अजब गजब संयोग: इस दुनिया में कई बार ऐसे संयोग हो जाते है, जिन पर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसी तरह का एक वाक्या पेश आया है, केलिफोर्निया में जहा एक महिला ने अपने जुड़वाँ बच्चो को जन्म दिया लेकिन इन जुड़वाँ बच्चो का जन्मदिन अलग-अलग साल में मनाया जाएगा।
इस तरह के मामले बहुत कम देखने को मिलते है जिनमे जुड़वाँ बच्चो का जन्म इस तरह हुआ हो। दरअसल एक बच्चे ने 31 दिसम्बर 2021 की रात 11:45 पर जन्म लिया वही दूसरे बच्चे का जन्म 15 मिनट बाद 12 बजे हुआ जो की एक संयोग है। सोशल मीडिया पर इन बच्चो वा इनकी माँ की फोटो वायरल हो रही है।
Contents
31 दिसम्बर की रात हुआ बच्चो का जन्म

यह घटना 31 दिसम्बर 2021 साल के आखरी दिन की है, केलिफोर्निया में रहने वाली फातिमा मैड्रिगल को 31 दिसम्बर की शाम में लेबर पैन शुरू हो गया था, इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहाँ उनके द्वारा रात 11:45 बजे एक बेटे को जन्म दिया गया। उसके करीब 15 मिनट बाद एक बेटी को जन्म दिया। जिस वजह से बेटे का जन्म साल 2021 में हुआ और बेटी का जन्म 2022 में हुआ।
फातिमा को इस बात की खबर ना थी के अलग-अलग साल में जन्मे उनके बच्चे सोशयल मीडिया पर सनसनी बन जाएंगे। दोनों ही बच्चे पूरी तरह स्वस्थ है जो की काफी क्यूट नजर आ रहे है। कई लोगो के द्वारा वायरल पोस्ट पर प्रतिक्रियाए देखने को मिल रही है, जबकि कई यूजर्स के द्वारा कमेंट करके हैरानी जताई गई है।
माता-पिता वा डॉक्टर भी हैरान
इस घटना से हॉस्पिटल का स्टाफ वा बच्चो में माता-पिता भी हैरान है। माता पिता के द्वारा बेटी का नाम आयलिन रखा गया है। फातिमा ने बच्चो के जन्म के बाद कहा “में हैरान हूँ वा खुश हूँ के मेरी बेटी ने जन्म मध्यरात्रि में लिया”। सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के अनुसार अमेरिका में हर साल करीब 20 1 लाख 20 हजार ट्विन्स जन्म लेते है, जिनमे से इस तरह का संयोग होने के चांस सिर्फ 3% होते है।
अगर आप ऐसी ही और योजनाओ के बारे में जानना चाहते हैं तो पूरिजनकारी को बुकमार्क करना न भूले।