Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana (PMKSY 2022): एप्लीकेशन फॉर्म, ऑनलाइन आवेदन

Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana | PMKSY 2022 | प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना UPSC | प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एप्लीकेशन फॉर्म | प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2022

Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana देश के किसानो के लिए एक बहुत ही लाभकारी योजना है। इस योजना की शुरुआत हमारे देश के वर्तमान प्रधानमंत्री श्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने की थी। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा किसानो को खेतो की सिंचाई करने के लिए उपकरण लाने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाती हैं। जैसा की हम जानते हैं की बिना सिंचाई के किसान अच्छी फसल की पैदावार नहीं कर सकता हैं। इसी समस्या को हल करने के लिए भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत की हैं।

तो आइये हम जानते हैं PMKSY 2022 से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी ताकि अगर आप किसान हैं तो इस का लाभ ले पाए और अगर आप UPSC या फिर किसी और गवर्नमेंट एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो इस योजना के बारे में जान पाए। तो आइये शुरू करते हैं बिना किसी देरी की तो बने रहिये हमारे साथ अंत तक।

Contents

Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana 

Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana

जैसा ही हम जानते हैं भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। फसल की सही पैदावार के लिए समय-समय पर सिंचाई करना आवश्यक हैं। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एक लाभकारी योजना हैं जिससे किसानो को सिचाई के लिए उपकरण लाने में सब्सिडी मिलेगी। इस योजना से किसान अपनी फसलों में सिंचाई सही से कर पाएंगे जिससे फसल की अच्छी पैदावार होगी। PMKSY के अंतर्गत सहकारी समिति, सेल्फ हेल्प ग्रुप्स, ट्रस्ट, इंकॉर्पोरेटेड कंपनियां, उत्पादक कृषकों के समूहों के सदस्यो और इसके साथ ही अन्य पात्रता प्राप्त संस्थानों के सदस्यों को भी इस योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान किया जाएगा।

यह भी देखे: PM WANI Yojana

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का उद्देश्य

खेती के लिए सिंचाई करना बहुत ही जरूरी हैं। सही से सिंचाई करके ही हम उच्च गुणवत्ता वाली फसल को तैयार कर सकते हैं। भारत में कई जगह ऐसी भी हैं जहा लोगो को सूखे का सामना करना पड़ता हैं। सरकार Pradhan Mantri Krishi Sinchayee Yojana के माध्यम से इसी समस्या को हल करना चाहती हैं। इसके अलावा सरकार समय-समय पर कई सारी सुविधा प्रदान कर रही हैं। ताकि किसान सही से खेती कर पाए और अच्छा मुनाफा कमा पाए।

Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana के मुख्य बिंदु

  • PMKSY 2022 के माध्यम से सरकार किसानो को उचित मात्रा में सिंचाई करने के लिए पानी उपलब्ध करवाना एवं सिंचाई उपकरण खरीदने के लिए सब्सिडी प्रदान कर रही हैं।
  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से किसान अब समय-समय पर अपने खेतो की सिंचाई कर पाएंगे। जिससे किसानो की आय में भी वृद्धि होगी।
  • इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 75% का अनुदान दिया जाएगा और 25% का अनुदान राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा।
  • Pradhan Mantri Krishi Sinchayee Yojana के अंतर्गत ड्रिप/ स्प्रिंकलर जैसी तकनीकों का भी लाभ लिया जा सकता हैं।

यह भी देखे: एक परिवार एक नौकरी योजना

PMKSY के लिए पात्रता क्या हैं?

Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana  की पात्रता निम्नलिखित हैं:-

  • आवेदक किसान के पास कृषि करने योग्य भूमि होना चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत देश के सभी वर्ग के किसानो को लाभ पहुंचाया जाएगा।
  • PMKSY (Pradhan Mantri Krishi Sinchayee Yojana) के अंतर्गत सहकारी समिति, सेल्फ हेल्प ग्रुप्स, ट्रस्ट, इंकॉर्पोरेटेड कंपनियां उत्पादक कृषकों के समूहों के सदस्यो और इसके साथ ही अन्य पात्रता प्राप्त संस्थानों के सदस्यों को भी लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana  का लाभ उन व्यक्तियों एवं संस्थानों को भी मिलेगा जो न्यूनतम सात वर्षों से लीज एग्रीमेंट के अंतर्गत कृषि योग्य भूमि पर खेती कर कर रहे हैं।

यह भी देखे: Aadhar PVC क्या हैं?

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए दस्तावेज

PMKSY 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्नलिखित हैं:-

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • ज़मीन के कागज़ात
  • पहचान पत्र
  • जमीन की जमा बंदी (खेत कि नकल)
  • बैंक अकाउंट  पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

सरकार Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana  को हर भारतीय किसान तक पहुँचाना चाहती हैं ताकि किसान इस योजना का लाभ ले सके और अपनी आय बड़ा सके। इसके लिए सरकार ने PMKSY नाम से एक  आधिकारिक पोर्टल की शुरुआत की हैं। इस पोर्टल के माध्यम से आप Pradhan Mantri Krishi Sinchayee Yojana के बारे में कई सारी जानकारिया प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदन के लिए आप अपने-अपने राज्य की कृषि विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन एवं पंजीकरण से जुडी जानकारिया हासिल कर सकते हैं। हम आशा करते हैं हमारा यह आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद होगा अगर आप अन्य योजना के बारे में जानना चाहते हैं तो पूरिजनकारी पर सर्च कर देख सकते हैं।

Leave a Comment