यूआईडीएआई ई लर्निंग पोर्टल रजिस्ट्रेशन | UIDAI e Learning Portal Online Registration | यूआईडीएआई ई लर्निंग पोर्टल लॉगिन | UIDAI e Learning Portal Signup
UIDAI e Learning Portal 2022: यूआईडीएआई ई लर्निंग पोर्टल को Unique Identification Authority of India के द्वारा आरंभ किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य देश में रहने वाले उन नागरिको को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जो आधार से संबंधित सेवाएं प्रदान करना चाहते हैं। साथ ही पोर्टल के द्वारा बेस सर्विस सेंटर खोलने के लिए भी आवेदन किया जा सकेगा।
यदि आप भी UIDAI e Learning Portal के बारे में अधिक जानकारी जानना चाहते है, तो आपको हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ना चाहिए जिसमे हमने पोर्टल से जुडी पूरी जानकारी को बताया है। इस लेख में आपको पोर्टल का मुख्य उद्देश्य, पोर्टल से होने वाले लाभ, पोर्टल की विशेषताएं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया वा दस्तावेजों से सम्बंधित जानकारी को आपके साथ शेयर किया है।
Contents
UIDAI e Learning Portal क्या है?
यूआईडीआई ई लर्निंग पोर्टल को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के द्वारा आरंभ किया गया है। जिसके माध्यम से भारत देश में रहने वाले नागरिक अपने घर बैठे आधार कार्ड नामांकन के साथ आधार कार्ड से जुड़े सभी कार्य करने की जानकारी को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। जानकारी प्राप्त करने के लिए नागरिको को पोर्टल पर उपलब्ध कोर्स करना होगा। साथ ही कोर्स पूर्ण होने के पश्चात परीक्षा देकर प्रमाण पत्र को भी इस पोर्टल के द्वारा प्राप्त किया जा सकता है।
पोर्टल पर नागरिक अपना आधार कार्ड प्रमाण पत्र भी निकाल सकते है। साथ ही UIDAI e Learning Portal के द्वारा बेस सुपरवाइजर, ऑपरेटर, सुपरवाइजर सर्टिफिकेट को प्राप्त किया जा सकता है, इसके अलावा सर्विस सेंटर खोलने के लिए भी नागरिक आवेदन कर सकते है। पोर्टल पर हिंदी वा अंग्रेजी भाषा में प्रशिक्षण प्राप्त किया जा सकता है। जिससे कि सभी इच्छुक नागरिक आधार सेवाएं प्रदान कर पाएंगे। यह प्रशिक्षण ऑनलाइन ही प्रदान किया जाएगा।
यह भी पढ़े:- Aadhar PVC क्या हैं?, UIDAI PVC Aadhar Card कैसे प्राप्त करे? जानिये सबकुछ
UIDAI e Learning Portal 2022
योजना का नाम | यूआईडीएआई ई लर्निंग पोर्टल |
किनके द्वारा आरंभ की गई | भारत सरकार के द्वारा |
योजना का मुख्य उद्देश्य | आधार सेवा से संबंधित देश के इच्छुक नागरिको को प्रशिक्षण प्रदान करना |
योजना से जुड़े लाभार्थी | भारत देश में रहने वाले नागरिक |
वर्ष | 2022 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | e-learning.uidai.gov.in |
UIDAI e Learning Portal 2022 का मुख्य उद्देश्य
UIDAI e Learning Portal का मुख्य उद्देश्य देश में रहने वाले उन लोगो को प्रशिक्षण प्रदान करना है। जो आधार से जुडी सेवाएं प्रदान करना चाहते है। इस पोर्टल पर इच्छुक नागरिकों को आधार इनरोलमेंट से संबंधित सभी जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिसके द्वारा वह आधार इनरोलमेंट वा आधार को अपडेट कर पाएंगे। इच्छुक नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से प्रशिक्षण घर बैठे प्रॉपर कर सकेंगे। प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात नागरिको को सर्टिफ़िकेट भी प्रदान किया जाएगा। जिसके माध्यम से नागरिक अपना आधार सेंटर खोल सकेंगे।
UIDAI e Learning Porta के लाभ तथा विशेषताएं
- UIDAI e Learning Portal को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के द्वारा आरंभ किया गया है।
- पोर्टल के माध्यम से देश में रहने वाले नागरिक घर बैठे ही आधार कार्ड नामांकन के साथ आधार कार्ड से जुड़े कार्य करने की जानकारी को भी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
