्देश्य क्या हैं?

PM-WANI Scheme का मुख्य उद्देश्य देश के सभी पब्लिक स्थानों पर वाई-फाई प्रदान करना हैं। इस योजना के माध्यम से भारत के नागरिक आसानी से इंटरनेट का उपयोग कर पाएंगे। पीएम वाणी योजना के कारण इंटरनेट का उपयोग बढ़ेगा और लोग डिजिटल की तरफ मुड़ेंगे जिससे लोगो की जीवन शैली में सुधार होगा और व्यापर में भी वृद्धि होगी। इस योजना के माध्यम से सरकार डिजिटल इंडिया कैंपेन को बढ़ावा भी देना चाहती हैं। यह योजना आगे जाकर और भी महत्वपूर्ण साबित होगी।

यह भी पढ़े: एक देश एक राशन कार्ड योजना ऑनलाइन आवेदन

PM-WANI Yojana के लाभ एवं विशेषताएं क्या-क्या हैं?

इस योजना के कई सारे लाभ एवं विशेषताएं हैं तो आइये जानते हैं:-

  • PM WANI Yojana के माध्यम से भारत सरकार देश के सभी सार्वजनिक स्थानों पर वाई-फाई की सुविधा मुहैया करवाएगी।
  • मुफ्त में इंटरनेट की सुविधा दी जायेगी।
  • PM-WANI का पूरा नाम प्रधानमंत्री वाईफाई एक्सेस नेटवर्क इनीशिएटिव हैं।
  • अगर आप भी सार्वजनिक डाटा केंद्र खोलना चाहते हैं तो आपको किसी भी तरह के पंजीकरण करवाने, लाइसेंस लेने की एवं शुल्क देने की आवश्यकता नहीं हैं।
  • योजना को सही से लोगो तक पहुंचने के लिए पूरे देश में सार्वजनिक डाटा केंद्र खोले जाएंगे।
  • सरकार द्वारा इंटरनेट कनेक्टिविटी सही से मिल रही हैं इसका विषेशकर ध्यान रखा जाएगा।
  • PM WANI Yojana के कारण व्यवसायो को लाभ मिलेगा और लोगो की जीवन शैली में बदलाव आएगा।
  • 9 दिसंबर 2020 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा पीएम वाणी योजना पर मोहर लगायी गयी।

पीएम वाणी योजना कैसे काम करेगी?

PM WANI Yojana के अंतर्गत तीन स्तरों पर काम किया जाएगा। तो चलिए इन तीनो स्तरों को एक-एक कर जानते हैं ताकि आप इस योजना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर पाए।

Public Data Office-PDO

PDO यानी पब्लिक डेटा ऑफिस पब्लिक प्लेसेस पर वाई-फाई के माध्यम से मोबाइल यूज़र्स को इंटरनेट उपलब्ध करवाएंगे। Public Data Office को कोई भी खोल सकते हैं जैसे की छोटे दुकानदार। इसके अलावा सबसे अच्छी बात यह हैं की इसके लिए किसी लाइसेंस की जरुरत नहीं हैं।

Public Data Office Aggregators -PDOAs

पब्लिक डेटा ऑफिस एग्रीगेटर (PDOAs) इस पूरी व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए काम करेंगे। Public Data Office Aggregators पब्लिक डेटा ऑफिस के अकाउंट का हिसाब भी रखेंगे।

App Provider

इसके लिए एक एप्लीकेशन भी होगी और इसके साथ ही ऑफिसियल वेबसाइट भी। PM-WANI Yojana App प्रोवाइडर जो भी होगा उसे एक हफ्ते के भीतर रजिस्ट्रेशन करने का काम दिया जाएगा।

यह भी पढ़े: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना

पीएम वाणी योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

भारत सरकार ने अभी PM WANI Yojana की घोषणा की हैं। इसके लिए अभी कोई ऑफिसियल वेबसाइट लांच नहीं की हैं। जैसे ही ऑफिसियल वेबसाइट लांच होती हैं हम आपको पूरिजनकारी पर सूचित कर देंगे। आगे आप अन्य केंद्र सरकार द्वारा या फिर राज्य सरकार द्वारा जारी की गयी योजना के बारे में जानना चाहते हैं तो आप पूरी जानकारी के होम पेज या केटेगरी में जाकर देख सकते हैं।

Leave a Comment