Share Market 2022: अडानी व बाबा राम देव लाने वाले है अपनी कंपनी का IPO, मार्किट होगा गुलजार

Share Market 2022: इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) का बाजार जनवरी से मार्च की तिमाही में गुलजार होने वाला है। मर्चेंट बैंकरो के अनुसार इस तिमाही में करीब 23 कम्पनिया अपना IPO जारी करने वाली है,

जिसका मुख्य उद्देश्य करीब 44,000 हजार करोड़ जुटाना है। बता दे के इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के द्वारा राशि जुटाने के मामले में टेक्नोलॉजी से जुडी कम्पनिया सबसे आगे होंगी।

Contents

2021 का साल भी कंपनियों के लिए रहा गुलजार

Share Market 2022 ipo list

बता दे के बीते साल 2021 में करीब 63 कंपनियों ने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के द्वारा 1.2 लाख करोड़ रुपए जुटाए थे। जो की अपने आप में एक रिकॉर्ड है। हालाँकि विस्तृत अर्थव्यवस्था कोरोना महामारी की वजह से प्रभावित रही। बता दे के इन कंपनियों के अलावा पावरग्रिड इनविट ने आईपीओ के माध्यम से 7,735 करोड़ रुपए जुटाए थे। इसके अलावा ब्रूकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट ने रीट के जरिए 3,800 रुपए की राशि जुटाई थी।

2022 में आने वाले है यह IPO

मर्चेंट बैंकरो की माने तो मार्च तिमाही के दौरान जिन कंपनियों के IPO के द्वारा धन जुटाए जाने की संभावनाएं है, उनमे ओयो (8,430 करोड़ रुपए) वा आपूर्ति श्रृंखला से जुडी डेल्हीवरी कंपनी (7,460 करोड़ रूपए) शामिल है। इनके अलावा एमक्योर फार्मास्युटिकल्स (4,000 करोड़ रूपए), अडानी विल्मर (4,500 करोड़ रूपए), पारादीप फास्फेट (2,200 करोड़ रूपए), वेदांत फैशन (2,500 करोड़ रूपए), मेदांता (2,000 करोड़ रूपए), वा इक्सिगो (1,800 करोड़ रूपए) के आईपीओ के आने की उम्मीद है।

मर्चेंट बैंकरो की माने तो हेल्थियम मेडटेक, स्कैनर टेक्नोलॉजीज, और सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीज समीक्षाधीन भी इस साल की तिमाही के दौरान अपना आईपीओ ला सकती है। इसके अलावा रिकूर क्लब के संस्थापक एकलव्य ने बताया के ”कंपनियों द्वारा आईपीओ के जरिये सूचीबद्धता जनता से पूंजी जुटाने के लिए की जाती है, जिससे उनके शेयर की तरलता बढ़ती है और साथ ही मूल्य की खोज में भी मदद मिलती है।” साथ ही लर्नएप.कॉम के संस्थापक (सीईओ) प्रतिक सिंह ने बताया के  प्रौद्योगिकी कंपनियां अब वैश्विक स्तर पर विस्तार करना चाहती हैं और इसके लिए उन्हें पूंजी की जरूरत होती है। ऐसे में वे आईपीओ मार्ग के जरिये धन जुटाना पसंद करती हैं।

Leave a Comment