Samagra ID देखे , मध्य प्रदेश समग्र आईडी पोर्टल, SSSMID Download

SSSM ID | फैमिली आईडी कैसे निकाले? |  Samagra ID Panjiyan Online Registration Process | एमपी समग्र आईडी  | मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल | sssm family id | SSSMID Online | samgra id portal | samagra | samagra portal 2023 |

क्या आप आपको पता हैं आपकी Samagra ID (SSSM ID) क्या हैं? अगर नहीं पता तो आज हम आपको आसान भाषा में बतायेगे की आप कैसे हासिल कर सकते हैं। और इससे जुडी सारी बातो पर हम आज बात करेंगे पर उससे पहले हम SSSM ID के बारे में जान लेते हैं।

Contents

SSSM ID मध्य प्रदेश

Samagra

समग्र आईडी एक महत्वपूर्ण ID जिसके माध्यम से मध्य प्रदेश के नागरिक सरकार के द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओ का लाभ उठा सकते हैं। SSSM ID उन लोगो के लिए बनाई जाती हैं जो कमज़ोर वर्ग ,वृद्ध ,मजदूर,गरीब विधवा और बी पी एल की केटेगरी के अंदर आते हैं। मध्य प्रदेश के लोगो के लिए Samagra ID का होना बहुत ही आवश्यक हैं जैसे कि आधार कार्ड का आवश्यक होना।

मूल रूप से SSSMID दो प्रकार की होती हैं। पहली Family ID (परिवार समग्र आईडी) और दूसरी सदस्य समग्र आईडी। Family ID से मतलब उस id से हैं जो पुरे परिवार की आयडी होती हैं जिसमे 8 अंको का एक कोड होता हैं। और अगर वही हम सदस्य समग्र आईडी की बात करे तो वह एक परिवार के सदस्य को दी जाती हैं। जिसके अंतर्गत 9 अंको का कोड होता हैं।

PM Kisan Samman Nidhi कैसे प्राप्त करे?

Samagra ID Portal

समग्र आईडी सिर्फ उन्ही लोगो को दी जाती हे जिन्होंने परिवार के सदस्या के तौर पर रजिस्ट्रेशन किया हो। बिना सदस्य रजिस्ट्रेशन के यह आयडी नहीं दी जाएगी। मध्य प्रदेश के नागरिको के परिवार की SSSM ID और सदस्य आयडी Samagra Portal MP पर उपलब्ध हैं। आप इस समग्र आयडी का उपयोग मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओ का लाभ उठा सकते हैं। Samagra ID Portal के माध्यम से आप आसानी से ये आयडी पा सकते हैं।

एमपी समग्र आईडी पोर्टल हाईलाइट

सेवा का नामसमग्र आईडी एमपी
किसके द्वारा लांच की गयीएमपी के मुख्यमंत्री
विभागसमाज कल्याण विभाग
स्कीम का प्रकारराज्य सरकार योजना
रजिस्ट्रेशन का प्रकारऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटhttp://samagra.gov.in/

MP SSSM ID क्यों जरुरी हैं?

Samagra ID में रजिस्टर्ड लोगो का पूरा डाटा मध्य प्रदेश सरकार के पास होता हैं। पहले की अगर हम बात करे तो Samagra Portal के द्वारा छात्रवृति ,पेंशन विवाह सहायता राशि ,खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम इतियादी प्रदान करने का काम शुरू किया गया था। लेकिंग अब Samagra Portal के माध्यम से राज्य सरकार  कमज़ोर वर्ग ,वृद्ध ,गरीब लोगो ,वरिष्ठ नागरिको ,विकलांग महिलाये,विधवाओं को सामाजिक सुरक्षा के लाभों को प्रदान कर रही हैं।

अगर आप ने अभी तक Samagra Portal पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया हैं तो जल्द से जल्द इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा ले। अगर आप रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आप Samagra portal की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर सकते हैं।

जन सेवा केंद्र कैसे खोले?

