Saheli Samanvay Kendra Yojana 2022 | दिल्ली सहेली समन्वय केंद्र योजना आवेदन कैसे करे?

Saheli Samanvay Kendra Yojana | Saheli Samanvay Kendra Yojana Eligibility | सहेली समन्वय केंद्र योजना आवेदन कैसे करे? | सहेली समन्वय केंद्र योजना की पूरी जानकारी | Saheli Samanvay Kendra Yojana UPSC

Saheli Samanvay Kendra Yojana  बहुत जल्द ही दिल्ली वासियो के लिए लागू होने जा रही हैं। दिल्ली सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अपने बजट में सहेली समन्वय केंद्र योजना को लागु करने का प्रस्ताव किया हैं। इस योजना के माध्यम से महिलाओ को कई सारे लाभ मिलेंगे। आज हम इस लेख के माध्यम से Saheli Samanvay Kendra Yojana से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में जानेगे। तो बने रहिये हमारे साथ अंत तक और जानिए इस योजना के बारे में सबकुछ।

यह भी जाने: मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना 2021

Contents

Saheli Samanvay Kendra Yojana

Saheli Samanvay Kendra Yojana

सहेली समन्वय केंद्र योजना के माध्यम से दिल्ली सरकार काम करने के इच्छुक बेरोजगार महिलाओ के कौशल विकास के लिए आंगनवाड़ी हब बनाने जा रही हैं। Saheli Samanvay Kendra Scheme के अंतर्गत महिलाओं के स्वयं सेवा सहायता समूह बनाकर उन्हें काम सिखाया जाएगा।

यह योजना महिलाओ के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होने जा रही हैं क्योकि यहाँ से परिक्षण लेने के बाद महिलाओ को उनके हुनर के हिसाब से रोजगार मिल सकेगा। इस तरह की योजना  बनाने का निर्णय एक सर्वेक्षण के आधार पर लिया गया था जो सरकार द्वारा COVID-19 संकट के प्रभाव और दिल्ली में लोगों की आजीविका पर लॉकडाउन के प्रभाव को समझने के लिए आयोजित किया गया था।

कोरोना महामारी के कारण बेरोजगार महिलाओ की संख्या में भी वृद्धि हुयी हैं। एक सर्वेक्षण से पता चला है कि महामारी से पहले, पिछले साल फरवरी में महिलाओं में बेरोजगारी 26 प्रतिशत थी और फरवरी 2021 में यह बढ़कर 40 प्रतिशत हो गई।

इस सर्वेक्षण से पता चलता हैं की दिल्ली में 40 प्रतिशत ऐसी महिलाये हैं जिनके पास रोजगार नहीं हैं जिसमे 35 प्रतिशत महिलाये 12वीं क्लास पास हैं और इसके साथ ही इनमे से 60 महिलाएँ 30 साल से कम उम्र की हैं।

यह भी जाने: दिल्ली राशन कार्ड 2021 ऑनलाइन आवेदन

सहेली समन्वय केंद्र योजना का उद्देश्य

इस योजना के माध्यम से सरकार बेरोजगार महिलाओ को परिक्षण देगी ताकि इन महिलाओ को रोजगार मिल पाए। इसके लिए दिल्ली सरकार ने  व्यक्तिगत स्टार्टअप शुरू करने और स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए 500 आंगनवाड़ी केंद्र स्थापित किए जाने का एलान किया हैं।

सहेली समन्वय केंद्र योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

अगर आप Saheli Samanvay Kendra Yojana के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ दिनों के लिए इंतजार करना होगा। जैसे ही हमारे पास इस योजना के लिए आवेदन की जानकारी आती हैं तो हम यह पर अपडेट कर देंगे। बहुत जल्द ही इसके आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जानी हैं।

Leave a Comment