SBI ATM Cash Transaction Rules: एसबीआई ने जारी किया नया नियम, अब पैसा निकलने से पहले देना होगा ओटीपी

SBI ATM Cash Transaction Rules: एसबीआई बैंक अपने ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए कई नियम वा ऑफर लेकर आता है, ताकि उनके ग्राहकों को किसी तरह की तकलीफ या धोखाधड़ी का सामना ना करना पड़े। यदि आप भी एसबीआई बैंक के ग्राहक है, तो यह खबर आपके बहुत काम की होने वाली है। क्योकि एसबीआई के द्वारा ATM से पैसे निकलने में नियम में बदलाव किया गया है जो की आपको पता होना चाहिए।

एसबीआई के द्वारा यह नियम ट्रांसक्शन को अधिक सुरक्षित करने के लिए बनाया है। अब ग्राहकों को ATM से पैसे निकालने पर एक वेरिफिकेशन ओटीपी देना होगा। यदि आप वेरिफिकेशन ओटीपी नहीं देते है तो, ऐसी स्थिति में आप पैसे नहीं निकल पाओगे। यदि आपको इस नियम के बारे मे नहीं पता है तो आप अच्छे से जान ले, नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है।

Contents

10 हजार से ज्यादा निकलने पर देना होगा ओटीपी

SBI ATM Cash Transaction Rules

एसबीआई बैंक के द्वारा ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी अपने ग्राहकों तक पहुंचाई है, आपको बता दे के यदि आप 10 हजार रुपये से ज्यादा ATM से निकालते है, तब आपको एक OTP की मदद लेनी होगी। यह OTP बैंक द्वारा आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा जिसके बाद आपको इसका इस्तेमाल करना होगा।

यह भी जाने: SBI Fix Deposit

क्यों है जरुरी ओटीपी

  • यदि आप 10 हजार से ज्यादा पैसे SBI ATM से पैसे निकलते है आपको OTP की जरुरत होगी।
  • यह OTP आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SBI BANK की और से भेजा जाएगा।
  • यह OTP 4 अंको का होगा जो ग्राहकों को एक बार ट्रांजक्शन करने के लिए मिलेगा।
  • स्क्रीन पर राशि दर्ज करने के बाद जो राशि निकालना चाहते है।
  • तब आपको ATM स्क्रीन पर OTP दर्ज करने को कहा जाएगा।
  • OTP दर्ज करते ही आपका ट्रांजक्शन हो जाएगा।

क्यों लाना पड़ा यह नियम

एसबीआई भारत के सबसे बड़े बैंको में से एक है, जिसके पास भारत में 71,705 BC आउटलेट के साथ 22,224 शाखाएं और 63,906 ATM का सबसे बड़ा नेटवर्क है। नियम लाने की मुख्य वजह ग्राहकों के साथ हो रही ठगी को काम करना है। क्योकि हाल ही में बैंको को कई धोखाधड़ी की शिकायते मिल रही है।

यह भी जाने: SBI Two Wheeler Loan की सम्पूर्ण जानकारी

Leave a Comment