PMJAY | प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना आवेदन | आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड | CSC new registration 2022 | Ayushman Card | CSC pmjay | आयुष्मान भारत योजना लिस्ट चेक | आयुष्मान भारत योजना रजिस्ट्रेशन CSC
Ayushman Bharat Yojana भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी एक बहुत ही उत्तम योजना में से एक हैं। इस योजना के अंतर्गत सरकार गरीब तथा पिछड़े परिवारों को स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों में मदद करने के लिए स्वास्थ्य बीमा प्रदान कर रही हैं। जिसकी मदद से आर्थिक रूप से कमजोर लोग अपना तथा अपने परिवार के सदस्यों का आसानी से इलाज करवा सके।
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना (ABY) की शुरुआत भारत के प्रधान मंत्री श्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने 14 अप्रैल 2018 को बाबा भीम राव अम्बेडकर जयंती के दिन छत्तीसगढ़ राज्य के बीजापुर जिले में की गयी थी।
25 सितम्बर 2018 से Ayushman Yojana को पुरे देश में लागु किया गया था। PMJAY (Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana) के अंतर्गत भारत सरकार गरीब परिवारों को 5 लाख तक का बिमा प्रदान करती हैं। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से जानेगे की आप किस तरह से प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन दे सकते हैं।
इसके अलावा कई सारी चीज़े हम इसमें शामिल करेंगे जैसे की आयुष्मान भारत योजना लिस्ट चेक, csc new registration 2020, mera.pmjay.gov.in, PMJAY ID Card Download Online, Eligibility List, State List, Features, Status & more.
Contents
Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana (PMJAY)
Ayushman Bharat Yojana को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भी कहा जाता हैं। इसके अलावा मोदीकेयर के नाम से भी जाना जाता हैं। यह योजना बहुत ही लाभकारी हैं इसके अंतर्गत निर्धन वर्ग के लोगों के परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मिल रहा है। इस योजना के अंतर्गत सरकार सरकारी /पैनल अस्पतालों तथा निजी स्वास्थ्य केंद्र में मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध करवा रही हैं। सबसे अच्छी बात यह हैं की इस योजना के लाभार्थी कोरोना की जांच भी निशुल्क करा सकते हैं ।
इस योजन के अंतर्गत ऐसा नहीं हैं की सिर्फ गरीब लोग ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं और Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana (PMJAY) का लाभ उठा सकते हैं। बल्कि इस योजना के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के परिवार भी आवेदन दे सकते हैं।
PMJAY के जरिये आप आसानी से सार्वजनिक अस्पतालों और निजी अस्पतालों में कैशलेस और पेपरलेस तरीके से अपना एवं अपने परिवार का इलाज करवा सकते हैं। इस योजन के अंतर्गत लगभग 1400 पैकेज शामिल किये गए हैं जिसमे कई सारी बीमारिया और आपरेशन शामिल हैं। जैसे की घुटने के प्रत्यारोपण, कोरोना की जांच, कोरोनरी बाईपास और भी बहुत सारे मंहगे इलाज शामिल हैं।
अगर आप Ayushman Bharat Yojana (ABY) के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं तो आप अपने पास के जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर इस योजन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस योजना के तहत जन सेवा केंद्र पर आयुष्मान मित्र के माध्यम से Golden Card बनाये जा रहे हैं जिसके माध्यम से आप आसानी से आपका फ्री में इलाज करवा सकते हैं।
Ayushman Bharat Yojana Latest Update
Date: 14/10/2020
भारत सरकार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के कर्मियों को भी बहुत जल्द इस योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्रदान करने जा रही हैं। Ayushman Bharat Yojana के अंतर्गत प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त जांच से लेकर इलाज जैसी सुविधाएं शामिल की जायेगी। यह पहल बहुत ही लाभकारी साबित होगी सीएपीएफ कर्मचारियों और उनके आश्रितों को अब मुफ्त में इलाज करवाने का लाभ प्रदान होगा।
Ayushman Bharat Yojana के अंतर्गत आने वाले रोग कौन-कौन से हैं?
मोदीकेयर के नाम से मशहूर आयुष्मान भारत योजना (ABY) के अंतर्गत कई सारे रोगो को शामिल किया गया हैं जिनमे कैंसर, ओपन हार्ट सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, रेडियोलॉजी इसी प्रकार हृदय रोग के 130, नेत्र रोग के 42, नाक-कान-गला के 94, हड्डी के 114, मूत्र रोग के 161 और करीब 1400 रोग सरकार ने शामिल किये हैं।
PMJAY के लिए जरुरी दस्तावेज
• परिवार के सभी सदस्यो का आधार कार्ड।
• राशन कार्ड
• मोबाइल नंबर
• घर के पते का प्रमाण
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना 2022 के लिए पात्रता की जांच कैसे करे?
अगर आप Ayushman Bharat Yojana (ABY) के लिए अप्लाई करने जा रहे तो इससे पहले पात्रता देख ले। आप इस योजना के लिए दो तरीके से पात्रता देख सकते हैं। तो आइये जानते हैं वो तरीके क्या हैं।
पहला तरीका
• सबसे पहले आपको Ayushman Bharat Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट (https://pmjay.gov.in/) पर जान होगा। वेबसाइट पर जाते ही आपके सामने होमपेज खुल जाएगा।
• इस होमपेज पर आपको “AM I Eligible” का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना हैं। क्लिक करते ही आपके सामने एक नयी विंडो खुलेगी।

• नयी विंडो में आपको मोबाइल नंबर डालना होगा और अपने मोबाइल नंबर को OTP के जरिये सत्यापित करवाना होगा।


• लॉगिन करने के अपने राज्य को चुने, उसके निचे दिए गए ऑप्शन में से किसी एक को चुने और सारी जानकारिया सही से भर दे। और सर्च बटन पर क्लिक करे। इस तरह आप आसानी से प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना 2020 के लिए पात्रता की जांच कर सकते हैं।
दूसरा तरीका
दूरसे तरीके से भी आप आसानी से पात्रता जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) जा कर पात्रता जानना होगी। इस तरह आप प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्रता जान सकते हैं।
Ayushman Bharat Yojana में रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कैसे करे?
• इसके लिए आपको आपके नजदीकी CSC (जनसेवा केंद्र) सेण्टर पर जाना होगा और दस्तावेजों की छाया प्रति dena होगी।
• CSC Agent सारे दस्तावेजों का सत्यापन करेगा और आपका रजिस्ट्रेशन करेगा।
• 10 से 15 दिन के बाद आपको जन सेवा केंद्र (CSC) के द्वारा आयुष्मान भारत का गोल्डन कार्ड दिया जाएगा।