- साथ ही पोर्टल पर ऑनलाइन परीक्षा देकर प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया जा सकता है।
- इस पोर्टल पर आधार कार्ड प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाता है।
- UIDAI e Learning Portal के द्वारा बेस सुपरवाइजर, ऑपरेटर, सुपरवाइजर सर्टिफिकेट को प्राप्त किया जा सकता है, जिसका उपयोग सर्विस सेंटर खोलने के लिए आवेदन प्रक्रिया में किया जा सकेगा।
- इसके अलावा देश के नागरिकों को इस पोर्टल के माध्यम से आधार सेवाओं से संबंधित प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
- देश में रहने वाले इच्छुक नागरिको को यह प्रशिक्षण ऑनलाइन प्रदान किया जाएगा।
- जिसके माध्यम से इच्छुक नागरिक आधार सेवाएं प्रदान कर सकेंगे।
यह भी पढ़े:- आयुष्मान भारत योजना (ABY),
यूआईडीएआई ई लर्निंग पोर्टल की पात्रता वा आवश्यक दस्तावेज
यदि आप भी UIDAI e Learning Porta का सर्टिफ़िकेट प्राप्त करना चाहते है, तो आपके पास निचे दिए गए दस्तावेज वा पात्रता होना अनिवार्य है।
- आवेदनकर्ता भारत देश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदनकर्ता के पास निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
- आवेदनकर्ता के पास आधार कार्ड होना आवश्यक है।
- आवेदनकर्ता के पास आय प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
- आवेदनकर्ता के पास आयु का प्रमाण होना आवश्यक है।
- आवेदनकर्ता के पास मोबाइल नंबर होना आवश्यक है।
- आवेदनकर्ता के पास ईमेल आईडी होना आवश्यक है।
- आवेदनकर्ता के पास पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ होना आवश्यक है।
यह भी पढ़े:- BPL List, बीपीएल सूची 2022
पोर्टल पर उपलब्ध कोर्स के अंतर्गत एनरोलमेंट करने की प्रक्रिया
यदि आप भी यूआईडीएआई ई लर्निंग पोर्टल पर उपलब्ध कोर्स के अंतर्गत एनरोलमेंट करने की प्रक्रिया जानना चाहते है तो आपको निचे दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आवेदन करता को UIDAI e Learning Porta की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा।

- होम पेज पर आपको एनरोलमेंट का विकल्प दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा जहा आपको Register Now के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- Register Now के विकल्प पर क्लिक करने के पश्चात आपके सामने एक Register Form ओपन हो जाएगा।
- आवेदनकर्ता को इस Register Form में पूँछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करना होगा, जिसमे अपना नाम, पासवर्ड, ईमेल ऐड्रेस, सिटी, टाउन, राज्य, एजेंसी टाइप, एजेंसी नेम आदि को दर्ज करना होगा।

- अब आवेदनकर्ता को Create My Account के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आवेदनकर्ता को Continue के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आवेदनकर्ता के ईमेल एड्रेस पर एक लिंक भेजा जाएगा।
- अब आवेदनकर्ता को इस लिंक पर क्लिक करके अपने अकाउंट को वेरीफाई करना होगा।
- अब आवेदनकर्ता को Click Here के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के पश्चात यूआईडीएआई की तरफ से लांच किए गए सभी कोर्सेज की सूची आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
- आवेदनकर्ता को अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आवेदनकर्ता को एनरोल मि के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आवेदनकर्ता को अपना प्री एसेसमेंट प्रदान करना होगा। इसके पश्चात आप कोर्स ले सकते हैं।
- कोर्स पूर्ण कर लेने के पश्चात आवेदनकर्ता को अपना फाइनल असेसमेंट देना होगा, जिसके पश्चात आवेदनकर्ता कोर्स पूर्ण कर पाएंगे।
- आवेदनकर्ता के कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण कर लेने पर आवेदनकर्ता को कंपलीशन सर्टिफिकेट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के पश्चात आवेदनकर्ता आसानी से अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे।