Uttar Pradesh Police FIR Status: जानिए यूपी पुलिस एफआईआर स्टेटस ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया

Uttar Pradesh Online FIR Status | Up Police Fir Online | उत्तर प्रदेश पुलिस एफ आई आर स्टेटस क्या है | Uttar Pradesh E-Fir | Online FIR Up Police | Uttar Pradesh Online FIR Status In Hindi

Uttar Pradesh Police FIR Status: दुनिया में बढ़ती टेक्नोलॉजी से क्या कुछ नहीं हो सकता है। आज हम हजारो किलोमीटर दूर बैठे इंसान से बात कर सकते है, उसको देख वा सुन सकते है। इन्ही तरह की टेक्नोलॉजी के माध्यम से अब आप आसानी से ऑनलाइन FIR कर सकते है, वा समय-समय पर उसका स्टेटस भी चेक कर सकते है। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा ऐसी ही एक योजना को राज्य के नागरिको के लिए आरंभ किया गे है। इस योजना का नाम UP FIR Status जिसके माध्यम से आपके द्वारा की गई FIR का आप समय-समय पर स्टेटस चेक कर सकेंगे।

अब आपको अपनी FIR का स्टेटस जानने के लिए पुलिस थाने के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। सिर्फ आपको आपके द्वारा की गई FIR का नंबर लेना उसके पश्चात आप आसानी से घर बैठे ही अपनी FIR की स्थिति जान सकेंगे। आज के इस लेख में आप Uttar Pradesh Police FIR STATUS से जुडी जानकारी के बारे में जानेंगे।

यह भी पढ़े:- UP Shasanadesh

Contents

उत्तर प्रदेश पुलिस एफ आई आर स्टेटस क्या है?

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा राज्य में रहने वाले नागरिको के लिए यूपी ई-एफआईआर ऑनलाइन या यूपी ऑनलाइन एफआईआर को आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से अब राज्य में रहने वाले नागरिक बिना पुलिस थाने जाये ही अपनी FIR को ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे। FIR दर्ज करने हेतु नागरिको को यूपी पुलिस की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। नागरिको के द्वारा की गई FIR को यूपी ई-एफआईआर या यूपी ऑनलाइन एफआईआर योजना कहा जाएगा। इस योजना के माध्यम से यूपी पुलिस को अपराध से लड़ने में मदद मिलेगी।

Up FIR Status ऑनलाइन करने का मुख्य उद्देश्य

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा आरंभ की गई Up FIR Status का मुख्य उद्देश्य राज्य में रहने वाले नागरिको को बिना पुलिस स्टेशन जाए ही अपनी FIR कर सकेंगे व साथ ही अपनी FIR का स्टेटस भी देख सकेंगे। इस योजना के माध्यम से नागरिको का कीमती समय व लगने वाले पैसो की बचत होगी व सभी चीज़े ऑनलाइन होने की वजह से इसमें पारदर्शिता भी आएगी। इन्ही सब समस्याओ को देखते हुए राज्य सरकार के द्वारा पोर्टल व मोबाइल एप को लांच किया है।

यह भी पढ़े:- Digishakti UP Portal

UPCOP मोबाइल एप द्वारा भी चेक कर सकेंगे FIR स्टेटस

राज्य सरकार के द्वारा पोर्टल के साथ-साथ मोबाइल एप भी जारी किया गया है। जिससे नागरिक अब आसानी से अपनी FIR दर्ज करा सकेंगे व अपनी FIR का स्टेटस भी समय-समय पर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा इस एप पर नागरिको को कई प्रकारर की जानकारी व करीब 27 प्रकार की सेवाएं मिलेंगी। यह एप उत्तर प्रदेश राज्य में रहने वाले नागरिको को आसानी से गूगल प्ले स्टोर पर मिल जायेगा जिसको डाउनलोड करने के पश्चात दी जाने वाली सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

यह भी पढ़े:- IGRSUP

Up FIR Status ऑनलाइन चेक करने का तरीका

यदि आपक अपने द्वारा की गई FIR Status को चेक करना चाहते है तो निचे दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करे।

  • आवेदनकर्ता को अपनी FIR का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले CCTNS सिटीजन पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • होम पेज पर आपको क्लिक हियर टू गो लॉगिन पेज का विकल्प दिखाई देगा आपको उस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जहा आपको लॉगिन सेक्शन पर जाकर उपयोगकर्ता का नाम, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करके अपनी भाषा का चयन करना होगा।
  • भाषा का चयन करने के पश्चात आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा। जहा आपको प्राथमिकता देखे का विकल्प दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं की लिस्ट आ जाएगी जिसमे से आपको FIR के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जाएगा जिसमे आपको अपना FIR नंबर, डिस्ट्रिक्ट, पुलिस स्टेशन, वर्ष आदि जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • सबमिट के विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने FIR स्टेटस से जुडी समस्त प्रकार की जानकारी आ जाएगी।

Leave a Comment