Samagra ID के प्रकार

Samagra ID के प्रकार

Samagra ID दो प्रकार की होती हैं तो आइये इन दोनों आइडिओ के बारे में विस्तार से जानते हैं।

• परिवार Samagra ID ( Family ID)

परिवार समग्र आयडी 8 अंको की होती हैं और ये एक परिवार को दी जाती हैं। जिसे परिवार समग्र आयडी कहते हैं।

• सदस्य समग्र आयडी

यह आयडी 9 अंको की होती हैं और ये परिवार के प्रत्येक सदस्य की अलग-अलग आयडी होती हैं। सदस्य समग्र आयडी तभी आपको मिल सकते हैं जब सदस्य का पंजीकरण परिवार के सदस्य के तौर करवाया गया हो। इसका सीधा सा मतलब हैं की जिस किसी का भी Samagra ID बनाते समय रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया हैं उस सदस्य को समग्र आयडी नहीं मिल पायेगी।

समग्र आईडी Application Form

अब आप आसानी से ऑनलाइन तथा ऑफलाइन SSSM ID बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। और इस आयडी को पा कर आप कई सारे लाभ उठा सकते हैं। अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको पंचायत या जनपद पंचायत के कार्यालय में जाना पड़ेगा और इसके लिए आपको आवेदन देना होगा। अगर आप Samagra ID के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो हमने निचे इसके बारे में बताया हैं।

SSSM ID कैसे जाने?

आप निचे दिए गए विकल्प से भी SSSM आयडी जान सकते हैं इसके अलावा ऑफिसियल पोर्टल से भी जान सकते हैं जिसकी पूरी प्रक्रिया हमने इस आर्टिकल में निचे बताया गया हैं।

Food Security Portal मध्य प्रदेश

समग्र आयडी जानने के लिए आप Food Security Portal की मदद ले सकते हैं। आप इस पोर्टल पर अपने जिले का चयन कर परिवार के सदस्य के अनुसार समग्र आयडी आसानी से जान सकते हैं।

2013-14 के स्कूल शिक्षा सत्र के छात्रों की सूची के माध्यम से।

उस वर्ष कक्षा 1 से 12 वी तक के सारे छात्रों का सर्वे किया गया था और उसके बाद उनका समग्र पोर्टल पर डेटाबेस तैयार किया गया ताकि उसके आधार पर उनको स्कालरशिप दी जा सके। इसके माध्यम से भी आप कक्षा के माध्यम से Samagra Id Mp जान सकते हैं।

परिवार के किसी सदस्य के मोबाइल नंबर के माध्यम से

अब आप बड़े ही आसानी से अपने परिवार के मोबाइल नंबर के माध्यम से भी SSSMID देख सकते हैं। इसके लिए आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अवं आयु दर्ज करने की आवश्यकता हैं। इससे आप परिवार के अन्य सदस्यों का भी समग्र पोर्टल आई डी देख सकते हैं।

Samagra Portal MP पर आवेदन के लिए दस्तावेज़

अगर आप SSSMID के लिए आवेदन करने जा रहे हैं तो आप के पास निचे दिए गए दस्तावेज हैं या नहीं उनको सुनिश्चित करले।

जो भी आवेदन दे रहा हे वह मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।

स्थायी निवासी  होने का प्रमाण पत्र।

10 वी की मार्कशीट

मोबाइल नंबर

आधार कार्ड

पासपोर्ट साइज फोटो

राशन कार्ड

SSSM ID के फायदे क्या हैं?

SSSMID के कई सारे फायदे है तो चलिए जानते हैं इस आयडी के फायदों के बारे में विस्तार से:-

  • समग्र आयडी एक बहुत ही महत्वपूर्ण आयडी हैं जिसकी सहायता से मध्य प्रदेश सरकार के पास नागरिको का डाटा होता हैं। यह डाटा सरकार को मध्य प्रदेश के नागरिको को योजनाओ का लाभ पहुंचने में बहुत ही मदद करता हैं। इस डाटा से सरकार सही भागिदार को योजना का लाभ पहुँचती हैं।
  • अगर आप मध्य प्रदेश से हैं तो आप बड़े ही आसानी से SSSMID के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं और इस आयडी को प्राप्त कर सकते हैं। और सरकार द्वारा चालयी जा रही योजनाओ का लाभ उठा सकते हैं।
  • अगर आप सरकार द्वारा चालयी जा रही किसी भी योजना का लाभ लेने में यह आयडी आपकी मदद करेगी।
  • अगर आप बीपीएल राशन कार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं तो समग्र आयडी आपकी मदद करेगी।
  • अगर आप माध्यम प्रदेश के रहने वाले हैं और अपने बच्चो का एडमिशन किसी स्कूल या कॉलेज में करवा रहे हैं तो आपसे samagra ID मांगी जा सकती हैं।

यह भी जाने: मध्य प्रदेश भूलेख

समग्र पोर्टल पर उपलब्ध नागरिको के लिए सेवाएं कौन-कौनसी हैं?

