राज कौशल योजना 2022 | Raj Kaushal Yojana | Raj Kaushal Yojna Portal | Raj Kaushal Yojana Online Registration | Raj Kaushal Yojana in hindi
राज कौशल योजना 2022: देश में समय समय पर राज्य व केंद्र सरकारों के द्वारा देश में रह रहे श्रमिकों के लिए रोजगार योजनाए लागू की जाती है। जिससे श्रमिकों को रोजगार मिलता रहे। ऐसी ही एक योजना राजस्थान राज्य सरकार के द्वारा आरंभ की जा रही है, इस योजना का नाम राज कौशल योजना 2022 है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में रहने वाले मध्यम वर्ग के श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराना है। ताकि श्रमिकों को रोजगार मिल सके, वा अपना भरण पोषण ठीक तरह से कर सके।
यदि आप भी Raj Kaushal Yojana Online Registration करना चाहते है तो हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े हमारे द्वारा इस लेख में योजना से जुडी सभी जानकारी दी गई है। जिसमे योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया, पात्रता, लाभ वा योजना लागू करने के मुख्य उद्देश्य के बारे में बताया गया है, अगर आप भी यह सब जानना चाहते है तो आप हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।
Contents
राज कौशल योजना 2022 क्या है?
Raj Kaushal Yojna Portal को राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गेहलोत जी के द्वारा लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से कॉरोना वायरस लॉक डाउन की वजह से उन सभी श्रमिकों को रोजगार प्रदान किया जाएगा जिनका रोजगार चला गया है। इस पोर्टल पर वह सभी श्रमिक आवेदन कर सकते है जिनकी नौकरी लॉकडाउन होने के कारण चली गई थी। साथ ही वह उद्योग जिन्हें श्रमिकों की कमी का सामना करना पड़ रहा है, वह लोग भी इस पोर्टल पर आवेदन कर सकते है। इस पोर्टल को सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के द्वारा विकसित किया गया है। राजस्थान राज कौशल पोर्टल एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज की तरह काम करेगा ।
Raj Kaushal Yojna Portal 2022
राज कौशल पोर्टल के द्वारा जिन उद्योग वा कंपनी को श्रमिकों या मजदूरों की आवश्कता होती है, वह राज कौशल पोर्टल के द्वारा श्रमिकों वा मजदूरों को प्राप्त कर सकते है। इस पोर्टल पर श्रमिक भी अपनी मन-मर्जी के मुताबिक नौकरी चुन सकते है वा आवेदन कर सकते है । इस पोर्टल को राजस्थान सरकार के द्वारा श्रमिकों के पलायन तथा प्रवासी श्रमिकों के आगमन को देखते हुए लॉन्च किया गया है।
साथ ही जल्द इस पोर्टल का मोबाइल ऐप भी लांच किया जाएगा। इस पोर्टल पर करीब 53 लाख से ज्यादा श्रमिकों का डाटा शामिल किया गया है। इसके अलावा 11 लाख से अधिक नियोक्ताओं को भी इस पर पंजीकृत किया गया है। इसके अलावा इस पोर्टल पर कोई भी श्रमिक या कंपनी इस पोर्टल पर स्वयं का पंजीकरण करा सकते है।
Raj Kaushal Yojna Portal 2022
योजना का नाम | राज कौशल योजना |
किसके द्वारा लागू की गई | राजस्थान सरकार के द्वारा |
मुख्य उद्देश्य | राज्य के श्रमिकों को रोजगार प्रदान करना तथा नियोक्ताओं को मजदूर प्रदान करना |
लाभार्थी | राजस्थान राज्य के श्रमिक वा नियोक्ता |
साल | 2022 |
आधिकारिक वेबसाइट | rajkaushal.rajasthan.gov.in |
राज कौशल योजना 2022 का मुख्य उद्देश्य
राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गेहलोत जी के द्वारा राज्य में रह रहे श्रमिकों के लिए राज कौशल योजना को लांच किया गया है। इस योजना के तहत उन सभी श्रमिकों को रोजगार प्रदान किया जाएगा जिनकी नोकरिया लॉकडाउन के दौरान चली गई थी। इस पोर्टल के माध्यम से नियोक्ताओं को भी मजदूर प्रदान करवाने में मदद करेगा। देखा जाये तो यह पोर्टल एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज की तरह काम करेगा।
यह भी पढ़े:- राजस्थान: शाला दर्पण लॉगइन व रजिस्ट्रेशन कैसे करे?
राज कौशल योजना 2022 के लाभ
- इस योजना के माध्यम से राज्य के श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
- नियोक्ता अपने उद्योग के लिए श्रमिकों को पोर्टल के द्वारा श्रमिकों वा मजदूरों को प्राप्त कर सकते है।
- इस योजना के द्वारा लाभार्थियों की स्किल डेवलपमेंट पर भी ध्यान दिया जाएगा।
- यह पोर्टल एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज की तरह काम करेगा।
Raj Kaushal Yojna की पात्रता
- आवेदनकर्ता राजस्थान का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- योजना के अंतर्गत आवेदनकर्ता किसी दूसरे राज्य से पलायन किया हुआ श्रमिक होना चाहिए, या ऐसा नियोक्ता होना चाहिए जिसे श्रमिकों की जरुरत हो।
- यदि आवेदनकर्ता पलायन किया हुआ श्रमिक है तो उसके पास नौकरी नहीं होना चाहिए।
- यदि आवेदनकर्ता के पास नौकरी नहीं है और ना ही वह पलायन किया हुआ श्रमिक है तो भी वह Raj Kaushal Yojna Portal पर आवेदन कर सकता है।
Raj Kaushal Yojana Online Registration प्रक्रिया
यदि आप भी राजस्थान राज्य के एक श्रमिक है और आप भी Raj Kaushal Yojana में आवेदन करना चाहते है तो आपको निचे दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको राज कौशल योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर आपको पंजीकरण का विकल्प दिखेगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।

