URISE Portal 2022: जानिए ऑनलाइन पंजीकरण, लाभ विशेषताएं, पात्रता urise.up.gov.in लॉगिन प्रक्रिया

urise.up.gov.in पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | UP URISE Login | उत्तर प्रदेश यू राइज पोर्टल हिंदी में | URISE Portal Online Apply | उत्तर प्रदेश यू राइज पोर्टल ऑनलाइन आवेदन

URISE Portal 2022: उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा राज्य में रहने वाले छात्र/छात्राओ के विकास के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओ को आरंभ किया जाता है। इस बार भी ऐसी ही एक योजना का आरंभ यूपी सरकार के द्वारा किया जा रहा है, जिसका नाम यु राइज पोर्टल पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्र/छात्राओ को विभिन्न प्रकार के लाभ प्राप्त होंगे।

यदि आप भी URISE Portal से जुडी समस्त प्रकार की जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो आपको इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा जिसमे हमने यू राइज पोर्टल क्या है?, यू राइज पोर्टल से होने वाले लाभ, पोर्टल की विशेषताएं, पोर्टल में आवेदन प्रक्रिया वा यू राइज पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर के बारे में पूरी जानकारी दी है।

Contents

URISE Portal 2022 क्या है?

यु राइज पोर्टल को उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा राज्य में रहने वाले छात्र/छात्राओ के मार्गदर्शन हेतु आरंभ किया गया है। राज्य में रहने वाले वह सभी छात्र/छात्राएं जो व्यवसायिक एवं तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं वह सभी छात्र/छात्राओ की शिक्षा, करियर काउंसलिंग तथा रोजगार प्राप्त करने में मदद की जाएगी। उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की माने तो इस पोर्टल के माध्यम से राज्य में रहने वाले करीब 2 लाख छात्र/छात्राएं लाभ उठा सकेंगे। बता दे के URISE Portal का पूरा नाम Unified Reimagined Innovation for students Empowerment है। इस पोर्टल को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के द्वारा तैयार किया गया है। जो कि प्राविधिक एवं शिक्षा विभाग, श्रम एवं रोजगार विभाग, परीक्षण सेवा योजन एवं कौशल विकास मिशन से मिलकर बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश यू राइज पोर्टल

योजना का नामयू राइज पोर्टल
किनके द्वारा आरंभ की गईउत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा
योजना का मुख्य उद्देश्यउत्तर प्रदेश राज्य में रहने वाले छात्र/छात्राओ को
विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्रदान करना।
योजना से जुड़े लाभार्थीराज्य में रहने वाले छात्र/छात्राएं
राज्यउत्तर प्रदेश
वर्ष2022
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटurise.up.gov.in

URISE Portal का मुख्य उद्देश्य

इस पोर्टल को आरंभ करने के पीछे उत्तर प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य में रहने वाले उन छात्र/छात्राओ का मार्गदर्शन करना है जो छात्र/छात्राएं व्यवसायिक, तकनीकी एवं कौशल विकास की शिक्षा प्राप्त कर रहे है। साथ ही पोर्टल आरंभ होने से राज्य के छात्र/छात्राएं ऑनलाइन कोर्सेज के माध्यम से अपना कौशल विकास कर पाएंगे। इसके अलावा इस पोर्टल पर econtent की सुविधा भी छात्र/छात्राओ के लिए उपलब्ध कराइ गई है जिससे छात्र/छात्राएं जब चाहे तब econtent का लाभ उठा सकेंगे। साथ ही पोर्टल के माध्यम से छात्र/छात्राओ की शैक्षिक योग्यता भी बढ़ेगी तथा उनके कौशल का भी विकास होगा।

यह भी पढ़े:- Uttar Pradesh Parivar Register

यूराइज पोर्टल पर मिलने वाली सुविधाएं

  • डैशबोर्ड
  • रजिस्ट्रेशन
  • अटेंडेंस
  • इकॉन्टेंट
  • ऑनलाइन कोर्सेज
  • परफॉर्मेंस
  • ग्रीवेंस
  • फीस
  • डिजी लॉकर
  • फीडबैक