मद्य प्रदेश समग्र आयडी पोर्टल पर मध्य प्रदेश के नागरिको के लिए निम्नलिखित सेवाएं उपलब्ध हैं:-

Samagra Portal पर आवेदन कैसे करे?

अगर आप मध्य प्रदेश से हैं  SSSM ID बनवाना चाहते हैं तो निचे दिए गए तरीके को फॉलो कर सकते हैं।

सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट samagra gov in पर जाना होगा। जैसे ही आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जायेगे आपके सामने ऑफिसियल वेबसाइट का होम पेज खुल कर सामने आजायेगा।

अब खुले हुए होम पेज पर आपको Citizens Services का विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प के अंदर आपको 2 नंबर पर Registration का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Samagra ID

जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो अगले पेज पर आपके सामने Samagra ID MP Registration Form की एक टैब खुल जाएगी। अब आपको इस पेज पर अड्रेस से सम्बंधित विवरण, इसके साथ ही परिवार के जो मुख्या हैं उनका विवरण,  पहचान दस्तावेज़ आदि अपलोड करना हैं।

पूछी गयी जानकारी आपको कुछ इस प्रकार भरना होगी

सर्वप्रथम आपको अड्रेस से सम्बंधित विवरण विवरण भरना होगा। जिसके अंदर आपका जिला ,स्थानीय निकाय,क्षेत्र ,गांव, मकान संख्या ,पता जाति,प्रतिस्पर्धा आदि भरना  होगा |

SSSM ID

इसके बाद आपको परिवार का जो मुख्या हैं उसका विवरण भरना होगा। जिसमे मुख्या का नाम, जन्म तारीख,आयु ,लिंक ,मोबाइल नंबर ,आधार संख्या ,ईमेल आईडी इतियादी भरना होगा।

Samagra ID

अब आपको परिवार के मुख्या से संभंधित दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। जिसमे आपको डॉक्यूमेंट टाइप ,डॉक्यूमेंट इतियादी शामिल रहेंगे।

SSSM ID

इस स्टेप में अब आपको एक-एक करके अपने सभी परिवारों के सदस्य को शामिल करना हैं। और उनका भी विवरण इसमें देना हैं।

SSSM ID

इस तरह आप आसानी से Samagra Portal पर SSSM ID  के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

परिवार समग्र आईडी नंबर कैसे खोजे?

अगर आप अपने परिवार की SSSMID जानना चाहते हैं तो निचे दिए गए प्रोसेसस को फॉलो कर सकते हैं:-

  • सबसे पहले आपको समग्र पोर्टल पर जाना होगा। जैसे ही आप समग्र पोर्टल पर जायेगे तो आपके सामने होमपेज खुल कर आजायेगा।
  • होम पेज पर आपको Know Your Family ID का ऑप्शन दिखाई देगा जिसपर आपको क्लिक करना हैं।
परिवार समग्र आईडी

इन दिए गए विकल्पों में से किसी भी विकल्प पर क्लिक करके आप आसानी से आपके परिवार की SSSMID जान सकते हो।

परिवार के किसी भी सदस्य Samgra ID कैसे खोजे?

अगर आप आपके परिवार के किसी भी सदस्य की Samagra ID जानना चाहते हैं तो निचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करे:-

  • सर्वप्रथम आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना हैं।
  • जैसे ही आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जायेगे तो आपको होमपेज पर Search Family और Add Family member काऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना हैं।
  • जैसे ही आप इन विकल्प पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
sssmid mp
  • अब आपको इस पेज पर समग्र आयडी प्राप्त करने के लिए आपको कुछ इनफार्मेशन चुनना होगी जैसा की  जिला ,स्थानीय निकाय ,लिंक चुने और अंग्रेजी भाषा में अपने नाम के पहले अंक लिखे फिर ग्राम ,वार्ड  संख्या चुने /क्षेत्र चुने और कैप्चा कोड भरे।
  • अब आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना हैं।
sssmid mp
  • सबमिट करते ही आपके सामने परिवार के सदस्य की Samagra ID खुल जायेगी।

समग्र प्रोफाइल अपडेट कैसे किया जाता हैं?