- क्लिक करते ही आपके सामने न्यू पेज ओपन होगा।
- यहाँ आपको Citizen के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपना मोबाइल नंबर वा ईमेल आईडी को दर्ज करना होगा।
- अब आपके दिए गए नंबर पर एक OTP आएगा उस OTP को आपको दर्ज करना होगा।
- OTP दर्ज करने के बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फार्म खुलकर आएगा।
- इस रजिस्ट्रेशन फार्म में आपको सारी जरुरी जानकारी दर्ज करना होगी।
- अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
- आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
यह भी पढ़े:- जन आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करे
रोजगार की तलाश कैसे करे?
राजस्थान राज्य के श्रमिक जो अपने लिए रोजगार की तलाश कर रहे है वह निचे दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करके अपने लिए रोजगार की तलाश कर सकते है।
- सबसे पहले आपको राज कौशल योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर आपको श्रमिक/जन शक्ति के सेक्शन में रोजगार की तलाश करे का विकल्प दिखाई देगा आपको उस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।

- नए पेज पर आपको सबसे पहले SSO पर लॉगिन करना होगा, लॉगिन करने के लिए आपको SSO लॉगिन करे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुल जाएगा।
- लॉगिन फॉर्म में आपको अपना यूजर नेम वा पासवर्ड दर्ज करना होगा, वा लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आपको पीछे वाले पेज पर जाना होगा।
- यहाँ आपको अपने विकल्प का चयन करना होगा जैसे आधार नंबर, मोबाइल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर आदि। विकल्प का चयन करने के पश्चात आपको तलाश करे के बटन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने रोजगार से जुडी लिस्ट आ जाएगी।
प्रशिक्षण की आवश्यकता कैसे दर्ज करे?
- सबसे पहले आपको राज कौशल योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर आपको प्रशिक्षण की आवश्यकता दर्ज करे का विकल्प दिखाई देगा आपको उस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।

- यहाँ आपको एक विकल्प का चयन करना होगा, उसके बाद आपको बॉक्स में अपना मोबाइल नंबर, आधार नंबर या अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।
- दर्ज करने के पश्चात आपको तलाश करे के विकल्प पर क्लिक करना होगा, क्लिक करने के बाद आपको अगले पेज पर प्रशिक्षण की आवश्यकता दर्ज करनी होगी।
- इस तरह आप राज कौशल योजना पर प्रशिक्षण की आवश्यकता दर्ज कर सकते है।
Contact Details
- सबसे पहले आपको राज कौशल योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर आपको संपर्क करे का विकल्प दिखाई देगा उस पर आपको क्लिक करना होगा।

- आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कांटेक्ट खुल जायेगा।
- पता:
- Sh. Dharmpal Singh (Joint Labour Commissioner)
- ईमेल :
- Lab-djtlc-jaip-rj[at]nic[dot]in