URISE Portal की सेवाएं

पंजीकरण उत्तर प्रदेश राज्य के वह सभी छात्र/छात्राएं जो
कौशल, आईटीआई या पॉलिटेक्निक में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
वह सभी यूराइज पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते है।
एक बार पंजीकरण करवाने के पश्चात वह आजीवन इस पोर्टल के
सदस्य बने रह सकेंगे। यह पोर्टल छात्र/छात्राओ के नौकरी प्रशिक्षण के
लिए पाठ्यक्रम पूरा करने के पश्चात भी नौकरी से जुडी सभी
जानकारी वा सेवाएं प्रदान करता रहेगा।
डैशबोर्डइस पोर्टल पर छात्र/छात्राओ को पाठ्यक्रम, शुल्क, ई सामग्री,
डीजी लॉकर आदि का एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित
अनुकूलित डैशबोर्ड को उपलब्ध कराया गया है।
ई कॉन्टेंटसाथ ही पोर्टल पर विशेषज्ञों के द्वारा सर्वश्रेष्ठ इन क्लास व्याख्यान,
ट्यूटोरियल, प्रश्न बैंक, ऑनलाइन प्रमाण पाठ्यक्रम और परामर्श को
उपलब्ध कराया गया है।
अटेंडेंसशिक्षकों के द्वारा छात्र/छात्रों की क्लास प्रैक्टिकल, ट्रेनिंग सेशन, वर्कशॉप,
सेमिनार आदि में उपस्थिति दर्ज करने के लिए अटेंडेंस की सुविधा पोर्टल
पर उपलब्ध कराइ गई है। इसके अलावा छात्र/छात्राएं भी अपनी अटेंडेंस की जानकारी पोर्टल पर देख सकते है।
ऑनलाइन कोर्सेजकोरोना महामारी जैसी स्थिति में भात्र/छात्रों की पढाई प्रभावित न
हो इसलिए सरकार के द्वारा पोर्टल पर ऑनलाइन कोर्स को भी उपलब्ध
कराया गया है। इन कोर्सेस के द्वारा छात्र/छात्राएं विद्यालय बंद
होने की स्थिति में भी अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं।
परफॉर्मेंससाथ ही छात्र/छात्राओ के माता-पिता के द्वारा वन व्यू के माध्यम
से एकेडमिक कैरियर के प्रदर्शन की निगरानी की जा सकती है। साथ
ही नौकरी सत्यापन के उद्देश्य से संगठन भी वन व्यू के माध्यम से
छात्रों से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ग्रीवेंसछात्र/छात्राओ को किसी भी प्रकार की शिकायत करने के लिए एक
ग्रीवेंस रिड्रेसल मेकैनिज्म भी पोर्टल पर उपलब्ध किया गया है।
जिसके माध्यम से छात्र/छात्राएं अपनी किसी भी प्रकार की समस्या
को प्रशासन तक आसानी से पंहुचा सकता है।
ऑनलाइन फीस पेमेंटछात्र/छात्राएं अपने डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग चालान
आदि के माध्यम से अपनी ट्यूशन, परीक्षा, स्क्रूटिनी आदि की
फीस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
डिजिलॉकरछात्रों के शैक्षणिक रिकॉर्ड जैसे कि डिप्लोमा, प्रमाणपत्र, अंकतालिका
आदि जैसे दस्तावेजों को डिजी लॉकर में संग्रह किया जाता है। साथ ही
डीजी लाकर में रखे दस्तावेजों को मूल दस्तावेज के रूप में स्वीकार किया
जाता है। किसी तरह के सत्यापन के लिए छात्रों को अपने दस्तावेज ले जाने
की आवश्यकता नहीं है। डिजी लॉकर में संग्रह किये दस्तावेज ही मूल
दस्तावेजों के रूप में इस्तेमाल किये जा सकते है।
फीडबैकइसके अलावा छात्र/छात्राओ के द्वारा पोर्टल पर फीडबैक देने की सुविधा भी
उपलब्ध कराई गई है। जिनके माध्यम से प्रशासन को अपनी सेवाओं को
बेहतर बनाने के मदद मिलेगी।

यह भी पढ़े:- UP Jansunwai Portal

URISE पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस पोर्टल का मुइख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश राज्य के व्यवसायिक तथा तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र/छात्रों को करियर काउंसलिंग तथा शिक्षा के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान करना है।
  • पोर्टल के द्वारा राज्य के छात्र/छात्राओ का कौशल विकास किया जाएगा।
  • यह पोर्टल उत्तर प्रदेश में रहने वाले करीब 2 लाख छात्र/छात्राओ को लाभवंति करेगा।
  • URISE Portal का पूरा नाम Unified Reimagined Innovation for students Empowerment है।
  • उत्तर प्रदेश यू राइज पोर्टल का संचालन डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी, प्राविधिक एवं शिक्षा विभाग, श्रम एवं रोजगार विभाग, परीक्षण सेवायोजन एवं कौशल विकास मिशन द्वारा किया जा रहा है।
  • इस पोर्टल पर छात्र/छात्राओ को इकॉन्टेंट, ईलाइब्रेरी, वेबीनार, डिजिटल मूल्यांकन, इंटर्नशिप, ऑनलाइन परीक्षा, रोजगार संबंधित वीडियो सामग्री वा ऑनलाइन कोर्सेस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
  • इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के युवाओं का सशक्तिकरण होगा वा उनका भविष्य बेहतर बनेगा।

URISE Portal पर आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको यू राइज पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको रजिस्टर का विकल्प दिखाई देगा आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने दो विकल्प आएंगे यदि आप स्टूडेंट है तो स्टूडेंट के विकल्प पर क्लिक करे, और यदि आप यूजर है तो आपको यूजर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक पंजीकरण फॉर्म खुलकर आएगा।
  • अब आपके इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
  • आपको इस ओटीपी को ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • ओटीपी दर्ज करने के पश्चात अब आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपका पंजीकरण सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाएगा।

यह भी पढ़े:- Prerna up.in Login

URISE Portal पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको यू राइज पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने दो विकल्प आएंगे यदि आप स्टूडेंट है तो स्टूडेंट के विकल्प पर क्लिक करे और यदि आप यूजर/एडमिन है तो आपको यूजर/एडमिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक लॉगिन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आपको इस लॉगिन फॉर्म में पूँछी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के पश्चात आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपकी लॉगिन करने की प्रक्रिया सम्पूर्ण हो जाएँगी।

संपर्क विवरण देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको यू राइज पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको कांटेक्ट अस का विकल्प दिखाई देगा आपको उस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहाँ आप संपर्क विवरण को आसानी से देख सकेंगे।

यह भी पढ़े:- यूपी फ्री लैपटॉप योजना 2022

Contact Information

हमारे द्वारा लिखे गए लेख में हमने यु राइज पोर्टल से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी आपके साथ साझा की है, यदि आपको अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके या ईमेल लिख कर अपनी समस्या का निराकरण कर सकते है।

Leave a Comment