अगर आप समग्र प्रोफाइल अपडेट करना चाहते हैं तो निचे बताये गए तरीके के अनुसार आप आसानी से समग्र प्रोफाइल अपडेट कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं पूरी प्रोसेस:-

  • सर्वप्रथम आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जैसे ही आप Samagra पोर्टल पर जाएगी तो आपके सामने होमपेज खुल जाएगा जिसपर आपको समग्र नागरिक सेवा का सेक्शन दिखाई देगा जिसके अंदर आपको समग्र प्रोफाइल अपडेट करें वाले ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
  • अब आप इस ऑप्शन के अंदर निम्नलिखित चीजे अपडेट कर सकते हैं:-
    • जन्म तिथि अपडेट करें
    • नाम अपडेट करें
    • परिवार प्रवासन का अनुरोध करें
    • लिंग अपडेट करें
    • डुप्लिकेट सदस्य पहचानें
    • डुप्लिकेट परिवार की पहचान करें
    • परिवार की अनुरोध ( रिक्वेस्ट ) सर्च करें
    • अनुरोध ( रिक्वेस्ट ) सर्च करें।

SamagraID Card प्रिंट कैसे करे?

अगर आप SamagraID Card प्रिंट करना चाहते हैं तो निचे दिए गए तरीके को फॉलो करे:-

  • सर्वप्रथम आपको समग्र आयडी की ऑफिसियल वेबसाइट जाना होगा।
  • जैसे ही आप ऑफिसियल वेबसाइट पर पहुचेगे तो आपके सामने समग्र आयडी पोर्टल का होमपेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको समग्र नागरिक सेवा वाले सेक्शन के अंतर्गत समग्र कार्ड प्रिंट करे का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना हैं।
SamagraID Card
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसपर आपको समग्र परिवार आईडी  भरना होगी।
  • अब आपको कैप्चा भरना होगा और देखे के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने SamagraID Card खुल जाएगा अब आप यही से ऐसे आसानी से प्रिंट कर सकते हैं।

Samagra.gov.in पर अपना वार्ड कैसे जाने?

Samagra.gov.in पर अपना वार्ड कैसे जाने

अगर आप samagra portal पर अपना वार्ड जानना चाहते हैं तो आपको निचे बताये गए तरीके को फॉलो करना होगा:-

  • सबसे पहले आपको समग्र पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जैसे ही आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जायेगे तो आपके सामने समग्र आयडी ऑफिसियल वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
  • इस होम पेज पर आपको “अपना वार्ड (कालोनी) जाने” वाले विकल्प पर क्लिक करना हैं।
  • जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको डिस्ट्रिक्ट, लोकल बॉडी सेलेक्ट करना होगी।
  • इनके साथ ही आपको कॉलोनी का नाम दर्ज करना होगा।
  • अब आपको कैप्चा सॉल्व करना हैं और सर्च बटन पर क्लिक कर देना हैं।
  • क्लिक करते ही आपके सामने वार्ड की लिस्ट खुल कर आजाएगी।

इस तरह आप बड़े ही आसानी से samagra पर अपना वार्ड जान सकते हैं।

samagra.gov.in पर समग्र के बारे में जानकारी कैसे प्राप्त करे?

अगर आप समग्र पोर्टल पर समग्र के बारे में जानना चाहते हैं तो निचे दी गयी स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से जान सकते हैं:-

  • सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना हैं।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाते ही आपके सामने ऑफिसियल वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको समग्र पोर्टल का ऑप्शन दिखाई देगा जिसपर आपको क्लिक करना हैं।
  • क्लिक करते ही आपके सामने समग्र पोर्टल से जुडी सभी जानकारिया मिल जायेगी जैसे की:-
    • समग्र पोर्टल (http://samagra.gov.in/)
    • समग्र क्या है?
    • समग्र के उददे्श्य
    • समग्र क्यों
    • समग्र आई डी से लाभ क्या है?
    • आमजनों हेतु म.प्र. की सेंवाओं की पात्रता आधारित सेवा
    • एक सदस्य, एक बचत खाता समस्त शासकीय योजनाओं के लाभ हेतु
    • समग्र परिवार आई.डी. एवं सदस्य आई.डी. कहां से प्राप्त करे
    • समग्र परिवार आई.डी. एवं सदस्य् आई.डी.
    • समग्र परिवार आई.डी. एवं सदस्य आई.डी. से लाभ
    • समग्र पोर्टल पर नवजात शिशुओं का पंजीयन
    • समग्र पोर्टल पर व्यक्ति को मृतक घोषित करना
    • सर्वे के दौरान छूटे हुए परिवार एवं परिवार सदस्यों को समग्र पोर्टल पर पंजीकृत करने

Contact us

अगर आप समग्र पोर्टल पर कांटेक्ट करना चाहते हैं तो आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर contact वाले सेक्शन जाना होगा। जैसे ही आप कांटेक्ट वाले सेक्शन पर जाओगे तो आपके सामने कांटेक्ट डिटेल खुल जायेगी।

समग्र पोर्टल डिटेल्स

  • ईमेल: [email protected]
  • एड्रेस: सामाजिक न्‍याय संचालनालय 1250, Tulsi Nagar 1250, तुलसीनगर भोपाल (मध्यप्रदेश) Bhopal (M.P.)
  • फ़ोन नंबर:  0755- 2558391
  • फेक्स 2552665

हम आशा करते हैं तो Samagra ID से संभंधित सारी जानकारिया पूरिजनकारी के माध्यम से मिल चुकी होगी। अगर आपका कोई क्वेश्चन हैं तो आप हमे निचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। अगर आप अन्य योजनाओ के बारे में जानना चाहते हैं तो आप हमारे ब्लॉग पर जा कर पढ़ सकते हैं। हमारे ब्लॉग पर आने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यावाद!

SamagraID FAQ’s

समग्र आयडी क्या है?

Samagra ID एक बहुत ही लाभकारी आयडी हैं। जिस तरह आधार कार्ड सभी के लिए जरुरी हैं। उसी प्रकार समग्र आयडी भी मध्य प्रदेश के नागरिको के लिए जरुरी हैं। अगर कोई माध्यम प्रदेश का रहने वाला हैं और उसके पास यह आयडी हैं तो वह आसानी से सरकार द्वारा चालयी जा रही विभिन्न योजनाओ और सेवाओं का लाभ उठा सकता हैं। जब भी कोई नागरिक इस आयडी में अपना रजिस्ट्रेशन करवाता हैं तो इसका पूरा डाटा सरकार के पास चला जाता हैं। जिससे सरकार को योजना एवं सेवाओं को क्रियान्वित करने में भी सहायता मिलती हैं।

समग्र पोर्टल क्या है?

समग्र पोर्टल एक आधिकारिक पोर्टल हैं जिसे माध्यम प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जाता हैं। इस पोर्टल पर माध्यम प्रदेश के रहने परिवारों एवं परिवार सदस्यों की संपूर्ण जानकारी जैसे कि नाम, पिता का नाम, जाति, व्यावसया, शिक्षा, योजना के हितग्राही , बचत खाता नम्ब्र, बी.पी.एल., विकलांगता, इत्यादि का डेटा उपलब्ध् हैं।

समग्र परिवार आई.डी. एवं सदस्य आई.डी. कहां से प्राप्त करे?

आप समग्र परिवार आई.डी. एवं सदस्य आई.डी. ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से पता कर सकते हैं। अगर आप ऑफलाइन SSSMID प्राप्त करना चाहते हैं तो अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायत / जनपद पंचायत एवं नगरीय निकाय (नगर निगम / नगर पालिका / नगर पंचायत ) एवं जिला स्तअर पर भी संबंधित कार्यालयों पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप ऑनलाइन एमपी समग्र आईडी प्राप्त करना चाहते हैं तो http://samagra.gov.in/ पर आसानी से आप प्राप्त कर सकते हैं।

समग्र परिवार आई.डी एवं सदस्य आई.डी. कितने अंको की होती हैं?

समग्र परिवार आई.डी आई.डी. एक यूनिक आई.डी. होती हैं जिसमे 8 अंक होते हैं। वही अगर हम बात करे सदस्य आई.डी. की तो यह 9 अंको की एक यूनिक आई.डी. होती हैं।

Samagra ID कौन बनवा सकता हैं?

अगर आप माध्यम प्रदेश के स्थायी निवासी हैं और आपके पास इसका प्रमाण हैं तो ही आप इस आयडी को बनवा सकते हैं अगर आपके पास मध्य प्रदेश के स्थायी निवासी का प्रमाण नहीं हैं तो आप Samagra ID को नहीं बनवा सकते हैं।

क्या ऑफलाइन माध्यम से समग्र आयडी बनवायी जा सकती हैं?

जी हाँ, आप ऑफलाइन माध्यम से भी समग्र आयडी बनवा सकते है। इसके लिए आपको अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायत / जनपद पंचायत एवं नगरीय निकाय (नगर निगम / नगर पालिका / नगर पंचायत ) एवं जिला स्तअर पर भी संबंधित कार्यालयों पर संपर्क करना होगा।

Leave a Comment