राष्ट्रीय वयोश्री योजना ऑनलाइन आवेदन | Rashtriya Vayoshri Yojana Online Registration | Rashtriya Vayoshri Scheme Form | Rashtriya Vayoshri Yojana In Hindi
राष्ट्रीय वयोश्री योजना 2022: जैसा की हम सभी जानते है एक उम्र के बाद इंसान वृद्ध होता है और उस वृद्ध अवस्था में उसे कई तरह के जीवन सहायक उपकरणों की आवश्यकता होती है। इन्ही बातो को ध्यान में रखते हुए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा वर्ष 2017 में राष्ट्रीय वयोश्री योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के द्वारा देश में रहने वाले वृद्ध नागरिको को जीवन सहायक उपकरण उपलब्ध कराये जाएंगे। जिन्हे शिविर लगा कर वृद्धजनों को वितरित किया जाएगा।
यदि आप Rashtriya Vayoshri Yojana से जुडी समस्त प्रकार की जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आपको हमारे द्वारा लिखे गए इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा। जिसमे हमने राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया, योजना से होने वाले लाभ, विशेषताएं, पात्रता वा महत्वपूर्ण दस्तावेजों के बारे में बताया है। जिससे आपको Rashtriya Vayoshri Yojana योजना का लाभ उठाने में आसानी होगी।
Contents
राष्ट्रीय वयोश्री योजना 2022 क्या है?
Rashtriya Vayoshri Yojana 2022 को वर्ष 2017 में भारत के प्रधानमंत्र्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा आरंभ किया गया था। इस योजना के माध्यम से देश में रहने वाले ऐसे वृद्धजन जो गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन कर रहे है वा बेसहारा है उन लोगो को जीवन सहायक उपकरण जिनमे व्हीलचेयर वा अन्य सहायक उपकरण शामिल किये गए है मुफ्त में वितरित किए जाएंगे। इन उपकरणों में लगने वाला पूरा खर्च केंद्र सरकार के द्वारा वहन किया जाएगा।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी को योजना के अंतर्गत आवेदन करना होगा। आवेदन करने पश्चात ही सरकार के द्वारा जीवन सहायता यंत्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही योजना के तहत नागरिको को उनकी विकलांगता/दुर्बलता के आधार पर निःशुल्क उपकरणों का वितरण किया जाएगा।
Rashtriya Vayoshri Yojana 2022
योजना का नाम | राष्ट्रीय वयोश्री योजना |
किनके द्वारा आरंभ की गई | भारत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा |
आरंभ करने की तिथि | वर्ष 2022 |
योजना का मुख्य उद्देश्य | देश में रहने वाले वरिष्ठ नागरिको को सहायक उपकरण प्रदान करना |
योजना से जुड़े लाभार्थी | देश के वृद्धजन |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | www.alimco.in |
राष्ट्रीय वयोश्री योजना 2022 का मुख्य उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले वृद्धजनों को मुफ्त में व्हीलचेयर और अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराना है। जिसके द्वारा वह अपनी वृद्धवस्था में अपना जीवन यापन आसानी से कर सके। Rashtriya Vayoshri Yojana 2022 का मुख्य उद्देश्य देश में रहने वाले गरीब वर्ग के बुजुर्ग नागरिको का सहारा बनना है जो बढ़ती उम्र के साथ चलने फिरने में सहायक नहीं है।
यह भी पढ़े:- मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना
राष्ट्रीय व्योश्री योजना के अंतर्गत कवर किए गए जिले
सरकार के द्वारा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के कार्यान्वयन के लिए करीब 325 जिलों का चयन किया गया है। जिसमे आवेदकों की पहचान करके उन्हें सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। वही आवेदकों की पहचान के लिए मूल्याङ्कन शिविर 135 जिलों में पूरे किए जा चुके हैं। वही अब तक सरकार के द्वारा 77 वितरण शिविर का आयोजन किया गया है। जिनमे बीपीएल श्रेणी के करीब 70939 वृद्धजनों को सहायक उपकरण वितरित किए जा चुके है।
Rashtriya Vayoshri Yojana 2022 के मुख्य तथ्य
- इस योजना के माध्यम से सरकार ऐसे लोगो को सहायक उपकरण फ्री में वितरित करेगी जो गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन करने के लिए मजबूर है। ऐसे वृद्धजनो के लिए सरकार मुफ्त में व्हीलचेयर और अन्य सहायक उपकरण देंगी।
- इस योजना के माध्यम से देश में रह रहे योग्य वरिष्ठ नागरिकों को उनकी विकलांगता/दुर्बलता के अनुरूप निःशुल्क उपकरणों का वितरण किया जाएगा। यदि एक ही व्यक्ति में कई तरह की विकलांगता/दुर्बलता पाई जाती है तो ऐसी स्थिति में प्रत्येक विकलांगता/दुर्बलता के लिए अलग-अलग प्रकार के उपकरण प्रदान किए जाएंगे।
- इन उपकरणों के माध्यम से वृद्ध नागरिक आयु सम्बंधित होने वाली समस्याओ का सामना आसानी से कर सकेंगे जिससे उन्हें किसी भी व्यक्ति के ऊपर निर्भर होने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- एक जनगणना के आधार पर भारत में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की आबादी 10.38 करोड़ है। जिसमे से करीब 70% से अधिक वरिष्ठ नागरिक ग्रामीण क्षेत्रों में रहते है। वरिष्ठ नागरिकों का एक बड़ा प्रतिशत वृद्धावस्था में होने वाली अक्षमताओं से पीड़ित है।
