UP Pension Yojana (SSPY), Pension List, उत्तर प्रदेश पेंशन ऑनलाइन आवेदन

पेंशन हमारे देश के वृद्ध लोगों  के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो रही हैं। इसका महत्व बहुत ज्यादा हैं। जैसा की हम सब जानते ही हैं के Pension मुख्या रूप से वृद्ध लोगों को दी जाती हैं। तो आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से UP Pension Scheme (SSPY) से जुडी सारी जानकारिया आपको उपलब्ध करवाएंगे। हम जानेगे की UP Pension  के लिए पात्रता क्या होती हैं, आप SSPY के जरिये पेंशन के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं। और इस योजना से जुडी कई अन्य जानकारिया भी हम प्राप्त करेंगे। तो बने रहिये हमारे साथ अंत तक और इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़े।

Contents

UP Pension (SSPY)

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निचे दी गयी पेंशन योजना के बारे में आवेदन करने हेतु या फिर जानकारी के लिए एक पोर्टल शुरू किया हैं। इस पोर्टल के माध्यम से आप आसानी से पेंशन योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यह एक एकीकृत पेंशन योजना पोर्टल जिसमे निम्नलिखित UP Pension शामिल हैं।

• यूपी वृद्धावस्था पेंशन योजना

• उत्तर प्रदेश विकलांग पेंशन योजना

• यूपी विधवा पेंशन योजना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में बताया हैं की उत्तर प्रदेश सरकार ने इस योजना के अंतर्गत 86.95 लाख वृद्धजन , विधवा , दिव्यांगजन लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में तीन महीने यानि जुलाई,अगस्त, सितम्बर की पेंशन सरकार द्वारा ट्रांसफर की जा चुकी हैं।

यह उत्तरप्रदेश सरकार का बहुत ही अच्छा और लाभकारी प्रयास हैं। अब इन सभी लाभार्थियों को अपने जीवन को अच्छे से व्यतीत करने में सहयता मिलेगी।

जिन लोगो को अभी पेंशन नहीं मिली हैं जल्द ही उन सभी को पेंशन मिल जाएगी। मुख्यमंत्री जी ने आगे यह भी कहा हैं की गावो से लेकर शहरो तक के सभी वृद्धजन , विधवा , दिव्यांगजन इतियादी को इस योजना का लाभ प्रदान कराने का प्रयास किया जा रहा हैं।

Pension Scheme UP (SSPY) में दी गयी राशि कितनी हैं?

इस योजना के अंतर्गत उत्तरप्रदेश सरकार कुष्ठावस्था वाले लोगो को 2500 रूपये प्रतिमाह और वही विधवा , दिव्यांगजनों को 500 रूपये प्रतिमाह के हिसाब से प्रदान की जा रही हैं।

UP Pension योजना के प्रकार कितने हैं?

उत्तर प्रदेश पेंशन योजना के निम्नलिखित प्रकार हैं। तो आये विस्तार से जानते हैं इन सभी योजनाओ के बारे में।

Vridha Pension

वृद्धावस्था योजना  उत्तरप्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizen) के लिए हैं। इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार वरिष्ठ लोगो को प्रतिमाह 800 रुपये देगी। इस योजना का मुख्या उददेश्य वरिष्ठ नागरिकों का कल्याण करना हैं और उन्हें आर्थिक रूप से मदद करना। इससे पहले इस योजान से माध्यम से सरकार 750 रुपये देती थी पर अब ये राशि बढ़ा कर 800 रुपये कर दी गयी हैं।

Widow Pension Uttar Pradesh (विधवा पेंशन योजना UP)

उत्तरप्रदेश सरकार vidhwa Pension योजना के माध्यम से विधवाओं को 500 रुपये प्रदान कर रही हैं। इस योजना से कई माताओ और बहनो को आर्थिक सहयता मिलेगी। और इससे उनको अपना जीवन व्यतीत करने में इस योजन से थोड़ी सहयता मिलेगी।

Handicap Pension Yojana UP (विकलांग पेंशन योजना UP)

उत्तरप्रदेश के ऐसे नागरिक हो शारीरिक रूप से अक्षम हैं उन लोगो को उत्तरप्रदेश सरकार 500 रुपये हर महीने प्रदान करेगी। पर Viklang Pension Yojana के लिए आवेदक को 40% विकलांगता के मानदंड में आने वाली स्थति में ही इस योजना का लाभ मिल पायेगा। और इसके लिए आवेदक को यह सत्यापित करना होगा।

UP Jansunwai Portal

Pension Scheme UP (SSPY) के फायदे क्या-क्या हैं?

