यह तो हम सभी जानते है की पोस्ट ऑफिस में खता खुलवाना एक सुरक्षित विकल्प होता है। क्योकि यहाँ हमारा धन सुरक्षित होता है। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस के माध्यम से हम सरकार द्वारा चलायी जा रही कई योजनाओ का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस हमे कई प्रकार की सुविधाएं मिलती है जैसे: डाक वितरित करना, लघु बचत योजनाओं के तहत जमा स्वीकार करना, PLI और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) के तहत जीवन बीमा कवर प्रदान करना और बिल संग्रह, बिक्री जैसी खुदरा सेवाएं प्रदान करना।
पोस्ट ऑफिस, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MNERGA) और वृद्धावस्था पेंशन भुगतान जैसी अन्य सेवाओं के लिए भी एक एजेंट के रूप में भी कार्य करता है।

हम डाकघर के के द्वारा कई सारी योजनाओ का लाभ ले सकते हैं। आइए जानते है, उन योजनाओ के बारे में।
- KVP (किसान विकास पत्र)
- SSY (सुकन्या समृद्धि योजना )
- Atal Pension Yojana(अटल पेंशन योजना)
- PLI (पोस्टल लाइफ इन्शुरन्स)
- PPF (पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड)
- Post Office FD
- Post Office SA (सेविंग अकाउंट)
- Post Office RD
Contents
PostOffice की अलग-अलग योजनाओं में मिलने वाला इंटरेस्ट
स्कीम | इंटरेस्ट |
Post Office Savings Account | 4.0 सालाना |
1 Year Time Deposit | 5.5 सालाना |
2 Year Time Deposit | 5.5 (Annual Interest R. 561 on Rs. 10000 deposit) |
3 Year Time Deposit | 5.5 (Annual Interest R. 561 on Rs. 10000 deposit) |
5 Year Time Deposit | 6.7 (Annual Interest R. 687 on Rs. 10000 deposit) |
5 Year Recurring Deposit Scheme | 5.8 |
Senior Citizen Savings Scheme | 7.4(Quarterly interest Rs. 185 on Rs. 10000 deposit) |
Monthly Income Account | 6.6(Monthly int. Rs. 55 on Rs. 10000 deposit) |
National Savings Certificate (VIII Issue) | 6.8 |
Public Provident Fund Scheme | 7.1 |
Kisan Vikas Patra | 6.9 |
Sukanya Samriddhi Account Scheme | 7.6 |
यह भी पढ़े:- मानव सम्पदा पोर्टल : छुट्टी के लिए आवेदन
PostOffice Helpline Number
अगर आपको पोस्ट ऑफिस से सम्बंधित किसी भी समस्या का समाधान पाना है तो आप नीचे दिए गए टोल फ्री नंबर पर सुबह 9 बजे से शाम के 6 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। याद रखें इन नंबरो पे रविवार और सरकारी छुट्टियों पर संपर्क नहीं हो पाएगा।
Toll Free Enquiry Helpline: 18002666868 (9:00 AM – 6:00 PM)
शिकायत कैसे दर्ज़ कराए?
यदि आपको किसी तरह की शिकायत या प्रश्न पूंछना है तो आप निचे दी गई स्टेप्स के द्वारा अपनी शिकायत भी करा सकते है और अपने प्रश्न भी पूंछ सकते है।
- सबसे पहले आपको इंडिया पोस्ट की ऑफिसियल साइट पे जाना होगा।
- यहाँ आपके सामने होमपेज खुल जाएगा।
- अब रजिस्टर योर कम्प्लेन “Register Your Complain” पे क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने “Grievance Redressal Mechanism (GRM)” पेज खुलेगा।
- अब आपको अपनी शिकायत रजिस्टर करने के लिए Category,Article No. Transaction Number,Service,Type,Booking Office Details,Transaction Date,Description, Sender/Applicant Details आदि भरना होगा।
- सारी डिटेल्स सही सही भर के “Submit” बटन पे क्लिक कर दें।
आप निचे दी गई लिंक पर क्लिक करके भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है।
पोस्ट ऑफिस से सम्बंधित कुछ सवाल
पोस्ट ऑफिस का हेल्पलाइन नंबर क्या है?
पोस्ट ऑफिस का हेल्पलाइन नंबर 18002666868 जो की टोल फ्री है।
पोस्ट ऑफिस पर शिकायत कैसे दर्ज कराए?
शिकायत दर्ज कराने के लिए आप पोस्ट ऑफिस की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है, जिसका लिंक हमने उप्पर दिया है।
पोस्ट ऑफ़िस की किस योजना में हमें सबसे ज्यादा इंटरेस्ट मिलता है?
सुकन्या समृद्धि अकाउंट स्कीम नाम की योजना में हमें 7.6% तक का इंटरेस्ट मिलता है।
क्या पोस्ट ऑफिस में खता खुलवाना सुरक्षित विकल्प होता है?
जी हा यहाँ हमारा धन सुरक्षित होता है। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस के माध्यम से हम सरकार द्वारा चलायी जा रही कई योजनाओ का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।