यह भी पढ़े:- प्रधानमंत्री बालिका अनुदान योजना
राष्ट्रीय वयोश्री योजना 2022 के लाभ वा विशेषताएं
- इस योजना का लाभ देश में रहने वाले ऐसे वृद्धजन उठा सकेंगे जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने के लिए मजबूर है।
- पात्र लाभार्थी योजना के माध्यम से मुफ्त में सहायता उपकरण प्राप्त कर सकेंगे।
- नागरिको को योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
- किसी नागरिक में एक से ज्यादा विकलांगताए है तो ऐसी स्थिति में उन्हें एक से ज्यादा सहायता उपकरण दिए जाएंगे।
- राष्ट्रीय वयोश्री योजना 2022 के अंतर्गत यह सभी सहायता उपकरण लाभार्थी को बिना किसी शुल्क लिए दिए जाएंगे।
- प्रत्येक जिलों में लाभार्थियों की पहचान राज्य सरकार/संघ राज्य क्षेत्र प्रशासन द्वारा उपायुक्त जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में एक समिति के माध्यम से की जाएगी।
- योजना का लाभ वही नागरिक उठा सकेंगे जिन्हे डॉक्टर द्वारा उपकरण के दिए निर्देश दिए गए होंगे।
- सरकार के द्वारा एक अनुपात निर्धारित किया गया जिसमे प्रत्येक जिले की 30% महिलाये वा 70% पुरुष लाभार्थी होंगे।
- प्रत्येक जिले में सहायता उपकरणों का वितरण शिविर लगा कर किया जाएगा।
यह भी पढ़े:- आयुष्मान भारत योजना
राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत दिए जाने वाले सहायता उपकरण
- एल्बो कक्रचेस
- क्वैडपोड
- व्हील चेयर
- स्पेक्टल्स
- वॉकिंग स्टिक
- ट्राइपॉड्स
- कृत्रि मडेंचर्स
- श्रवण यंत्र
यह भी पढ़े:- Mukhyamantri Covid-19 Bal Kalyan Yojana
Rashtriya Vayoshri Yojana में आवेदन हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज़ वा पात्रता
- आवेदनकर्ता भारतीय का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- योजना के तहत आवेदनकर्ता की न्यूनतम आयु 60 वर्ष होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता बीपीएल/एपीएल जैसी श्रेणी वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवार ही इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।
- आवेदनकर्ता का आधार कार्ड
- आवेदनकर्ता का पहचान पत्र
- आवेदनकर्ता का राशन कार्ड
- वृत्ति पेंशन के लिए जाने की स्थिति में संबंधित दस्तावेज
- शाररिक अक्षमता की स्थिति में प्रमाण पत्र या मेडिकल रिपोर्ट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
यह भी पढ़े:- प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना
राष्ट्रीय वयोश्री योजना 2022 में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
यदि आप भारत देश के रहवासी है और Rashtriya Vayoshri Yojana पर अपना रजिस्ट्रेशन करना चाहते है, तो आप निचे दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करने आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
- सबसे पहले आवेदनकर्ता को न्याय और सामाजिक कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा।

- होम पेज पर आपको Vayoshri Registration का विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।

- यहाँ आपको एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई देगा जिसमे मांगी गई सभी जानकारी को आपको दर्ज करना होगा जिसमे नाम, पता, राज्य,शहर, मोबाइल नंबर, डेट ऑफ़ बर्थ, आयु आदि को दर्ज करना होगा।
- मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करने के पश्चात आपको महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- अब आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा वा सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
- क्लिक करते ही वयोश्री योजना में आपका पंजीकरण पूर्ण हो जाएगा।
यह भी पढ़े:- उज्ज्वला योजना लिस्ट
वयोश्री योजना के अंतर्गत आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया
यदि आप अपने द्वारा किए गए वयोश्री योजना में आवेदन की स्थिति देखना चाहते है तो आपको निचे दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आवेदनकर्ता को न्याय और सामाजिक कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा।
- होम पेज पर आपको Track & View का विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
- यहाँ आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा,वा सर्च बटन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर आपके द्वारा किए गए आवेदन की स्थिति आ जाएगी।
यह भी पढ़े:- Kisan Samman Nidhi Yojana List
Contact Us
हमारे द्वारा लिखे गए इस लेख में हमने वयोश्री योजना के विषय में आप तक अधिक से अधिक जानकारी पहुंचाने की कोशिश की है, यदि अभी भी आपको आवेदन करने में किसी प्रकार की समस्या का सामना कर पड़ रहा है। तो आप निचे दिए गए नम्बरो पर संपर्क कर सकते है, या ईमेल लिख कर अपनी समस्या का निकरण कर सकते है।
- Artificial Limbs Manufacturing Corporation of India
- G.T. Road, Kanpur – 209217
- Ph.: 91-512-2770873, 2770687, 2770817
- Fax: 91-512-2770617, 2770051, 2770123
- Toll-Free No. 1800-180-5129
- Web: http://www.alimco.in
- E-mail: [email protected]