इस योजना की निम्नलिखित फायदे हैं आइये हम एक-एक कर के सभी फायदों के बारे में जानते हैं।

• इस योजना के कई सारे फायदे हैं और इसका मुख्या उददेश्य वरिष्ठ नागरिकों को प्रत्येक माह वित्तीय सहायता प्रदान करना।

• लाभार्थी आसानी से इस योजना की राशि सीधे अपने बैंक खातों में पा सकते हैं। अब आपको इस राशि के लिए सरकारी दफ्तरों में जाने की जरुरत नहीं हैं।

• इस पेंशन योजना के कारण  वरिष्ठ नागरिकों  को आर्थिक रूप से सहयता मिलती हैं।

Required Documents For Pension Scheme UP (आवश्यक दस्तावेज़)

अगर आप इस योजना के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होना अनिवार्य हैं।

पहचान प्रमाण- वोटर आई.डी./आधार कार्ड/राशन कार्ड

• जन्म प्रमाण पत्र।

• बैंक की पासबुक।

• सक्षम अधिकारी से आय प्रमाण पत्र।

UP Pension Yojana (SSPY) के लिए पात्रता मानदंड

निम्नलिखित आवेदक UP Pension Yojana (SSPY) का आसानी से लाभ उठा सकते हैं।

• आवेदक उत्तरप्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए।

• आवेदन करने वाला व्यक्ति गरीबी रेखा से निचे में होना चाहिए।

• BPL कार्ड का प्रमाण होना चाहिए।

• आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में होना चाहिए।

ध्यान रहे: अन्य पात्रता मानदंड अलग-अलग योजनाओ पर निर्भर करता हैं।

• विकलांगता का प्रमाण पत्र।

• पति का मृत्यु प्रमाण पत्र।

Pension Scheme UP के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया क्या हैं?

ऊपर दी गयी सारी योजना में से किसी भी योजना के लिए आवेदन करने का तरीका बहुत ही आसान हैं।

• सबसे पहले आपको इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट sspy up gov in पर जाना होगा।

• इसके बाद जैसे ही आप होमपेज पर जायेगे आपको ऊपर बताये गयी योजना के विकल्प दिखाई देंगे। आपको जिसके लिए आवेदन करना हैं उसपर क्लिक कीजिये।

SSPY

• क्लिक करते ही आपको एक नया पेज ओपन होता हुआ दिखाई देगा अब आपको इस पेज पर ऑनलाइन आवेदन करे विकल्प पर क्लिक करना होगा।

• इसके बाद आपको न्यू पेंशनर पंजीकरण के लिए नए प्रवेश फॉर्म पर क्लिक करना होगा।

• अब आपको आवेदन फॉर्म को बड़े ही ध्यान से भरना होगा और मांगे गए सभी दस्तावेज अपलोड करना होगा।

• अपलोड करने के बाद आपको सेव बटन पर क्लिक करना हैं।

• इसके बाद पंजीकरण संख्या के साथ एक पंजीकरण पावती पर्ची आपको पेज पर दिखाई देगी।

• आप इसके प्रिंटआउट भी लेले ताकि भविष्य में ये आपके काम आये।

• आपका आवेदन इस तरह से डीएसडब्ल्यूओ / डीपीओ / डीएचडब्ल्यूओ को भेज देगा।

• इसके बाद आपको अंतिम रूप से आवेदन पत्र जमा करने की तारीख से एक माह के भीतर इसे भौतिक रूप से DSWO / DPO / DHWO कार्यालय में जमा करना हैं।

• जैसे ही आप सबमिट करेंगे आपको संबंधित कार्यालय से कंप्यूटर-जनरेटेड पावती की रशीद आसानी से मिल जाएगी।

समाज कल्याण विभाग टोल फ्री नंबर

हमने इस आर्टिकल के माध्यम से UP Pension (SSPY) से जुडी सारी जानकारिया देने का पूरा प्रयास किया हैं। फिर भी आगे आपको कोई समस्या हैं तो आप आसानी से samaj kalyan vibhag toll free no up पर कॉल करके अपनी समस्या आसानी से पूछ सकते हैं।  समाज कल्याण विभाग का टोल फ्री नंबर 18004190001 है। हम आशा करते हैं आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर पसंद आया हैं तो प्लीज निचे कमेंट करके हमे बताये ताकि हमारा मोटिवेशन बना रहे।

Leave a Comment